SRK Latest Family Photo: गौरी खान ने शेयर की परिवार की शानदार तस्वीर, अबराम की क्यूटनेस ने लूटी महफिल
Edited By Nancy Tomar

gauri khan shared family photo
Edited By Nancy Tomar

gauri khan shared family photo
SRK Latest Family Photo: बॉलीवुड के किंग खान यानी शाहरुख खान अपनी फिल्म ‘पठान’ को लेकर खूब सुर्खियां बटोर रहे हैं। इस बीच अब एक्टर की वाइफ गौरी खान ने अपने परिवार की खूबसूरत फोटो को सोशल मीडिया पर शेयर किया है। इस फोटो को गौरी खान ने जैसे ही पोस्ट किया, तो ये वायरल हो गई। साथ ही इनको देखकर फैंस का बज भी हाई हो चुका है।
शाहरुख खान की पत्नी गौरी खान ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी फैमिली की ये लेटेस्ट फोटो शेयर की हैं। इस तस्वीर में गौरी के साथ उनके पति शाहरुख, अबराम, सुहाना और आर्यन नजर आ रहे हैं।
Xanax bars) 375%; width:-webkit-calc(100% – 2px); width:calc(100% – 2px);”>
गौरी खान ने फोटो शेयर करते हुए कैप्शन लिखा है- ‘फैमिली वो होती है जो घर बनाती है… एक्साइटेड… कॉफी टेबल बुक…कमिंग सून.’ साथ ही इस फोटो में शाहरुख खान की पूरी फैमिली ब्लैक ड्रेस में नजर आ रही है। व्हाइट क्रॉप टॉप में सुहाना बहुत खूबसूरत लग रही हैं। सभी लोग कैमरे के सामने किलर पोज देते नजर आ रहे हैं।
इस फोटो पर कमेंट्स की बाढ़ आ गई है। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा कि ‘शुक्रिया मेरा दिन बन गया।’ वहीं, दूसरे यूजर ने लिखा कि ‘मेरी पठान फैमिली।’ एक अन्य यूजर ने लिखा है कि ‘आर्यन और शाहरुख हैंडसम लग रहे हैं और सुहाना और गौरी बेहद खूबसूरत लग रही हैं।
फोटो में साफ देखा जा सकता है कि शाहरुख खान (Shahrukh Khan) ब्लैक टी-शर्ट के साथ ब्लैक जींस पहने हुए हैं। वहीं सुहाना खान (Suhana Khan) ब्लैक और व्हाइट कॉम्बनेशन में जंपसूट पहने नजर आ रही हैं। वहीं गौरी खान शॉर्ट वनपीस में बेहद गॉर्जियस नजर आ रही हैं, आर्यन और अबराम भी खूब जंच रहे हैं।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: