हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Nana PatekarGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Bigg Boss OTT 3: Elvish Yadav से Adnaan Shaikh की हुई तुलना, लोग बोले- ये तो फुसकी बम निकला

Bigg Boss OTT 3 बिग बॉस ओटीटी 3 में अदनान शेख की एंट्री के साथ ही अब उनकी तुलना एल्विश यादव से होने लगी है। कई लोग अदनान को अब ट्रोल कर रहे हैं जिसकी वजह है घर में जाते ही उनका ऑडियंस को निराश करना, क्या है पूरा मामला इस रिपोर्ट में जानिए

विज्ञापन
Bigg Boss OTT 3 Adnaan Shaikh Trolled

Bigg Boss OTT 3 Adnaan Shaikh Trolled: बिग बॉस के घर में वाइल्ड कार्ड अदनान शेख की एंट्री हो चुकी है। अदनान ने सभी कंटेस्टेंट्स के साथ आते ही बातचीत की। कुछ घरवालों को अदनान ने अपनी राय भी बताई। घर के मुद्दों को लेकर अदनान शेख ने अपनी साइड से कुछ चीजें बताई। हालांकि अदनान शेख को घर में आए हुए अभी सिर्फ एक ही दिन हुआ है, लेकिन इतने में ही लोगों ने उनके बारे में बाहर अपनी राय देना शुरू कर दिया है। दरअसल अदनान ने घर में अब तक कुछ ऐसी चीजें की हैं जिससे कि लोग उनके बारे में अब अपनी-अपनी राय दे रहे हैं। क्या कुछ कह रहे हैं लोग चलिए इस रिपोर्ट में बताते हैं।

अदनान ने ऑडियंस को किया निराश

अदनान शेख की एंट्री को लेकर कयास लगाए जा रहे थे कि वो घर में जाते ही लवकेश कटारिया को आइना दिखाएंगे लेकिन घर में जाते ही वो ऐसा लगा मानो अपनी बात ढंग से किसी को बता ही नहीं पाए। अदनान ने लवकेश को लेकर जो कुछ भी कहा, उस पर किसी ने ज्यादा ध्यान नहीं दिया। उल्टा लवकेश ने ही अदनान के सामने अपना पक्ष बहुत अच्छे से रख दिया। इसे लेकर अब सोशल मीडिया पर अदनान शेख के बारे में कहा जा रहा है कि वो तो फुसली बम निकले हैं। एल्विश यादव से उनकी तुलना पर भी लोग अब अदनान को जमकर सुना रहे हैं।

अदनान बोले- तंदूर मिलेगा यहां

अदनान शेख से जब सना मकबूल ने पूछा कि आपको नॉन वेज बनाना आता है तो इस पर अदनान ने कहा कि हां। इसके बाद सना ने पूछा कि आप रोटी भी बना लेते हैं क्या, इस सवाल पर अदनान ने कहा कि मैं तंदूर पर रोटी बना लेता हूं। बिग बॉस तंदूर देंगे क्या। अदनान की ये बात सुनकर सभी हंसने लगे।

विज्ञापन

अदनान को लोगों ने किया ट्रोल

इसके अलावा घर में घुसते ही अदनान ने अरमान को कहा कि अगर लवकेश की जगह मैं होता को मैं हाथ पैर जोड़ लेता अरमान के आगे ताकि वो विशाल को माफ कर दे और उसे कुछ भी ना कहे। अदनान की इस बात को सुनकर भी काफी लोग अब बाहर उनका मजाक बना रहे हैं। आपको बता दें अदनान को लेकर लोग तरह-तरह के कमेंट्स आ रहे हैं।

सोशल मीडिया पर जब पूछा गया कि अदनान के लेकर आप क्या कहेंगे तो इस पर कुछ लोगों ने तो उन्हें जोकर तक कह दिया। वहीं एक दूसरे यूजर ने लिखा कि एल्विश तो एल्विश ही था।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: Bigg Boss OTT 3: बिग बॉस ने पलटा खेल, लवकेश कटारिया हुए फेल, इन 3 कंटेस्टेंट्स को बनाया नया ‘बाहरवाला’

 

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Himanshu Soni

हिमांशु सोनी न्यूज 24 में सीनियर सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के तौर पर टीवी, फिल्म जगत और ओटीटी की कोई खबर हिमांशु की पैनी नजरों से बच नहीं पाती। हिमांशु की एंटरटेनमेंट के अलावा स्पोर्ट्स की खबरों पर भी अच्छी पकड़ है। हिमांशु पिछले 5 साल से मीडिया में हैं। इस दौरान हिमांशु ने नेटवर्क 18 ग्रुप, इंडिया टुडे ग्रुप डिजिटल (ITGD), टीवी 9 ग्रुप जैसे बड़े-बड़े मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। हिमांशु ने डिजीटल पर एंकर और कंटेंट राइटर की भूमिका निभाई है। हिमांशु हरियाणा के यमुनानगर के रहने वाले हैं। इंजीनियरिंग के छात्र रह चुके हिमांशु हिन्दी पत्रकारिता में मास्टर्स और पोस्ट ग्रेजुएशन के दौरान यूनिवर्सिटी के सिल्वर मेडलिस्ट हैं।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola