Love Island Contestant Intimate Video Leak: ‘बिग बॉस ओटीटी 3‘ में यूट्यूबर अरमान मलिक और कृतिका मलिक का इंटीमेट सीन काफी वायरल हुआ था। सोशल मीडिया पर इसे लेकर काफी बवाल भी मचा था। बाद में पता चला कि वो वीडियो फेक था। खैर अरमान और कृतिका के इंटीमेट वीडियो पर उठा बवाल अभी शांत नहीं हुआ था कि एक और रियलिटी शो से कंटेस्टेंट्स का इंटीमेट सीन लीक हो गया है। ये शो कोई और नहीं बल्कि ‘लव आईलैंड 2’ है, जो बिग बॉस के बाद दर्शकों को काफी पसंद आ रहा है। आपको बता दें कि आईटीवी 2 एक डेटिंग शो है, जिसका नया एपिसोड गुरुवार रात टेलीकास्ट हुआ था। शो में आए कंटेस्टेंट जॉय एसेक्स और जेसी पॉट्स डेटिंग के लिए एक विला में थे, जहां उन्होंने असल में सेक्स किया था। जैसे ही दोनों का वीडियो वायरल हुआ तो उसपर हंगामा होना शुरू हो गया।
विला में छिपने को भेजा गया था
बता दें कि रियलिटी शो ‘लव आईलैंड 2’ में जॉय एसेक्स और जेसी पॉट्स को एक रात के लिए विला में भेजा गया था। शो के फॉर्मेट के मुताबिक दोनों को एक रात के लिए छिपना था, इस दौरान दावा किया गया कि दोनों ने शो में सेक्स किया था। एपिसोड टेलीकास्ट होने के बाद देखा गया कि कमरे की लाइट बंद थी और इस दौरान बिस्तर के पास रखी हुई शैंपेन की बाल्टी को हिलता हुआ देखा गया था। जिस तरह से बाल्टी हिल रही थी, उससे दर्शकों का कहना है कि जॉय और जेसी ने एपिसोड के दौरान सेक्स किया था।
यह भी पढ़ें: Bigg Boss OTT 3 के टॉप 3 कंटेस्टेंट्स कौन? फिनाले से पहले देखें लिस्ट, एक का नाम सुन लगेगा झटका!
शैंपेन की बाल्टी हिलते हुए दिखी
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, शो के मेकर्स ने जॉय एसेक्स और जेसी पॉट्स को एक विला में रुकने के लिए भेजा था। इस दौरान दोनों को एक शैंपेन की बोतल भी दी गई। एपिसोड के दौरान देखा गया कि जब विला में सभी लाइटें बंद हो गई उसी वक्त जॉय और जेसी ने अपने सिर पर कवर खींच लिया। इसके बाद बिस्तर के पास रखी शैंपेन की बाल्टी तेजी से हिलने लगी जिससे दर्शक कयास लगाने लगे कि शायद दोनों ने शो के दौरान सेक्स किया था। कुछ लोगों ने एपिसोड टेलीकास्ट होने के बाद उसकी आलोचना करनी भी शुरू कर दी।
यूजर्स भी कर रहे हैं ट्रोल
बता दें कि लव आईलैंड के दर्शकों का कहना है कि जॉय एसेक्स और जेसी पॉट्स दोनों एक साथ सोए थे। इस दौरान एक यूजर ने लिखा, ‘जॉय और जेसी ने कंफर्म शो के दौरान सेक्स किया था।’ दूसरे यूजर ने लिखा, ‘मुझे उस बाल्टी को झूलते हुए देखने की कोई जरूरत नहीं थी।’ एक अन्य यूजर ने लिखा, ‘अगर शो के दौरान सेक्स नहीं किया तो वहां रखी शैंपेन की बाल्टी क्यों हिल रही थी?’ इस तरह से लोग सवाल उठा रहे हैं। हालांकि कहा ये भी जा रहा है कि इन सीन में काफी छेड़छाड़ की गई है। बहरहाल, शो में सेक्स करने को लेकर इस शो को काफी ट्रोल किया जा रहा है।
संबंधित खबरें
टीवी पर आएगी ‘धुरंधर द रिवेंज’, जानें कब और किस चैनल पर देख पाएंगे फिल्म
8 hrs agoरणबीर की ‘रामायण पार्ट 1’ का कितना होगा रनटाइम? रिलीज से पहले जान लें सबकुछ
9 hrs agoरणवीर शौरी को मिली जान से मारने की धमकी, CJP प्रोटेस्ट का किया था विरोध
11 hrs ago‘जेलर 2’ का कितना है बजट? रजनीकांत की फीस से लेकर रिलीज डेट तक जानें सबकुछ
11 hrs agoआयुष्मान की फिल्म 'उड़ता तीर' का दूसरा ट्रेलर हुआ आउट, जानें कब होगी रिलीज
12 hrs agoआरजे मिट्टे की यह सीरीज दुनियाभर में बनी नंबर 1, IMDb पर मिली 9.5 रेटिंग
13 hrs agoरजनीकांत की ‘जेलर 2’ ने एडवांस बुकिंग में की बंपर कमाई, जानें कब होगी रिलीज
14 hrs agoरणबीर कपूर की Ramayana का 'जटायु' पोस्टर हुआ रिलीज, कौन निभा रहा रोल?
17 hrs ago'गर्लफ्रेंड्स तो रही होंगी', आम्रपाली दुबे ने निरहुआ की लव लाइफ पर की बात
18 hrs agoकौन हैं आकृति अग्रवाल? जिन्होंने क्रिकेटर पृथ्वी शॉ संग की नई शुरुआत
18 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines