Alia Bhatt ने फैंस को दिखाया Jigra, Diljit Dosanjh के साथ देंगी सरप्राइज

Alia Bhatt Diljit Dosanjh: आलिया भट्ट की अपकमिंग फिल्म में फैंस को एक और बड़ा सरप्राइज मिलने वाला है। अब इस फिल्म में दिलजीत भी दिख सकते हैं। दरअसल, एक बार फिर ‘इक्क कुड़ी’ जैसा ही कुछ ये दोनों लेकर आने वाले हैं।

Alia Bhatt Diljit Dosanjh

Alia Bhatt Diljit Dosanjh

Alia Bhatt Diljit Dosanjh: आलिया भट्ट के फैंस के लिए एक बड़ी गुड न्यूज सामने आ रही है। एक्ट्रेस की अपकमिंग फिल्म ‘जिगरा’ (Jigra) को लेकर फैंस की एक्साइटमेंट साफ दिख रही है। पर्दे पर भाई-बहन की इस इंटेंस स्टोरी को देखने के लिए फैंस बेताब बैठे हैं। इस एक्शन थ्रिलर फिल्म में आलिया एक्टर वेदांग रैना (Vedang Raina) की बहन का किरदार निभा रही हैं। फिल्म का टीजर भी काफी पसंद किया गया है। वहीं, अब इस फिल्म में फैंस को एक बड़ा सरप्राइज मिलने वाला है।

आलिया और दिलजीत फिर आए साथ

कुछ ही देर पहले आलिया भट्ट ने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर शेयर कर अपने चाहने वालों को एक अच्छी खबर सुना दी है। अब उनकी फिल्म में पॉपुलर एक्टर और सिंगर दिलजीत दोसांझ की भी एंट्री हो गई है। एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर एक फोटो शेयर की है। इसमें वो और दलजीत साथ में बैठे हुए हैं। दोनों चेयर पर बैठे हुए हैं और आलिया की कुर्सी पर लिखा है, ‘The Said “Kudi”‘, तो दिलजीत की कुर्सी पर लिखा है, ‘Sings About Kudi।’ इसके साथ ही उनके सामने बड़ा-बड़ा ‘जिगरा’ लिखा हुआ नजर आ रहा है।

कुर्सियों ने कह दी सारी बात

एक्ट्रेस ने ये पोस्ट शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, ‘कुर्सियों ने सब कह दिया।’ बता दें, फिल्म ‘उड़ता पंजाब’ में आलिया भट्ट और दिलजीत दोसांझ ने स्क्रीन शेयर की थी। साथ ही इन दोनों ने फिल्म का एक गाना साथ में गया था जिसे लोगों का खूब प्यार मिला। जब दोनों ने साथ में सुर मिलाए तो मैजिक हो गया था। वहीं, अब लगता है ये दोनों एक बार फिर फैंस के दिलों की धड़कने बढ़ाने वाले हैं। दोनों एक बार फिर साथ में गाते हुए नजर आएंगे और इस अनाउंसमेंट के साथ ही सोशल मीडिया पर खुशी की लहर दौड़ गई है।

फैंस ने चेहरों पर आई मुस्कान

अब आलिया का ये पोस्ट सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। एक फैन ने लिखा है, ‘जब दुनिया टिकटों के लिए लड़ रही है, आलिया ने उस आदमी के साथ ही कोलैब कर लिया।’ एक ने लिखा, ”इक्क कुड़ी’ की जोड़ी वापस आ गई है।’ दूसरे यूजर ने कहा, ‘अब ये मेरा नया पसंदीदा गाना बनने जा रहा है। दिलजीत x जिगरा सबसे मैजिकल जोड़ी यहां है, मैं इसके लिए इंतजार नहीं कर सकता, मैं बहुत एक्साइटेड हूं।’ कोई बोला, ‘एक और ब्लॉकबस्टर आ गया है।’ अब इन कमेंट्स से ही आप समझ सकते हैं कि फैंस कितने खुश हैं।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ