Aishwarya Rai Bachchan Spotted At Jalsa: बॉलीवुड एक्टर अभिषेक बच्चन के पत्नी ऐश्वर्या राय बच्चन के साथ तलाक की अफवाहों के बीच अब इनके फैंस के लिए एक राहत भरी खबर आई है। दरअसल पिछले काफी वक्त से बी-टाउन के इस फेमस कपल के बीच कुछ भी ठीक ना होने की खबर आ रही थी, लेकिन अब सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें ऐश्वर्या राय बेटी आराध्या के साथ मुंबई में बिग बी के घर ‘जलसा’ में अंदर जाते हुए नजर आ रही हैं। इस वीडियो के वायरल होते ही इन दोनों के तलाक लेने की अफवाहों पर भी ब्रेक लगता हुआ नजर आ रहा है।
‘जलसा’ के अंदर गईं ऐश्वर्या और आराध्या
वायरल हो रहे वीडियो में ऐश्वर्या राय बच्चन और उनकी बेटी आराध्या बच्चन को मुंबई के जलसा बंगले में देखा गया। अभी हाल ही में अभिषेक और ऐश्वर्या को दुबई एयरपोर्ट पर भी साथ देखा गया था, हालांकि ये वीडियो पुराना था। लेकिन दोनों के फैंस इस वीडियो को देखने के बाद खुश जरूर हो गए थे। इसी बीच अब ऐश्वर्या राय बच्चन और उनकी बेटी आराध्या बच्चन के ‘जलसा’ के अंदर जाते देख फैंस ने राहत की सांस ली है। वीडियो में आराध्या स्कूल यूनिफॉर्म में दिखाई दी जिसका साफ मतलब है कि वो सीधा स्कूल से घर पहुंचे थे। इस दौरान ऐश्वर्या और अराध्या ने पैपारजी को कोई पोज नहीं दिया। दोनों सीधा अपनी गाड़ी से घर के अंदर चले गए।
फैन पेज ने शेयर किया वीडियो
इस वीडियो को ऐश्वर्या राय बच्चन के एक फैन पेज ने शेयर किया है। ये वीडियो सोमवार का ही बताया जा रहा है। आपको बता दें अभी हाल ही में अभिषेक बच्चन ने भी ऐश्वर्या संग तलाक की अफवाहों को सिरे से नकार दिया था। एक्टर ने कहा था वो सिंगल नहीं हैं और ना ही उनकी शादी टूटी है। अभिषेक ने सभी अफवाहों को बकवास बताया था।
ऐश्वर्या-अभिषेक के बीच तलाक की अफवाहें
आपको बता दें राधिका मर्चेंट और अनंत अंबानी की शादी में अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय अलग-अलग पहुंचे थे, जिसके बाद दोनों के बीच तलाक की अफवाहों ने जोर पकड़ लिया था। हालांकि शादी समारोह के अंदर के वीडियो में दोनों को एक साथ देखा गया था।
ऐश्वर्या राय बच्चन और अभिषेक दोनों ‘जलसा’ में नहीं रहते हैं, गौरतलब है अभिषेक ने खुद ही बताया था कि वो ‘जलसा’ में अपने माता-पिता के साथ नहीं बल्कि ‘वत्स’ में रहते हैं जो इसके बगल में है। अभिषेक के इस जवाब के बाद से हर कोई ये कयास लगा रहा था कि ऐश्वर्या अपने सास-ससुर के साथ नहीं रहती हैं।
यह भी पढ़ें: दीपिका पादुकोण के मैटरनिटी फोटोशूट ने लूटा दिल, नकली बेबी बंप की अफवाहों पर लगाया ब्रेक
संबंधित खबरें
KBC में माधुरी दीक्षित बनीं 'चंद्रमुखी', अमिताभ बच्चन ने की तारीफ
5 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते नॉमिनेट हुए ये 7 कंटेस्टेंट्स, देखें लिस्ट
6 hrs agoहिमाचल प्रदेश नहीं, मुंबई में ही रहेंगे यामी गौतम-आदित्य धर
9 hrs agoरश्मिका-विजय की 'राणाबाली' में दिखेगा 'द ग्रेट मद्रास अकाल' का इतिहास
9 hrs ago'जेलर 2' के ट्रेलर में रजनीकांत संग दिखा विद्या बालन का धांसू अवतार
10 hrs agoStreet Fighter के ट्रेलर लॉन्च में विद्युत जामवाल ने 15 मिनट तक रोकी सांस
11 hrs agoBigg Boss 20: गर्लफ्रेंड के होते हुए लव के लिए धड़का स्काउट का दिल!
12 hrs agoवीकेंड के बाद भी नहीं थमी Drishyam 3 की रफ्तार, जानें वर्ल्डवाइड कलेक्शन
13 hrs ago'आपकी जगह जेल में है', चेक बाउंस मामले में राजपाल यादव को SC ने लगाई फटकार
1 day agoआलिया भट्ट संग 'इंशाल्लाह' में काम करेंगे संजय लीला भंसाली? चर्चाएं तेज
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines