Abhishek Bachchan: बॉलीवुड एक्टर अभिषेक बच्चन (Abhishek Bachchan) सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहते है।
अभिषेक बच्चन ने हाल ही में रिलीज हुई फिल्म ‘पोन्नियिन सेल्वम- 2’ में पत्नी ऐश्वर्या के काम की ट्विटर पर तारीफ की है, जिस पर एक इंटरनेट यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा है कि- वह ऐश्वर्या को ज्यादा फिल्में करनें दें। वहीं, इस पर अभिनेता अभिषेक बच्चन ने भी मौका गंवाए बिना उसकी क्लास लगा दी है।
अभिषेक बच्चन ने की पत्नी की तारीफ
दरअसल, अभिषेक बच्चन ने ट्वीट कर लिखा था कि- ”पीएस-2 वाकई फैनटास्टिक है, अभी मेरे पास शब्द नहीं हैं, इतना अभिभूत हूं, पूरी टीम को बधाई ..और श्रीमती पर काफी गर्व है, यह उनका सर्वश्रेष्ठ है।”
Abhishek Bachchan rply tweet
अभिषेक ने यूजर को दिया करारा जवाब
इस पोस्ट के जवाब में एक इंटरनेट यूजर ने लिखा कि- ”आपको होना चाहिए, अब उन्हें ज्यादा फिल्में साइन करने दें और आप आराध्या का ध्यान रखें।” वहीं इसके जवाब में अभिषेक बच्चन ने लिखा है कि- ”उन्हें साइन करनें दें??? सर, निश्चित रूप से उन्हें कुछ भी करने के लिए मेरी परमिशन की जरूरत नहीं है और खासकर वह काम जो उन्हें पसंद है।
अभिनेता के जवाब ने जीता लोगों का दिल
वहीं, अभिनेता के इस जवाब ने लोगों का दिल जीत लिया है और लोग जमकर उनकी तारीफ भी कर रहे हैं। इस पर एक यूजर ने लिखा है कि- ‘पति हो तो ऐसा’। वहीं एक अन्य ने कहा कि- ‘बहुत सही कहा सर’। एक और यूजर ने लिखा है कि- ‘आप दोनों को स्क्रीन पर देखने का इंतजार बेसब्री से कर रहे हैं। इस तरह से ट्वीट पर ढेरों रिएक्शन देखने को मिल रहे हैं। बता दें कि अभिषेक ट्विटर पर काफी एक्टिव हैं और जब कोई सीमा पार कर जाता है तो उस पर तीखी प्रतिक्रिया देते हैं।
संबंधित खबरें
काजी तौकीर की शर्मनाक हरकत! स्काउट के कान में थूकने पर भड़के सेलेब्स
1 hr agoप्रकाश राज ने CJP के सौरव दास और आशुतोष रांका की हिरासत पर तोड़ी चुप्पी
2 hrs agoधर्मेंद्र-राजेश खन्ना की ठुकराई फिल्म से स्टार बने बिग बी, क्या आपने देखी?
6 hrs ago'ये खतरनाक है…', Bigg Boss 20 में नकुल ढुल के खिलाफ हुए सभी कंटेस्टेंट्स
7 hrs agoरिलीज होते ही Dhurandhar 2 बन गई थी ब्लॉकबस्टर, अब टीवी पर होगी स्ट्रीम
7 hrs agoइमरान हाशमी की फिल्म के सेट पर बड़ा हादसा टला! पलटते हुए वैन पर गिरी SUV
9 hrs ago'दृश्यम 3' ने 12 दिनों में बॉक्स ऑफिस पर 500 करोड़ किए पार, जानें कलेक्शन
10 hrs agoटीवी पर आएगी ‘धुरंधर द रिवेंज’, जानें कब और किस चैनल पर देख पाएंगे फिल्म
19 hrs agoरणबीर की ‘रामायण पार्ट 1’ का कितना होगा रनटाइम? रिलीज से पहले जान लें सबकुछ
20 hrs agoरणवीर शौरी को मिली जान से मारने की धमकी, CJP प्रोटेस्ट का किया था विरोध
21 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines