---विज्ञापन---

एंटरटेनमेंट

अजय देवगन ने जब एक आंख से की थी फिल्म की पूरी शूटिंग, एक्टिंग के लिए झेलनी पड़ी थी तकलीफ!

Ajay Devgn Throwback: बॉलीवुड के 'सिंघम' अजय देवगन अपनी एक्टिंग से ऑडियंस के दिलों पर सालों से राज करते आ रहे हैं. उन्होंने अपनी फिल्मों में अलग-अलग रोल कर ऑडियंस को खूब इंप्रेस किया है. आज हम आपको एक्टर से जुड़ा एक खास किस्सा बताने जा रहे हैं.

Author Written By: Himani sharma Updated: Feb 24, 2026 10:25
Ajay Devgn Throwback
एक आंख से की थी शूटिंग

Ajay Devgn Throwback: फिल्मी सितारों ने अपनी फिल्मों के लिए कड़ी मेहनत की है. ये सितारे परफेक्ट शॉट देने के लिए कई बार कड़ी चुनौतियों का भी सामना करते हैं. आज हम आपको बॉलीवुड का एक ऐसा ही किस्सा सुनाने जा रहे हैं जो अजय देवगन से जुड़ा है. एक्टर ने परफेक्ट शॉट देने के लिए अपनी एक फिल्म की पूरी शूटिंग एक आंख से ही की थी. इस दौरान उन्हें कई तकलीफों का भी सामना करना पड़ा था. हालांकि इस किरदार ने ऑडियंस इंप्रेस भी किया. चलिए आपको भी अजय देवगन से जुड़े इस किस्से के बारे में डिटेल में बताते हैं.

कौन सी फिल्म में किया एक्सपेरिमेंट?

अजय देवगन बॉलीवुड के उन सितारों में से एक हैं जो अपनी फिल्मों के लिए नए-नए रोल्स निभाते हैं. फिल्मों में एक्टर कॉमेडी से लेकर नेगेटिव रोल्स तक निभा चुके हैं. साल 2004 में आई ‘खाकी’ फिल्म में अजय देवगन ने विलेन का किरदार बखूबी निभाया था. इस फिल्म में एक्टर के साथ अक्षय कुमार, अमिताभ बच्चन और ऐश्वर्या राय बच्चन भी लीड रोल में नजर आए थे. इस फिल्म की शूटिंग अजय देवगन ने एक ही आंख से की थी.

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: भोजपुरी सिंगर के साथ बदतमीजी, लाइव इवेंट में एंकर ने पूछा ‘रेट’ तो सैंडल लेकर मारने दौड़ीं निशा उपाध्याय

एक आंख से की शूटिंग

अजय देवगन के मेकअप आर्टिस्ट हरीश ने एक इंटरव्यू में खुलासा किया था कि ‘खाकी’ मूवी में एक्टर को एक ही आंख से शूटिंग करनी पड़ी थी. मेकअप आर्टिस्ट ने बताया था कि मेकर्स फिल्म में अजय देवगन की आंखों के साथ कुछ अलग करना चाहते थे, जिससे उनका लुक चेंज हो जाए. इसलिए डायरेक्टर राजकुमार संतोषी के कहने पर अजय देवगन की एक आंख पर पैच चिपका दिया गया था, जिससे उन्हें एक ही आंख से दिखाई दे रहा था.

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: ‘Dhurandhar और Animal जैसी एक्सपेक्टेशन…’, O Romeo फेम एक्टर ने फिल्म के कलेक्शन पर की बात

ऑडियंस को किया इंप्रेस

मेकअप आर्टिस्ट ने आगे बताया कि इस दौरान एक्टर को कई तकलीफ भी उठानी पड़ती थी, क्योंकि फिल्म की शूटिंग के दौरान उनकी एक आंख पूरी तरह से बंद ही रहती थी. वो सही से देख भी नहीं पाते थे, इसलिए कुछ सीन्स में उन्हें काला चश्मा पहनाया गया था. वहीं एक्टर ने पूरी फिल्म में ये पता ही नहीं चलने दिया कि वो एक आंख से ही देख पा रहे हैं. एक्टर ने अपना किरदार बखूबी निभाया और ये ही वजह है कि इस किरदार को ऑडियंस ने खूब पसंद भी किया.

First published on: Feb 24, 2026 10:25 AM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.