कम बजट में बनी वो फिल्म, जो दिखाती है मेहनत करने वालों की कभी हार नहीं होती

Low Budget Film: हिंदी सिनेमा की वो फिल्म, जो बनी तो कम बजट में थी, लेकिन इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर नोटों की बारिश कर दी थी. आइए जानते हैं इस फिल्म के बारे में कि ये कौन-सी फिल्म है?

12th Fail

12th Fail. image credit- social media

Low Budget Film: हिंदी सिनेमा में हर बजट की फिल्में बनती हैं. कई बार बड़े बजट की फिल्में जो कमाल नहीं कर पाती हैं, वो कम बजट की फिल्में कर देती हैं. आज हम आपको एक ऐसी ही कम बजट में बनी फिल्म के बारे में बता रहे हैं, जिसने ना सिर्फ बॉक्स ऑफिस पर आकर बवाल काटा था बल्कि इसकी कहानी आज भी लोगों के दिलों को छूती है. आइए जानते हैं इस फिल्म के बारे में…

विज्ञापन

विक्रांत मैसी की फिल्म ’12वीं फेल’

ये फिल्म कोई और नहीं बल्कि विक्रांत मैसी की फिल्म ’12वीं फेल’ है. फिल्म ’12वीं फेल’ को सिर्फ 20 करोड़ रुपये के बजट में बनाया गया था, लेकिन इसने कमाल का कलेक्शन किया था. जब ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर उतरी तो हर किसी का दिल छू गई. फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 70 करोड़ रुपये से ज्यादा का कलेक्शन कर डाला और अपनी लागत से ज्यादा कमाया.

विज्ञापन

असल जीवन पर आधारित है फिल्म

फिल्म ’12वीं फेल’ की बात करें तो ये विधु विनोद चोपड़ा द्वारा निर्देशित एक बेहद प्रेरणादायक और असल जीवन पर आधारित हिंदी फिल्म है. ये फिल्म चंबल (मध्य प्रदेश) के एक गरीब गांव के लड़के मनोज कुमार शर्मा की कहानी है, जो 12वीं में फेल होने के बावजूद हार नहीं मानता और ईमानदारी और कड़ी मेहनत के बल पर देश की सबसे मुश्किल परीक्षा (UPSC) पास करके एक IPS अधिकारी बनता है.

शुरुआत में चीटिंग करता है मनोज

मनोज का ये संघर्ष इतना आसान नहीं होता है और उसकी लाइफ में कई मुश्किलें आती हैं, लेकिन फिर भी वो हार नहीं मानता है और लगातार मेहनत करता रहता है. दरअसल, मनोज शुरुआत में स्कूल के एग्जाम में नकल करता है, लेकिन एक सख्त और ईमानदार पुलिस अफसर के आने के बाद वो नकल नहीं कर पाता और फेल हो जाता है.

विज्ञापन

फिल्म की आईएमडीबी रेटिंग

भले ही मनोज फेल हो जाता है, लेकिन उस पुलिस वाले की ईमानदारी मनोज को इतना प्रेरित करती है कि वह आगे की जिंदगी में कभी शॉर्टकट या बेईमानी ना करने की कसम खाता है और ईमानदारी और मेहनत से सब हासिल कर लेता है. इस फिल्म को IMDb पर 10 में से 8.7 की शानदार रेटिंग मिली है और इसे जियोहॉटस्टार पर देखा जा सकता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ