मुश्किल में घिरे रणवीर सिंह को किसका सहारा, ‘कांतारा’ विवाद में कर्नाटक HC के आदेश के बाद किसके पास गए एक्टर?

Ranveer Singh: बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह लगातार लाइमलाइट में हैं. एक्टर इन दिनों जमकर सुर्खियों में चल रहे हैं. इस बीच रणवीर सिंह अब ऐतिहासिक चामुंडेश्वरी मंदिर पहुंचे हैं, जहां अभिनेता ने दर्शन किए.

Ranveer Singh

Ranveer Singh. image credit- social media

Ranveer Singh: बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह इन दिनों सुर्खियों में छाए हुए हैं. आज मंगलवार को रणवीर सिंह को मुंबई एयरपोर्ट पर देखा गया. रणवीर एयरपोर्ट से सीधा मैसूर पहुंचे और अभिनेता ने वहां के ऐतिहासिक चामुंडेश्वरी मंदिर में जाकर विशेष पूजा-अर्चना की है, जिसके फोटोज भी इंटरनेट पर सामने आए हैं.

विज्ञापन

‘कांतारा’ मिमिक्री विवाद

रणवीर सिंह ने कर्नाटक हाईकोर्ट द्वारा ‘कांतारा’ मिमिक्री मामले में दिए गए फैसले के बाद चामुंडेश्वरी मंदिर में दर्शन किए हैं. कोर्ट ने उन्हें राहत देते हुए एफआईआर तो रद्द कर दी, लेकिन चार हफ्ते के भीतर मंदिर जाकर माफी मांगने का आदेश भी दिया था. गौरतलब है कि ये पूरा विवाद साल 2025 में गोवा में आयोजित इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल ऑफ इंडिया (IFFI) के समापन समारोह से शुरू हुआ था.

विज्ञापन

रणवीर सिंह ने उड़ाया था मजाक

दरअसल, रणवीर सिंह ने अपनी जासूसी थ्रिलर फिल्म ‘धुरंधर’ के प्रमोशन के दौरान ऋषभ शेट्टी की फिल्म ‘कांतारा चैप्टर 1’ के पवित्र ‘दैव’ (भूत कोला परंपरा) का मंच पर मजाक उड़ाया था. इतना ही नहीं उन्होंने अनजाने में पूजनीय दैव को ‘भूत’ या ‘महिला भूत’ कहकर संबोधित कर दिया था, जिससे कर्नाटक के तुलु भाषी समुदाय और हिंदू समाज की धार्मिक भावनाएं आहत हो गई थी और ये सारा बवाल शुरू हो गया था.

हाईकोर्ट ने क्या कहा?

इस घटना के बाद एडवोकेट प्रशांत मेथल ने बेंगलुरु के हाई ग्राउंड्स पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई थी. इसके बाद रणवीर सिंह ने कोर्ट में संशोधित हलफनामा दायर किया और सार्वजनिक रूप से हाथ जोड़कर माफी मांगी थी. इसके बाद सुनवाई के दौरान हाईकोर्ट ने टिप्पणी की थी कि अभिनेताओं का समाज पर गहरा प्रभाव होता है और उन्हें अपनी मर्यादा का ध्यान रखना चाहिए.

विज्ञापन

चामुंडेश्वरी मंदिर पहुंचे रणवीर

इतना ही नहीं बल्कि इस मामले पर रणवीर ने अपनी सफाई भी दी थी. एक्टर ने कहा था कि मेरा इरादा केवल फिल्म में ऋषभ के अविश्वसनीय अभिनय को उजागर करना था और एक एक्टर होने के नाते मैं अच्छी तरह जानता हूं कि उस खास सीन को उस तरह से निभाने में कितनी मेहनत लगती है और मेरे मन में उनके प्रति अत्यंत प्रशंसा और सम्मान है. अब इस मामले पर कोर्ट के आदेश के बाद रणवीर चामुंडेश्वरी मंदिर पहुंचे हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ