तलाक की अफवाहों के बीच Aishwarya Rai-Abhishek Bachchan को लेकर बड़ा अपडेट, क्या है नया मामला?

Aishwarya Rai-Abhishek Bachchan: गॉसिप टाउन में अक्सर किसी ना किसी कपल को लेकर बातें होती ही रहती हैं। बीते कुछ दिनों से ऐश्वर्या राय-अभिषेक बच्चन फिर से अलगाव की अफवाहों को लेकर चर्चा में हैं। हालांकि हर बार ये रूमर्स झूठी ही निकलती हैं।

Aishwarya Rai-Abhishek Bachchan

Aishwarya Rai-Abhishek Bachchan

विज्ञापन

Aishwarya Rai-Abhishek Bachchan: गॉसिप टाउन में अक्सर किसी ना किसी कपल को लेकर बातें होती ही रहती हैं। बीते कुछ दिनों से ऐश्वर्या राय-अभिषेक बच्चन फिर से अलगाव की अफवाहों को लेकर चर्चा में हैं। हालांकि हर बार ये रूमर्स झूठी ही निकलती हैं। इस बीच अब कपल को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है, जिसके बाद फैंस के चेहरे खुशी से खिल उठे हैं। अब आप सोच रहे होंगे कि आखिर ऐसी क्या बात है? तो आइए जानते हैं…

बड़े पर्दे पर नजर आएंगे ऐश्वर्या और अभिषेक 

दरअसल, हाल ही में सामने आई कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि ऐश्वर्या और अभिषेक जल्द ही बड़े पर्दे पर एक साथ नजर आने वाले हैं। जी हां, कहा जा रहा है कि कपल मणिरत्नम की एक फिल्म में साथ काम करने वाले हैं। कहा जा रहा है कि मणिरत्नम एक नई हिंदी फिल्म बनाने की तैयारी में हैं और इस फिल्म में ऐश्वर्या और अभिषेक साथ काम करने वाले हैं। हालांकि इसको लेकर अभी कोई ऑफिशियल जानकारी सामने नहीं आई है। रिपोर्ट्स के आधार पर ही ये दावे किए जा रहे हैं।

विज्ञापन

फिल्म ‘गुरु’ में काम कर चुके हैं ऐश्वर्या और अभिषेक 

गौरतलब है कि शादी से पहले भी कपल ने एक साथ काम किया है। जी हां, इसके पहले ऐश्वर्या और अभिषेक साल 2007 में आई फिल्म ‘गुरु’ में नजर आ चुके हैं। इस फिल्म को मणिरत्नम ने ही डायरेक्ट किया था। वहीं, अब दोनों के फिर से साथ काम करने की खबरें तब आई हैं, जब दोनों के अलगाव की अफवाहें भी जोरों पर हैं। हालांकि, तलाक की खबरों पर भी बच्चन परिवार या फैमिली की तरफ से कोई रिएक्ट नहीं किया गया है।

‘पोन्नियिन सेलवन: I’ में नजर आई थी ऐश्वर्या 

बता दें कि अगर ऐश्वर्या और अभिषेक को मणिरत्नम अपनी अगली फिल्म के लिए कास्ट करते हैं, तो ये तीसरी बार होगा जब मणिरत्नम की फिल्म में दोनों एक साथ काम करेंगे। बताते चलें कि ऐश्वर्या राय बीते साल मणिरत्नम की फिल्म ‘पोन्नियिन सेलवन: I’ में भी नजर आई थी। इस फिल्म के पहले पार्ट को साल 2022 में रिलीज किया गया था। अब देखने वाली बात कि इन खबरों पर कब मुहर लगती है या फिर ये सिर्फ रूमर्स ही निकलेंगी।

विज्ञापन

क्यों होती हैं अलगाव की बातें?

ऐसा पहली बार नहीं है जब कपल के तलाक की अफवाहें सामने आई हैं। जी हां, इसके पहले कई बार दोनों के अलग होने की रूमर्स आ चुकी हैं। दोनों में से कोई भी अकेला कहीं चला जाए, तो ये बातें होने लगती हैं। वेडिंग रिंग ना पहनें तो तलाक की बातें शुरू हो जाती है। कपल की हर छोटी चीज दोनों के अलगाव की खबरों को हवा देती है, जो सिर्फ झूठ होती है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ