Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

एंटरटेनमेंट

कौन हैं Aishwarya Mohanraj? जिन्होंने इंजेक्शन से घटाया वजन; सोहा अली खान ने भी की तारीफ

Aishwarya Mohanraj Mounjaro Weight Loss: स्टैंड अप कॉमेडियन ऐश्वर्या मोहनराज इन दिनों सुर्खियों में बनी हुई हैं. हाल ही में कॉमेडियन ने अपनी वेट लॉस जर्नी के बारे में बातें की हैं. कॉमेडियन ने बताया कि उन्होंने अपना वजन इंजेक्शन से घटाया है. वहीं इस पर सोहा अली खान ने भी ऐश्वर्या की खूब तारीफ की है.

Author
Edited By : Himani sharma Updated: Feb 12, 2026 07:53
aishwarya mohanraj
सोहा अली खान ने की कॉमेडियन की तारीफ

Aishwarya Mohanraj Mounjaro Weight Loss: स्टैंड अप कॉमेडियन और सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर ऐश्वर्या मोहनराज इन दिनों अपने वजन घटाने को लेकर चर्चाओं में हैं. हाल ही में कॉमेडियन ने अपनी वेट लॉस जर्नी पर बातें की. ऐश्वर्या मोहनराज ने वीडियो शेयर करते हुए रिवील किया कि उन्होंने इंजेक्शन से वेट लॉस किया है. इसके बाद से ही ऐश्वर्या मोहनराज चर्चाओं में आ गई. वहीं जहां हर कोई अपने इस ट्रीटमेंट के बारे में छुपाते हैं तो वहीं जब अब ऐश्वर्या ने इस पर खुलकर बात की है तो सोशल मीडिया पर उनकी काफी तारीफ हो रही है. साथ ही बॉलीवुड एक्ट्रेस सोहा अली खान ने भी ऐश्वर्या की तारीफ की है.

क्या बोलीं ऐश्वर्या?

ऐश्वर्या मोहनराज सोशल मीडिया पर फनी वीडियो बनाने के लिए जानी जाती हैं. हाल ही में ऐश्वर्या ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर की, जिसमें वो वेट लॉस करने वाले इंजेक्शन मौनजारो के बारे में बातें करती नजर आ रही हैं. ऐश्वर्या ने कहा कि मैंने करीब 6 महीनों में 22 किलो वजन घटाया है. मैं बचपन में काफी दुबली-पतली थी और शादी से पहले मेरा वजन 51 था, लेकिन शादी के समय मेरा वजन अचानक बढ़ गया और 64 किलो हो गया.

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: Border 2 और Mardaani 3 ने वर्ल्डवाइड कितना किया कलेक्शन? जानें दोनों में से कौन निकला सबसे आगे

सोहा अली खान ने की तारीफ

ऐश्वर्या ने आगे कहा कि पीसीओडी और हाइपोथायरायडिज्म की वजह से मेरा वजन बढ़ा. इसके बाद मैंने वेट लॉस करने वाले इंजेक्शन मौनजारो को अप्लाई किया और मेरा वजन घटता चला गया. अब ऐश्वर्या के इस खुलासे के बाद सोहा अली खान ने भी कॉमेडियन की तारीफ की. सोहा ने कहा, ‘ये वाकई हिम्मत की बात है. आखिरकार इसके बारे में किसी ने कह ही दिया कि उन्होंने सही खाने और वर्कआउट से नहीं बल्कि मौनजारो से वजन कम किया है. सच बोलने के लिए बहुत हिम्मत चाहिए.’

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: 70 साल के सिंगर का विवादों से पुराना नाता, पहले पब्लिक में हुए थे ट्रोल, अब बीवी ने लगाए आरोप

कौन हैं ऐश्वर्या मोहनराज?

बता दें ऐश्वर्या मोहनराज एक जानी-मानी स्टैंड-अप कॉमेडियन हैं. ऐश्वर्या ने अपनी पहचान ‘कॉमिकस्तान’ से बनाई थी. इस शो के पहले सीजन में ऐश्वर्या टॉप 10 कंटेस्टेंट्स में शामिल थीं. वहीं इसके बाद उनकी कॉमेडी को काफी पसंद किया गया था और वो सोलो कॉमेडी करने लगी थीं. सोशल मीडिया पर भी ऐश्वर्या काफी एक्टिव रहती हैं और फनी वीडियोज शेयर कर फैंस को एंटरटेन करती हैं.

First published on: Feb 12, 2026 07:53 AM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.