---विज्ञापन---

एंटरटेनमेंट

Oops! मोमेंट का शिकार हुईं एक्ट्रेस श्रीलीला, जल्दबाजी में कर डाली ये गलती, कहा- ‘किसी को बता देना चाहिए’

Sreeleela Oops Moment: बॉलीवुड और साउथ की खूबसूरत एक्ट्रेस श्रीलीला एक Oops! मोमेंट का शिकार बन गईं. दरअसल, श्रीलीला अपनी MBBS की डिग्री लेने पहुंची, तभी ड्रेस में लगा प्राइस टैग दिख गया, जिस पर उन्हें थोड़ी शरम आई, लेकिन उन्होंने उस मोमेंट को ग्रेसफुली हैंडल कर लिया.

Author Edited By : Archi Tiwari
Updated: Feb 13, 2026 13:44
sreeleela oops moment
sreeleela oops moment

Sreeleela MBBS Degree News: हाल ही में साउथ की मशहूर एक्ट्रेस श्रीलीला ने बड़ी उपलब्धि हासिल की है. उन्होंने 6 साल की मेहनत के बाद MBBS की डिग्री पूरी कर ली है. अब वे न सिर्फ एक अच्छी एक्ट्रेस हैं, बल्कि ऑफिशियल डॉक्टर भी बन गई हैं. ‘पुष्पा 2’ के गाने ‘किसिक’ से उन्होंने सबका दिल जीता था. लेकिन डिग्री लेने के बाद उनका एक मजेदार किस्सा वायरल हो रहा है, जिसे लोग ‘Oops मोमेंट’ कह रहे हैं.

यह भी पढ़ें: ‘आइए समय को बदलें…’, Assi फेम तापसी पन्नू ने फैंस से क्यों कही ये बात? एक्ट्रेस का पोस्ट वायरल

---विज्ञापन---

MBBS डिग्री के बाद एयरपोर्ट पर पहुंचीं रेड ड्रेस में

डिग्री लेने के तुरंत बाद श्रीलीला काफी खुश थीं. वे जल्दी-जल्दी एयरपोर्ट पहुंच गईं. उन्होंने एक खूबसूरत रेड ड्रेस पहनी थी, जिसमें वे बहुत स्टाइलिश लग रही थीं. पेपराज्जी ने उनकी तस्वीरें और वीडियो खींचे, जो सोशल मीडिया पर तेजी से फैल गए. लोग उनकी तारीफ कर रहे थे कि वे कितनी सुंदर दिख रही हैं. लेकिन इसी बीच एक छोटी-सी गलती हो गई.

क्या था वो Oops मोमेंट?

श्री लीला इतनी जल्दी में थी, कि उन्होंने अपनी ड्रेस का प्राइस टैग तक नहीं हटाया. कैमरे की नजर से यह टैग बच ना सका. जब यह बात नोटिस हुई, तो श्रीलीला खुद हंस पड़ीं. उन्होंने बोला कि “किसी को बता देना चाहिए!” यह देखकर फैंस को बहुत मजा आया. वे कह रहे हैं कि यह छोटी गलती भी उनकी क्यूटनेस बढ़ा रही है.

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: ‘शादी टूटने का इंतजार कर रहे…’, निक जोनस संग रिश्ते पर क्यों बोलीं प्रियंका चोपड़ा? कह दी बड़ी बात

फैंस का प्यार और तारीफें

श्रीलीला की MBBS डिग्री को लेकर उनके फैंस के बीच खुशी की लहर है. इसी बीच एक्ट्रेस का ऐसा डाउन टू अर्थ नेचर देखकर सभी उनके मुरीद हो गए. एक तरफ वे डॉक्टर, तो दूसरी तरफ वे फिल्मों में व्यस्त हैं. फिर भी ऐसी छोटी सी गलती को उन्होंने बड़े ग्रेस के साथ हैंडल किया.

यह भी पढ़ें: कपिल शर्मा फायरिंग केस, कॉमेडियन ने खुद रची थी साजिश? राखी सावंत ने किया शॉकिंग दावा

First published on: Feb 13, 2026 01:38 PM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.