Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

एंटरटेनमेंट

राजपाल यादव के बाद कानूनी पचड़े में फंसी अमीषा पटेल! गैर-जमानती वारंट जारी होने पर एक्ट्रेस ने तोड़ी चुप्पी

Ameesha Patel: बॉलीवुड एक्ट्रेस अमीषा पटेल कानूनी पचड़े में फंस गई हैं. एक्ट्रेस के खिलाफ कोर्ट ने गैर-जमानती वारंट जारी किया है. वहीं अब एक्ट्रेस ने इस मामले पर अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर कर चुप्पी तोड़ी है. चलिए आपको भी बताते हैं आखिर पूरा मामला क्या है?

Author
Edited By : Himani sharma Updated: Feb 17, 2026 07:44
ameesha patel nonbailable warrant

Ameesha Patel: बॉलीवुड की जानी-मानी एक्ट्रेस अमीषा पटेल एक बार फिर चर्चाओं में आ गई हैं. राजपाल यादव के चेक बाउंस मामले के बाद अमीषा पटेल के खिलाफ भी गैर जमानती वारंट जारी कर दिया गया है. मुरादाबाद कोर्ट ने चेक बाउंस केस में एक्ट्रेस के खिलाफ ये वारंट जारी किया है. वहीं अब अमीषा पटेल ने इस मामले पर चुप्पी तोड़ी है. एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर कर मामले के पीछे की सच्चाई बताई है. सोशल मीडिया पर अमीषा का ये पोस्ट तेजी से वायरल हो रहा है. चलिए आपको भी बताते हैं एक्ट्रेस ने क्या कुछ कहा?

क्या बोलीं एक्ट्रेस?

अमीषा पटेल ने इस मामले पर चुप्पी तोड़ते हुए पोस्ट शेयर किया. एक्ट्रेस ने पोस्ट में लिखा, ‘मीडिया रिपोर्ट्स में मुरादाबाद के पवन वर्मा नाम के व्यक्ति द्वारा की गई कुछ कार्रवाई का जिक्र हो रहा है. मैं सभी को बताना चाहती हूं कि ये कई साल पुराना मामला है. उस समय पवन वर्मा ने समझौता पत्र पर साइन किए थे और तय की गई पूरी रकम भी ले ली थी. इसके बावजूद अब वो झूठे आरोप लगाकर फिर से कार्रवाई कर रहे हैं.’

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: BO Collection: O Romeo की कमाई पहले मंडे ही गिरी धड़ाम! जानें 4 दिन का वर्ल्डवाइड कलेक्शन

एक्ट्रेस ने दी चेतावनी

एक्ट्रेस ने आगे लिखा, ‘मेरे वकील उनके इन झूठे दावों के खिलाफ धोखाधड़ी की आपराधिक कार्रवाई शुरू कर रहे हैं. वहीं मैं अपने काम पर ध्यान देना चाहती हूं और ऐसे लोगों को नजरअंदाज करना चाहती हूं जो झूठे आरोप लगाकर सिर्फ ध्यान खींचने की कोशिश करते हैं.’ ये मामला तब सामने आया जब सोशल मीडिया पर राजपाल यादव के केस के बाद अचानक से अमीषा पटेल का भी जिक्र होने लगा.

---विज्ञापन---

क्या है मामला?

मुरादाबाद की अदालत में ये केस साल 2017 में गया था, जहां पवन शर्मा नाम के शख्स ने शादी के कार्यक्रम की बुकिंग से संबंधित एक्ट्रेस के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी. कोर्ट के मुताबिक पवन सिंह ने आरोप लगाया था कि 16 नवंबर 2017 में एक्ट्रेस को एक शादी में परफॉर्मेंस के लिए बुलाया गया था और 14.50 लाख रुपये का एडवांस भी दिया गया था और उनके रहने की बुकिंग भी कराई गई थी. एक्ट्रेस वहां उस दिन नहीं आईं. खबरों के मुताबिक 10 लाख का केस लौटा दिया गया था, लेकिन 4.50 लाख रुपये का एक चेक बाउंस हो गया था, जिसके चलते ये मामला कोर्ट तक पहुंच गया.

यह भी पढ़ें: अब कैसी है Chiranjeevi की हालत? कंधे की सर्जरी के बाद सुपरस्टार ने शेयर किया हेल्थ अपडेट

टीम ने दी सफाई

वहीं शिकायत दर्ज होने के बाद एक्ट्रेस को कोर्ट में पेश होने के लिए कई समन जारी किए गए थे. कार्यवाही के दौरान एक्ट्रेस कोर्ट नहीं पहुंची, जिसके चलते उनके खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी कर दिया गया. हालांकि एक्ट्रेस की टीम ने भी बताया है कि ये मामला पहले ही सुलझ गया था और कई साल पहले ही समझौता भी हो गया था. 

First published on: Feb 17, 2026 07:44 AM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.