Akshay Kumar ने Jawan के लिए मांगी दुआ, लिखा- मेरे जवान पठान...
Edited By Nancy Tomar

Akshay Kumar Reaction on Jawan
Edited By Nancy Tomar

Akshay Kumar Reaction on Jawan
Akshay Kumar Reaction on Jawan: शाहरुख खान की फिल्म ‘जवान’ इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है। फिल्म दर्शकों को बेहद पसंद आ रही है। फैंस से लेकर सेलेब्स तक को किंग खान की ये फिल्म बेहद पसंद आ रही है। सभी जवान की तारीफ कर रहे हैं।
वहीं, अब शाहरुख खान की फिल्म को लेकर अक्षय कुमार का भी रिएक्शन आया है। चलिए जान लेते हैं कि खिलाड़ी कुमार ने किंग खान की तारीफ में क्या कुछ कहा है?
शाहरुख खान की फिल्म ‘जवान’ को लेकर अक्षय कुमार ने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर लिखा कि क्या शानदार सक्सेस है। बधाई हो मेरे जवान पठान। शाहरुख खान हमारी फिल्में वापस आ गई हैं और कैसे।
What massive success!!Congratulations my Jawan Pathaan @iamsrk 👏🏻 Our films are back and how. https://t.co/EwRPOCR2la
— Akshay Kumar (@akshaykumar) September 11, 2023
खिलाड़ी कुमार के इस पोस्ट को देखकर किंग खान ने भी जवाब दिया। उन्होंने लिखा कि आपने दुआ मांगी है ना हम सबके लिए तो कैसे खाली जाएगी। शुभकामनाएं और स्वस्थ रहो खिलाड़ी! लव यू..’ वहीं, अब दोनों सितारों के इस ट्वीट पर फैंस का भी जमकर रिएक्शन आ रहा है।
Aap ne Dua maangi na hum sab ke liye toh kaise khaali jayegi. All the best and stay healthy Khiladi! Love u https://t.co/vP4s1Qvlhk
— Shah Rukh Khan (@iamsrk) September 11, 2023
बता दें कि शाहरुख खान की फिल्म ‘जवान’ 7 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। फिल्म को लेकर फैंस पहले से ही बेहद एक्साइटेड थे और अब ये लोगों को खूब पसंद भी आ रही है। वहीं, किंग खान की फिल्म ने महज 5 दिनों में 300 करोड़ के आंकडे़ को पार कर लिया है।
वहीं, फिल्म जवान में शाहरुख खान के अलावा दीपिका पादुकोण, सुनील ग्रोवर, विजय सेतुपति, नयनतारा, प्रियामणी, सान्या मल्होत्रा अहम किरदार में है। वहीं, अब फिल्म रिलीज हो गई है और कई रिकॉर्ड तोड़ने के लिए तैयार है। दर्शको को किंग खान की ये फिल्म बेहद पसंद आ रही है और इस फिल्म में संजय दत्त, एटली और विराज घेलानी के कैमियो से भी फैंस बेहद खुश है। ये दर्शको के लिए किसी सरप्राइज से कम नहीं था।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: