Bigg Boss OTT 3: बिग बॉस ने पलटा खेल, लवकेश कटारिया हुए फेल, इन 3 कंटेस्टेंट्स को बनाया नया 'बाहरवाला'

Bigg Boss OTT 3: बिग बॉस ओटीटी 3 में इन दिनों नॉमिनेशन, एविक्शन को लेकर काफी लड़ाई-झगड़े देखने को मिल रहे हैं। बिग बॉस के बाहरवाला कंटेस्टेंट को लेकर भी घरवाले अक्सर ये सोच में पड़ जाते हैं कि आखिर कौन है वो बाहरवाला सदस्य। अब बिग बॉस ने पूरी गेम फिर से पलट दी है। लवकेश कटारिया को बाहरवाला के तौर पर फायर करके बिग बॉस ने नए बाहरवाला सदस्य चुन लिए हैं। कौन है वो बाहरवाला सदस्य चलिए इस रिपोर्ट में बताते हैं।

Lovekesh Kataria Fired As Baharwala

Lovekesh Kataria Fired As Baharwala

Bigg Boss Hired New Baharwala: बिग बॉस के घर में आए दिन नए-नए ड्रामा देखने को मिल रहे हैं। अभी वीकेंड का वार पर चंद्रिका दीक्षित का एविक्शन हुआ ही थी कि बिग बॉस ने अब घर में नया वाइल्ड कार्ड भेज दिया है। बिग बॉस में सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर अदनान शेख की एंट्री हो चुकी है। इसी के साथ बिग बॉस ने घर में गेम को भी पलट कर रख दिया है। उन्होंने ना ही सिर्फ घर में नॉमिनेशन को रद्द किया है बल्कि बाहरवाला कंटेस्टेंट भी अब बदल चुका है। जी हां अब लवकेश कटारिया नहीं बल्कि 3-3 सदस्यों को बिग बॉस ने ‘बाहरवाला’ बना दिया है। चलिए आपको बताते हैं आखिर कौन है वो बाहरवाला सदस्य

विज्ञापन

लवकेश कटारिया अब नहीं है ‘बाहरवाला’

पिछले दो हफ्ते से बिग बॉस के घर में लवकेश कटारिया ही बाहरवाला के तौर पर नजर आ रहे थे। विशाल पांडे को लवकेश के बाहरवाला कंटेस्टेंट होने की भनक लगने के बाद भी बिग बॉस ने सभी कंटेस्टेंट्स के सामने लवकेश को एक्पोज तो किया लेकिन बिग बॉस ने फिर से लवकेश को ही बाहरवाला बना दिया। अब लवकेश कटारिया को फाइनली बिग बॉस ने आराम दे दिया है। यानी उनसे बाहरवाला होने की सारी पावर्स छीन ली गई हैं।

विज्ञापन

रणवीर, विशाल, अदनान बने ‘बाहरवाला’

बिग बॉस ने अब 1 नहीं बल्कि 3-3 सदस्यों को बाहरवाला बनाया है। सबसे पहले बिग बॉस की तरफ से रणवीर शौरी को बाहरवाला के तौर पर चुना गया है। रणवीर शौरी पर दूसरे सदस्यों को पहले से शक हो रहा था बावजूद इसके उन्हें बाहरवाला बनाया गया है। वहीं रणवीर के अलावा विशाल पांडे जो कि लवकेश कटारिया के काफी करीबी दोस्त हैं, उन्हें बाहरवाला बनाया गया है। इन दोनों के अलावा बिग बॉस में जस्ट एंट्री लेने वाले अदनान शेख पर भी बिग बॉस मेहरबान हो गए हैं। अदनान शेख को भी घर में आते ही बिग बॉस द्वारा बाहरवाला सदस्य चुन लिया गया है। अब अदनान की गेम यहां से किस सदस्य को फायदा दिलाती हैं ये देखना काफी दिलचस्प हो गया है। हालांकि अदनान घर में आते ही पहले से ही ये साफ कर चुके हैं कि वो उनके लिए सबसे पहले घर में टॉप प्रायोरिटी नेजी होंगे।

विज्ञापन

बिग बॉस ने रद्द किए नॉमिनेशन्स

जहां एक तरफ बिग बॉस ने अदनान शेख को बाहरवाला बनाया है, वहीं उन्हें बिग बॉस द्वारा सजा भी दी गई है। घर में एक अहम नियम ये होता है कि आप बाहर की कोई भी जानकारी बाकी घरवालों को नहीं दे सकते। घर में गए मेहमान को भी ये नसीहत दी जाती है कि वो घरवालो के साथ बाहर से कोई भी जानकारी शेयर नहीं कर सकते। लेकिन जब से अदनान ने घर में एंट्री की है तब से वो रह-रहकर बाहर की जानकारी घर में दे रहे हैं। इसलिए बिग बॉस ने बाकी सभी कंटेस्टेंट्स की नॉमिनेशन रद्द करके सिर्फ अदनान को घर से बेघर करने के लिए नॉमिनेट कर दिया। अरमान मलिक पहले से ही नॉमिनेटेड थे इसलिए अब घर से बाहर जाने के लिए इस हफ्ते सिर्फ 2 ही कंटेस्टेंट्स नॉमिनेट हुए हैं जो कि अरमान और अदनान हैं।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Himanshu Soni

Himanshu Soni

हिमांशु सोनी न्यूज 24 में सीनियर सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के तौर पर टीवी, फिल्म जगत और ओटीटी की कोई खबर हिमांशु की पैनी नजरों से बच नहीं पाती। हिमांशु की एंटरटेनमेंट के अलावा स्पोर्ट्स की खबरों पर भी अच्छी पकड़ है। हिमांशु पिछले 5 साल से मीडिया में हैं। इस दौरान हिमांशु ने नेटवर्क 18 ग्रुप, इंडिया टुडे ग्रुप डिजिटल (ITGD), टीवी 9 ग्रुप जैसे बड़े-बड़े मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। हिमांशु ने डिजीटल पर एंकर और कंटेंट राइटर की भूमिका निभाई है। हिमांशु हरियाणा के यमुनानगर के रहने वाले हैं। इंजीनियरिंग के छात्र रह चुके हिमांशु हिन्दी पत्रकारिता में मास्टर्स और पोस्ट ग्रेजुएशन के दौरान यूनिवर्सिटी के सिल्वर मेडलिस्ट हैं।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ