Ahaan Panday Film Saiyaara: अहान पांडे की डेब्यू फिल्म ‘सैयारा’ थिएटर्स में आ चुकी है। ये फिल्म और इसके गाने लोगों के बीच छाए हुए हैं। रिलीज से पहले ही फिल्म को लेकर दर्शकों का रिएक्शन सामने आ गया था। अभी ये फिल्म हिट होगी या फ्लॉप? ये तो बाद में पता चलेगा, लेकिन इसकी पूरी उम्मीद है कि ‘सैयारा’ अहान पांडे की किस्मत बदल देगी। जिस तरह से बॉलीवुड के बाकी स्टार्स अपनी पहली ही फिल्म से हिट हुए थे, अहान पांडे भी उसी रास्ते पर चलते हुए नजर आ रहे हैं। चलिए जानते हैं उन 5 सेलेब्स के नाम, जो अपनी बॉलीवुड डेब्यू फिल्म से सुपरस्टार बन गए थे।
ऋतिक रोशन
राकेश रोशन के बेटे ऋतिक ने अपनी डेब्यू फिल्म से सभी के दिल चोरी कर लिए थे। ऋतिक रोशन ने फिल्म ‘कहो ना प्यार है’ से बॉलीवुड में कदम रखे थे। ये फ्लिप सुपरहिट हुई थी और आज भी ये फिल्म कई लोगों की फेवरेट होगी। इस फिल्म को देखकर लगा ही नहीं कि ये उनकी पहली फिल्म है। जबरदस्त एक्टिंग, बेहतरीन लुक्स और कमाल की डांसिंग स्किल्स से ऋतिक रोशन ने साबित कर दिया था कि वो बॉलीवुड पर राज करने के लिए आ रहे हैं।
सुशांत सिंह राजपूत
सुशांत सिंह राजपूत ने पहले टीवी पर ‘पवित्र रिश्ता’ से लोगों को इम्प्रेस किया और फिर जब बॉलीवुड में एंट्री ली, तो आउटसाइडर होने के बावजूद कामयाबी हासिल कर ली। उन्होंने फिल्म ‘काई पो छे’ से फिल्मी दुनिया में कदम रखा था। फिल्म की कहानी बेहद सिंपल थी, लेकिन 3 दोस्ती की कहानी ने ऐसी छाप छोड़ी कि आज भले ही सुशांत इस दुनिया में नहीं हैं, फिर भी उनके लिए लोगों का प्यार कम नहीं हुआ है।
रणवीर सिंह
रणवीर सिंह भी ‘बैंड बाजा बारात’ से सुपरहिट हो गए थे। अनुष्का शर्मा के साथ पहली ही फिल्म से उनकी किस्मत खुल गई थी। रणवीर सिंह और उनकी एक्टिंग को बेहद पसंद किया गया और फिर बेहद ही कम समय में वो बॉलीवुड पर रूल करने लगे। आज रणवीर सिंह पर प्रोड्यूसर्स आंख बंद करके पैसा लगाने के लिए तैयार हैं।
शाहिद कपूर
शाहिद कपूर ने बैकग्राउंड डांसर बनकर भी काम किया है। वो बचपन में टीवी ऐड में भी काम कर चुके थे। हालांकि, जब उन्होंने बतौर एक्टर पहली फिल्म की, तो वो हर लड़की के क्रश बन गए। ‘इश्क विश्क’ में चॉकलेट बॉय बनकर लॉन्च हुए शहीद कपूर पर आज तक फैंस जान छिड़कते हैं।
यह भी पढ़ें: किस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर आएगी Saiyaara? डेट को लेकर मिला अपडेट
वरुण धवन
वरुण धवन को बॉलीवुड ने एनर्जी का पावर हाउस कहा जाता है। उन्होंने ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर’ से डेब्यू किया था और उनकी पहली फिल्म इतनी बड़ी हिट हुई कि ना सिर्फ वरुण का करियर लाइन पर आ गया, बल्कि फिल्म का सीक्वल भी आया। करण जौहर ने वरुण धवन को ब्रेक देकर इंडस्ट्री को एक चमकता सितारा दिया है।
संबंधित खबरें
दादा बने नवजोत सिंह सिद्धू, घर आई नन्ही परी; रिवील किया पोती का नाम
11 mins agoNushrratt Bharuccha के साथ शूटिंग के दौरान हुआ हादसा, अस्पताल में भर्ती हुईं एक्ट्रेस?
43 mins agoकुंभ वायरल गर्ल मोनालिसा की उम्र पर बड़ा फैसला, नाबालिग होने के दावे पर HC ने क्या कहा?
2 hrs agoDrishyam 3 Box Office Prediction: 'दृश्यम 3' पहले दिन कितनी करेगी कमाई? एडवांस बुकिंग में मेकर्स की हुई बल्ले-बल्ले
4 hrs ago'सलमान भाई ने बोला…', फराह खान ने पैपराजी को क्यों दी चेतावनी? वीडियो हो रहा वायरल
7 hrs agoबॉलीवुड का पहला सुपरस्टार, जिसने लगातार दीं 15 सुपरहिट फिल्में, अक्षय कुमार से है खास रिश्ता
8 hrs ago'दृश्यम' में पाव भाजी किसकी वजह से हुई फेमस? फिल्म की यंग एक्ट्रेस से जुड़ा है ये दिलचस्प किस्सा
9 hrs agoBigg Boss 20 में मिड वीक एविक्शन, घर से कटा इस कंटेस्टेंट का पत्ता! कैप्टेंसी के दावेदारों ने छीना जीवनदान
10 hrs agoKBC 18 के सेट पर फिसले अमिताभ बच्चन, घुटने में लगी चोट; बिग बी ने खुद दिया हेल्थ अपडेट
11 hrs agoEntertainment News LIVE: यामी गौतम की 'नई नवेली' का ट्रेलर हुआ रिलीज, जानें सिनेमाघरों में कब दस्तक देगी फिल्म
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines