Aishwarya Rai Bachchan Dance Video: ‘दम मारो दम’ गाने पर ऐश्वर्या राय ने किया दिल छू लेने वाला डांस, देखें वीडियो

Aishwarya Rai Bachchan Dance Video: हिंदी सिनेमा की मशहूर एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन (Aishwarya Rai Bachchan) किसी पहतान की मोहताज नहीं है।ऐश्वर्या ऐसी अभिनेत्री है, जो अपनी खूबसूरती के साथ एक्टिंग के लिए भी मशहूर है। ऐश्वर्या ने कई शानादर फिल्में दी है, जो आज भी लोगों के दिलों पर राज करती है। इन दिनों […]

---विज्ञापन---

Aishwarya Rai Bachchan Dance Video: हिंदी सिनेमा की मशहूर एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन (Aishwarya Rai Bachchan) किसी पहतान की मोहताज नहीं है।

ऐश्वर्या ऐसी अभिनेत्री है, जो अपनी खूबसूरती के साथ एक्टिंग के लिए भी मशहूर है। ऐश्वर्या ने कई शानादर फिल्में दी है, जो आज भी लोगों के दिलों पर राज करती है। इन दिनों एक्ट्रेस पोन्नियिन सेल्वन भी खूब छाई हुई है।

‘दम मारो दम’ और ‘चुरा लिया है’ गाने पर थिरकी ऐश्वर्या राय बच्चन

इस बीच अब अभिनेत्री का एक पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें एक्ट्रेस स्टेज पर जीनत अमान के मशहूर सॉन्ग ‘दम मारो दम’ और ‘चुरा लिया है’ पर डांस करती हुई दिख रही है। इस वीडियो में उनके साथ स्टेज पर अक्षय खन्ना भी नजर आ रहे हैं।

और पढ़िए – SRK Latest Family Photo: गौरी खान ने शेयर की परिवार की शानदार तस्वीर, अबराम की क्यूटनेस ने लूटी महफिल

इंटरनेट पर खूब वायरल हो रहा वीडियो

वायरल हो रहे इस थ्रोबैक वीडियो में एक्ट्रेस ऐश्वर्या झूमते हुए नजर आ रही है। साथ ही वीडियो में वो हाथ में गिटार लेकर भी डांस करती हैं। वहीं, अब ये वीडियो इंटरनेट पर खूब वायरल हो रहा है और फैंस भी इसको खूब पसंद कर रहे हैं।

साथ ही फैंस अभिनेत्री की जमकर तारीफ भी कर रहे हैं। वहीं, वीडियो में सनुाई दे रहे गानों की बात करें तो ये दोनों ही गाने बॉलीवुड की संगीत की दुनिया एवरग्रीन सॉन्ग माने जाते हैं।

और पढ़िए – FIR Against Taapsee Pannu: तापसी पन्नू पर सनातन धर्म की छवि को ठेस पहुंचाने का आरोप, इंदौर में दर्ज हुई शिकायत

ऐश्वर्या ने इन फिल्मों में किया था शानदार अभिनय

बता दें कि साल 1994 में मशहूर एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय ने विश्व सुंदरी का खिताब जीत लिया था। साल 1997 में एक्ट्रेस ने तमिल फिल्म इरुवर से एक्टिंग डेब्यू किया था।

साल 1999 में सलमान खान और अजय देवगन के साथ ‘हम दिल दे चुके सनम’ फिल्म से एक्ट्रेस को सफलता मिली। ये संजय लीला भंसाली की फिल्म है और इसमें एक्ट्रेस ने नंदिनी का किरदार निभाया था।

इतना ही नहीं बल्कि एक्ट्रेस मुहब्बतें, देवदास, चोखेर बाली, धूम 2 और जोधा अकबर जैसी यादगार फिल्मों में भी अहम रोल निभा चुकी है।

और पढ़िए – मनोरंजन से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें

First published on: Mar 28, 2023 11:56 AM

End of Article

About the Author

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें