Adnan Sheikh In Bigg Boss OTT 3: ‘बिग बॉस ओटीटी 3‘ में इन दिनों काफी कुछ इंटरेस्टिंग देखने को मिल रहा है। एक तरफ शो में पूरे घरवाले दो गुट में शामिल हो चुके हैं तो वहीं दूसरी ओर विशाल पांडे और अरमान मलिक में अलग ही लेवल की फाइट देखने को मिल रही है। खैर इस बीच दर्शक बिग बॉस में होने वाली वाइल्ड कार्ड एंट्री कौन होगी? ये जानने के लिए एक्साइटेड हैं। वैसे तो अब तक कई नाम सामने आए हैं, जिनमें लक्ष्य चौधरी, जोगिंदर यादव और ब्रिस्टी सामदार का नाम शामिल है। चर्चा है कि इनमें से कोई एक वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट हो सकता है। अब यूट्यूबर अदनान शेख का नाम सामने आया है, जो बिग बॉस के पहले वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट होने वाले हैं। आइए जानते हैं कि कौन हैं अदनान शेख?
कौन हैं यूट्यूबर अदनान शेख?
यूट्यूबर अदनान शेख अपने वीडियो को लेकर सोशल मीडिया पर काफी पॉपुलर हैं। वो यूट्यूबर होने के साथ-साथ फेमस कंटेंट क्रिएटर भी हैं। सोशल मीडिया पर अदनान के 5 लाख 68 हजार फॉलोअर्स हैं। वो सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। उनके इंस्टा फॉलोअर्स की लिस्ट देखेंगे तो उसमें यूट्यूबर विशाल पांडे और अरमान मलिक का नाम भी शामिल है। अब जब दोनों ही यूट्यूबर बिग बॉस के घर में मौजूद हैं तो मेकर्स अदनान शेख को बतौर वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट घर में एंट्री करा रहे हैं। एल्विश यादव की टक्कर में अदनान शेख घर में एंट्री लेंगे तो ये देखने लायक होगा।
यह भी पढ़ें: Jio Cinema पर Pill में दिखेगा महाराष्ट्र के पूर्व CM का बेटा, इंटरव्यू में रितेश देशमुख ने खोले कई राज
मेकर्स की ओर से पुष्टि होना बाकी
बिग बॉस से जुड़े अपडेट देने वाले सोशल मीडिया पेज ‘द खबरी’ ने बताया है कि ‘बिग बॉस ओटीटी 3’ में यूट्यूबर अदनान शेख वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट के तौर पर एंट्री लेंगे। जैसे ही यह खबर सोशल मीडिया पर सामने आई तो लोग काफी एक्साइटेड हो गए हैं। जाहिर है कि बिग बॉस में यूट्यूबर अरमान मलिक इस वक्त अपनी ही अकड़ में चल रहे हैं। ऐसे में अदनान शेख शो में उन्हें कड़ी टक्कर दे सकते हैं। हालांकि वो वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट होंगे इस बात की ऑफिशियल पुष्टि होना बाकी है।
डबल इविक्शन पर हो रही चर्चा
‘बिग बॉस ओटीटी 3’ में एक हफ्ते में दो लोग घर से बेघर हो रहे थे। एक एलिमिनेशन मिड वीक में हो रहा है, जबकि दूसरा एलिमिनेशन वीकेंड के वार पर हो रहा है। इस हफ्ते मिड वीक में कोई भी कंटेस्टेंट घर से बेघर नहीं हुआ था। ऐसे में वीकेंड के वार पर डबल एलिमिनेशन पर चर्चा हो रही है। आपको बता दें कि इस हफ्ते घर से बेघर होने के लिए विशाल सिंह, लवकेश कटारिया, चंद्रिका दीक्षित, अरमान मलिक और शिवानी कुमारी नॉमिनेटेड हैं। ऐसे में देखना दिलचस्प होगा कि इस हफ्ते किस कंटेस्टेंट का सफर शो से खत्म होगा?
संबंधित खबरें
बजट सिर्फ 2 करोड़, कमाई 400 करोड़ पार! 56 दिन बाद भी नहीं थमा 'हनुमान अंश' का क्रेज
2 mins agoयूट्यूबर सौरभ जोशी के परिवार संग हुई बदसलूकी, पत्नी अवंतिका ने पुलिस से की शिकायत; व्लॉग किया शेयर
1 hr ago'सेना की वर्दी में आए आतंकवादी…', निम्रत कौर ने बयां किया दिल दहला देने वाला मंजर; शहीद पिता को किया याद
3 hrs ago'रात में दरवाजा खटखटाया…', नशे में धुत डायरेक्टर की डिमांड से डर गई थीं स्वरा भास्कर; एक्ट्रेस ने सुनाया किस्सा
4 hrs agoPrem Keetanu Movie Review: वीर पहाड़िया की सादगी और आफिया का ठहराव; दिल को छू लेती है ये मॉडर्न प्रेम कहानी
4 hrs agoमाही विज या उदिति सिंह… कौन बना Bigg Boss 20 का अगला कैप्टन? नाम आया सामने
5 hrs agoBox Office Collection: 'द वन' की कमाई में 7वें दिन आया उछाल, नानी की 'द पैराडाइज' का भी कैसा हाल?
8 hrs agoचप्पल उतारकर The Vvaan देखने थिएटर पहुंचे लोग, बाहर बांटा गया ‘ठेकुआ’; इमोशनल हुए दर्शक
14 hrs ago'दृश्यम 3' की रिलीज से पहले OTT पर छाई अजय देवगन की ये पुरानी फिल्म, ट्रेंडिग लिस्ट में बनाई जगह
16 hrs agoDrishyam: The Conclusion Movie Review: अजय देवगन और Jaideep Ahlawat की दमदार अदाकारी, अभिषेक पाठक का शानदार निर्देशन
16 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines