---विज्ञापन---

एक्टर ऋतुराज सिंह का निधन, 59 साल की उम्र में ली आखिरी सांस

Actor Rituraj Singh Demise: एक्टर ऋतुराज सिंह का निधन हो गया है। इन दिनों वे मशहूर धारावाहिक 'अनुपमा' में अहम किरदार निभा रहे थे। अभिनेता साल 1993 से अभिनय की दुनिया से जुड़े हुए थे। उन्होंने कई धारावाहिकों और फिल्मों में काम किया, लेकिन अब अचानक उनके दुनिया को अलविदा कह देने से टेलीविजन जगत को बड़ा झटका लगा है।

Actor Rituraj Singh Passes Away: मशहूर टेलीविजन अभिनेता ऋतुराज सिंह का देहांत हो गया है। उन्होंने 59 साल की उम्र की आखिरी सांस ली। बताया जा रहा है कि दिल का दौरा पड़ने से ऋतुराज सिंह का निधन हुआ है। एक्टर के दोस्त अमित बहल ने उनकी मौत होने की पुष्टि की। उन्हें पैंक्रियाज की समस्या होने की भी चर्चा है।

एक्टर इन दिनों रुपाली गांगुली फेम धारावाहिक अनुमपा में अहम किरदार निभा रहे थे। इसके अलावा वे हाल ही में रिलीज हुई ‘इंडियन पुलिस फोर्स’ वेब सीरीज में भी नजर आए थे। इसमें उन्होंने एक आतंकवादी का दमदार किरदार निभाया था। उनके साथ वेब सीरीज में सिद्धार्थ मल्होत्रा, विवेक ओबेरॉय और शिल्पा शेट्टी भी नजर आए थे।

---विज्ञापन---

 

---विज्ञापन---

शाहरुख खान के साथ कर चुके काम

बता दें कि 90 के दशक में एक्टर ने रियलिटी गेम शो ‘तोल मोल के बोल’ को होस्ट किया था। उन्होंने शाहरुख खान के साथ उनकी मशहूर फिल्मों ‘डर’ और ‘बाजीगर’ में भी काम किया है। 1993 में जी चैनल पर प्रसारित शो ‘बनेगी अपनी बात’ में किरदार निभाकर उन्होंने काफी नाम कमाया था।

इसके अलावा एक्टर ज्योति, हिटलर दीदी, शपथ, वॉरियर हाई, आहट और अदालत, दीया और बाती, ये रिश्ता क्या कहलाता है आदि धारावाहिकों में भी अहम भूमिकाएं निभा चुके हैं। अनुपमा शो में रेस्टोरेंट के मालिक का किरदार निभाकर उन्होंने अपनी अदाकारी से अपने फैन्स को दीवाना बना दिया था।

---विज्ञापन---

टेलीविजन जगत में पसरा मातम

एक्टर ऋतुराज सिंह के निधन की खबर फैलते ही टेलीविजन जगत में मातम पसर गया है। इंडस्ट्री में शोक की लहर है। उनके फैन्स स्तब्ध हैं। एक्टर के अचानक दुनिया को अलविदा कह देने से उनके दोस्त, रिश्तेदार और फैन्स सदमे में हैं। वे यकीन नहीं कर पा रहे हैं। वहीं एक्टर को फैन्स श्रद्धांजलि दे रहे हैं। एक फैन ने लिखा कि भगवान उन्हें अपने चरणों में स्थान दें।

---विज्ञापन---

एक अन्य फैन ने लिखा कि यकीन नहीं हो रहा है। हाल ही में उन्हें वेब सीरीज में देखा था। अब अचानक मौत की खबर सुनकर टूट गया हूं। एक और फैन ने एक्टर को श्रद्धांजलि देते हुए लिखा कि उनकी अदाकारी का कायल था, लेकिन बदकिस्मती से अब उन्हें देख नहीं पाऊंगा। भगवान उनके परिवार को इस दुख को सहन की शक्ति दे।

First published on: Feb 20, 2024 10:27 AM

End of Article

About the Author

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल ने कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी के IMC&MT इंस्टीट्यूट से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन एवं Mphil कोर्स किया है। पिछले 12 साल से डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में अपनी पहचान बना रही हैं। वर्तमान में BAG Convergence Limited के News 24 Hindi डिजिटल विंग से बतौर चीफ सब एडिटर जुड़ी हैं। यहां खुशबू नेशनल, इंटरनेशनल, लाइव ब्रेकिंग, पॉलिटिक्स, क्राइम, एक्सप्लेनर आदि कवर करती हैं। इससे पहले खुशबू Amar Ujala और Dainik Bhaskar मीडिया हाउस के डिजिटल विंग में काम कर चुकी हैं।

Read More
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola