Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

एंटरटेनमेंट

अनन्या पांडे संग ‘इश्क’ लड़ाएंगे लक्ष्य लालवानी, Karan Johar ने रिलीज किया अपनी नई फिल्म का पोस्टर, जानें कब होगी रिलीज?

Ananya Pandey And Lakshya Lalvaani New Film: अनन्या पांडे और लक्ष्य लालवानी, करण जौहर की नई फिल्म 'चांद मेरा दिल' (Chand Mera Dil) में साथ नजर आने वाले हैं. यह रोमांटिक फिल्म है, जिसकी मई, 2026 की इस तारीख को रिलीज होने वाली है.

Author
Edited By : Archi Tiwari Updated: Apr 6, 2026 11:53
Chand Mera Dil release date
Chand Mera Dil release date

Chand Mera Dil Release Date: अनन्या पांडे और लक्ष्य लालवानी की जोड़ी पहली बार बड़े पर्दे पर नजर आने वाली है. दोनों की अपकमिंग फिल्म का नाम ‘चांद मेरा दिल’ (Chand Mera Dil) है. फिल्ममेकर करण जौहर ने खुद इंस्टाग्राम पर फिल्म का पोस्टर आउट किया है. साथ ही उन्होंने फिल्म की रिलीज डेट भी बताई है. आइए जानते हैं कब यह रोमांटिक फिल्म सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है.

यह भी पढ़ें: Dhurandhar 2 Box Office Collection Day 18: धुरंधर 2 ने बॉक्स ऑफिस पर तोड़े सारे रिकॉर्ड, 1000 करोड़ का आंकड़ा पार कर मचाया ‘महा-तांडव’

---विज्ञापन---

कब देगी सिनेमाघरों में दस्तक?

‘चांद मेरा दिल’ (Chand Mera Dil) फिल्म 22 मई, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है. पहले इसकी तारीख 10 अप्रैल, 2026 रखी गई थी, लेकिन अब कुछ कारणोंवश रिलीज डेट को आगे बढ़ाकर 22 मई कर दिया गया है. इसमें अनन्या पांडे और लक्ष्य लालवानी साथ नजर आने वाले हैं. यह इन दोनों की साथ में पहली पिक्चर है.

फिल्म के बारे में

इस फिल्म के निर्दशक विवेक सोनी हैं, लेकिन फिल्म के प्रोड्यूसर करण जौहर हैं, जिनके धर्मा प्रोडक्शन के बैनर तले ये फिल्म बनी है. यह एक इंटेंस और युवा प्रेम कहानी है, जिसमें प्यार में शिद्दत और ताकत देखने को मिल सकती है. हालांकि, फिल्म का अभी सिर्फ ऑफीशियल पोस्टर रिलीज हुआ है. आने वाले समय में फिल्म का टीजर भी जल्द ही रिलीज होने वाला है.

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: Netflix पर पाकिस्तान में छाईं 5 इंडियन फिल्में, नंबर 1 पर क्राइम थ्रिलर ने बनाया दबदबा

करण जौहर की फिल्में

करण जोहर बॉलीवुड में बड़े रोमांटिक फिल्मों के लिए जाने जाते हैं. उनकी फिल्में हमेशा युवाओं को पसंद आती हैं. ‘चांद मेरा दिल’ भी वैसी ही फिल्म लग रही है जो दिल जीत लेगी. अगर आप रोमांटिक कहानियां पसंद करते हैं तो इस फिल्म को जरूर नोट कर लें.

यह भी पढ़ें: क्या प्रेग्नेंट हैं Sonakshi Sinha, मां पूनम सिन्हा ने खुद बताया सच, जानें आखिर क्या बोलीं?

First published on: Apr 06, 2026 11:52 AM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.