Amitabh Bachchan 84th Birthday Celebration: बॉलीवुड सुपरस्टार अमिताभ बच्चन आज अपना 84वां जन्मदिन मना रहे हैं. बिग बी के फैंस ने उनके घर ‘जलसा’ के बाहर नाचते-गाते बर्थडे सेलिब्रेट किया. कोई पोस्टर लेकर बिग बी के घर के बाहर पहुंचा तो किसी ने बिग बी के स्टाइल में जबरदस्त डांस किया. सोशल मीडिया पर अमिताभ बच्चन के बर्थडे के वीडियोज काफी वायरल हो रहे हैं. रात 12 बजे से ही फैंस बिग बी के घर के बाहर मौजूद हैं. बिग बी की एक झलक पाने के लिए उनके फैंस ‘जलसा’ के बाहर कतार में खड़े हैं. वहीं सोशल मीडिया पर भी बॉलीवुड सेलेब्स बिग बी को जन्मदिन की बधाईयां दे रहे हैं.
फैंस ने ‘जलसा’ के बाहर मनाया जश्न
अमिताभ बच्चन हर रविवार अपने घर ‘जलसा’ के बाहर फैंस संग रूबरू होते हैं. वहीं आज रविवार भी है और बिग बी का बर्थडे भी है, तो आज के दिन उनके बाहर फैंस रात से ही कतार में खड़े हुए हैं. सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में एक फैन बिग बी के लुक में नजर आए और उन्होंने बिग बी की तरह ही डांस भी किया. बिग बी के इस फैन के डांस वीडियोज पर हर कोई प्यार लुटा रहा है. इसके साथ ही और भी फैंस हाथों में बिग बी का पोस्टर पकड़े हुए जन्मदिन का जश्न मनाते नजर आए.
यह भी पढ़ें: बॉलीवुड के ‘शहंशाह’ कैसे बने अमिताभ बच्चन? 12 फिल्में फ्लॉप होने के बाद चमकी थी किस्मत!
फैंस का अनोखा अंदाज
वहीं कुछ फैंस बिग बी के ‘दीवार’ फिल्म वाले लुक में नजर आए. अमिताभ बच्चन के फैंस का एक पूरा ग्रुप उनके ‘दीवार’ वाले कुली अंदाज में नजर आया और साथ ही इस ग्रुप ने अपने हाथों में ‘हैप्पी बर्थडे’ का पोस्टर भी पकड़ा हुआ है. वहीं फैंस का ये ग्रुप ‘जलसा’ के बाहर डांस भी करता नजर आया. सोशल मीडिया पर फैंस का ये अंदाज काफी वायरल हो रहा है. वहीं इसके साथ ही बड़ी तादाद में फैंस अमिताभ बच्चन के घर के बाहर खड़े हुए हैं. इसके साथ ही कुछ फैंस सोशल मीडिया पर भी उन्हें जन्मदिन की बधाई दे रहे हैं.
यह भी पढ़ें: ‘कभी रिजेक्शन तो कभी आर्थिक मुश्किलें…,’ इन 3 किस्सों में छिपा है अमिताभ बच्चन से ‘बिग बी’ बनने का राज
सेलेब्स ने दी बधाई
सोशल मीडिया पर फिल्म इंडस्ट्री के सितारे भी अमिताभ बच्चन को जन्मदिन की बधाई दे रहे हैं. साउथ के मेगास्टार चिरंजीवी ने भी बिग बी के साथ फोटो शेयर करते हुए उन्हें बर्थडे विश किया. कॉमेडियन भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया ने भी सदी के महानायक को बधाई दी. इसके साथ ही महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने भी अमिताभ बच्चन की फोटो शेयर करते हुए उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं. IIFA अवॉर्ड्स के पेज ने भी अमिताभ बच्चन को जन्मदिन की बधाई देते हुए उनके लिए एक ट्रिब्यूट पोस्ट शेयर किया है.
संबंधित खबरें
Ramayana Movie Review: सिर्फ कहानी नहीं, भव्यता का दूसरा नाम है 'रामायण'
41 mins agoआयुष्मान खुराना को मिली धमकी, मांगी गई करोड़ों की रंगदारी
2 hrs ago'रामायण' में रणबीर कपूर की बेटी राहा का डेब्यू! एक्टर ने सुनाया किस्सा
2 hrs ago'मुझे नहीं रहना...', 'बिग बॉस 20' में माही विज को क्यों आया गुस्सा?
3 hrs ago'रामायण' के प्रीमियर में छाईं अलिया भट्ट, रवि दुबे ने छुए सनी देओल के पैर
4 hrs ago4 साल में ही टूटी कनिका कपूर की शादी, पति से अलग हुईं 'बेबी डॉल' सिंगर
5 hrs ago'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
22 hrs ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
1 day ago'संदेशे आते हैं...', 'बिग बॉस 20' में फैमिली की आवाज सुन रोए घरवाले
1 day agoदीया मिर्जा के वीडियो पर HC से BMC को फटकार; वीडियो बहाल करने का आदेश
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines