Aman Jaiswal Death: छोटे पर्दे यानी टीवी इंडस्ट्री से आई खबर ने हर किसी को हैरान कर दिया। मशहूर टीवी एक्टर अमन जायसवाल के निधन की खबर जैसे ही आई हर कोई परेशान हो गया। अमन बेहद छोटी उम्र में दुनिया को अलिवदा कह गए। अमन के निधन पर हर कोई बेहद दुखी है और सभी उनकी आत्मा की शांति के लिए दुआ कर रहे हैं।
हादसे के बाद क्या हुआ?
जानकारी की मानें तो कहा जा रहा है कि अमन वेस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे पर बाइक से ऑडिशन देने के लिए जा रहे थे और इस दौरान उनकी बाइक को एक ट्रक ने टक्कर मार दी। इस हादसे के बाद आनन-फानन में अमन को अस्पताल ले जाया गया, जहां पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। गौरतलब है कि एक्सीडेंट के 30 मिनट यानी आधे घंटे बाद अमन की मौत हुई है।
कौन थे अमन जायसवाल?
अमन जायसवाल की बात करें तो अमन टीवी का जाना-माना चेहरा थे। टीवी शो ‘धरतीपुत्र नंदिनी’ में अमन को उनके लीड रोल के लिए जाना जाता है। अमन जायसवाल बलिया के रहने वाले थे। एक एक्टर बनने का सपने लेतकर अमन मुंबई आए थे। अपने सपने में जीने वाले अमन ने उसे सच किया।
लोगों ने किए कमेंट्स
सोशल मीडिया पर अमन के निधन की पोस्ट पर लोगों ने खूब कमेंट्स किए हैं। एक यूजर ने लिखा कि यकीन नहीं होता। दूसरे यूजर ने कहा कि कल ही तो साथ थे ये क्या हो गया। तीसरे यूजर ने कहा कि रेस्ट इन पीस। चौथे यूजर ने कहा कि ओम शांति। इस तरह के कमेंट्स लोगों ने एक्टर के निधन की पोस्ट पर किए हैं।
बेहद छोटा था सफर
टीवी पर अपने सफर की शुरुआत की, लेकिन उनका ये सफर बेहद छोटा था और इस हादसे ने ये सपना चूर-चूर कर दिया। ना सिर्फ ‘धरतीपुत्र नंदिनी’ बल्कि इसके पहले अमन ‘उड़ारियां’ और ‘पुण्यशलोक अहिल्याबाई’ टीवी शोज में सहायक किरदारों में नजर आ चुके हैं।
हर कोई दे रहा श्रद्धांजलि
अमन के निधन से टीवी इंडस्ट्री में शोक की लहर पसर गई है। हर कोई अमन की आत्मा की शांति के लिए दुआ कर रहा है। अमन के निधन से उनके फैंस भी मायूस हैं। सोशल मीडिया पर अमन को सभी श्रद्धांजलि दे रहे हैं। बता दें कि अमन के माता-पिता मुंबई आ रहे हैं। अमन के पिता बीमार रहते हैं।
यह भी पढ़ें- Saif Ali Khan को इसी ऑटो वाले ने पहुंचाया अस्पताल, Kareena Kapoor पर बड़ा खुलासा
संबंधित खबरें
आमिर की तीसरी शादी पर शहजाद खान ने दिया मजेदार जवाब
7 hrs ago'शूटआउट एट वडाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का हुआ निधन, शोक में सिनेमा जगत
10 hrs agoलावणी डांस के दौरान श्रद्धा कपूर को लगी थी चोट
10 hrs agoसलमान खान ने लगाई स्काउट को फटकार, लव के साथ रिश्ते पर उठाए सवाल
11 hrs agoनोरा फतेही को जारी हुआ समन, ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा है मामला
1 day ago35000 फीट की ऊंचाई पर परिणीति चोपड़ा ने खोला करवा चौथ का व्रत
1 day agoओरी बने 'तुम्बाड़' का 'हस्तर', Halloween लुक देख आप भी रह जाएंगे हैरान
1 day agoलावणी की लय, स्वाभिमान की कहानी! 'ईठा' में श्रद्धा कपूर का अनदेखा अंदाज
1 day agoदिल्ली में आज है दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट, जानें सारी डिटेल्स
1 day agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', कब और कहां देखें?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines