Nawazuddin-Aaliya: नवाजुद्दीन सिद्दीकी के दावे पर पत्नी आलिया का पलटवार, कहा- ‘दुबई से बेहतर भारत में हो रही बच्चों की पढ़ाई’

Nawazuddin-Aaliya: बॉलीवुड के दमदार एक्टर नवाजुद्दीन सिद्दीकी (Nawazuddin Siddiqui) इन दिनों अपनी पत्नी आलिया सिद्दीकी (Alia Siddiqui) के साथ कानूनी लड़ाई लड़ रहे हैं।पत्नी आलिया सिद्दीकी से अनबन के चलते नवाजुद्दीन सिद्दीकी और आलिया दोनों ही सुर्खियों में हैं। बीते कुछ वक्त पहले एक्टर ने अपने ट्विटर हैंडल पर ट्वीट कर बच्चों की पढ़ाई को […]

---विज्ञापन---

Nawazuddin-Aaliya: बॉलीवुड के दमदार एक्टर नवाजुद्दीन सिद्दीकी (Nawazuddin Siddiqui) इन दिनों अपनी पत्नी आलिया सिद्दीकी (Alia Siddiqui) के साथ कानूनी लड़ाई लड़ रहे हैं।

पत्नी आलिया सिद्दीकी से अनबन के चलते नवाजुद्दीन सिद्दीकी और आलिया दोनों ही सुर्खियों में हैं। बीते कुछ वक्त पहले एक्टर ने अपने ट्विटर हैंडल पर ट्वीट कर बच्चों की पढ़ाई को लेकर एक सवाल उठाया था, जिस पर हाल ही में उनकी पत्नी आलिया ने रिएक्ट किया है।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो

बता दें कि सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें नवाजुद्दीन की पत्नी आलिया बच्चों की पढ़ाई को लेकर बात करती नजर आ रही है। इस वीडियो में आलिया ने कहा कि- बच्चों की पढ़ाई पर कोई भी असर नहीं पड़ रहा है, कोई भी क्लास मिस नहीं हो रही है।

हालांकि उससे बेहतर ही हो रही है, जितना बच्चे दुबई में कर रहे थे, उससे कई ज्यादा बेहतर भारत में हो रही है, तो उनकी कोई भी चीज पर असर नहीं हो रहा है। बच्चों की पढ़ाई का पूरा ध्यान रखा जा रहा है। बताते चलें कि नवाजुद्दीन सिद्दीकी और आलिया सिद्दीकी के दो बच्चे है, जिसमें से एक बेटा और एक बेटी है।

जल्द होने वाला है नवाजुद्दीन और आलिया का तलाक

वहीं, हाल ही में नवाजुद्दीन की पत्नी ने एक इंटरव्यू के दौरान तलाक को लेकर भी बात की थी। आलिया ने कहा था कि नवाजुद्दीन और उनका तलाक जल्द ही ऑफिशियल तौर पर होने वाला है।

वहीं, नवाज ने अपनी अलग रह रही पत्नी आलिया के खिलाफ मानहानि का केस दर्ज किया हुआ है। वहीं, एक इंटरव्यू में आलिया सिद्दीकी ने खुलासा करते हुए बताया था कि नवाज ने उनसे समझौते के लिए संपर्क किया था।

बॉम्बे हाईकोर्ट ने 3 अप्रैल को हाजिर होने का दिया आदेश

इतना ही नहीं बल्कि बीते दिन इस मामले को लेकर बॉम्बे हाईकोर्ट में सुनवाई हुई थी, जिसमें कोर्ट ने नवाजुद्दीन, उनकी पत्नी और भाई को 3 अप्रैल को हाजिर होने का आदेश भी दिया है।

First published on: Mar 31, 2023 02:30 PM

End of Article

About the Author

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें