---विज्ञापन---

एंटरटेनमेंट

अभिषेक बच्चन की लाइफ में कैसे आईं ऐश्वर्या राय बच्चन? बॉलीवुड के परफेक्ट कपल की लव स्टोरी है खूबसूरत

Abhishek Bachchan Love Story With Aishwarya Rai Bachchan: बॉलीवुड में अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय बच्चन को आइडियल कपल माना जाता है. ये दोनों सितारे को सोशल मीडिया पर फैंस काफी पसंद भी करते हैं. अभिषेक बच्चन के साथ ऐश्वर्या राय बच्चन की लव स्टोरी काफी दिलचस्प रही है.

Author Written By: Himani sharma Updated: Feb 4, 2026 11:56
abhishek bachchan aishwarya rai bachchan love story
दिलचस्प है बॉलीवुड के पावर कपल की स्टोरी

Abhishek Bachchan Love Story With Aishwarya Rai Bachchan: बॉलीवुड स्टार अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय बच्चन की लव स्टोरी काफी फिल्मी रही है. दोनों सितारों को फिल्म इंडस्ट्री का परफेक्ट कपल कहा जाता है. दोनों की शादी को 19 साल पूरे हो गए हैं और आज इनकी मिसाल बॉलीवुड में दी जाती है. अभिषेक बच्चन 5 फरवरी को अपना 50वां जन्मदिन मना रहे हैं. इस खास मौके पर हम आपको उनकी लव स्टोर के बारे में बताते हैं. चलिए जानते हैं अभिषेक बच्चन को ‘विश्व सुंदरी’ कैसे मिलीं थीं?

कैसे हुई मुलाकात?

अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय बच्चन को इंडस्ट्री का आइडियल कपल कहा जाता है. दोनों की मुलाकात का किस्सा भी काफी दिलचस्प रहा है. पहली बार दोनों सितारों की मुलाकात स्विट्जरलैंड में हुई थी. ये वो वक्त था जब अभिषेक बच्चन एक्टिंग में नहीं बल्कि प्रोडक्शन में हाथ आजमा रहे थे. उस दौरान एक्टर अपनी फिल्म के लिए लोकेशन देखने गए थे और उसी वक्त ऐश्वर्या राय बच्चन भी अपनी फिल्म की शूटिंग कर रही थीं.

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: The 50 में अब तक कौन-कौन हुआ एलिमिनेट? एक ने तो बाहर आते ही प्रिंस नरूला को किया टारगेट!

लव स्टोरी में बॉबी देओल का अहम रोल

ऐश्वर्या राय बच्चन स्विट्जरलैंड में बॉबी देओल के साथ अपनी फिल्म और ‘प्यार हो गया’ की शूटिंग में बिजी थी. इसी दौरान अभिषेक बच्चन बॉबी देओल से मिलने उनके सेट पर चले गए और बॉबी देओल ने ऐश्वर्या राय की मुलाकात अभिषेक बच्चन से कराई. इसके बाद दोनों के बीच बातचीत शुरू हुई और साल 2000 में दोनों ‘ढाई अक्षर प्रेम के’ मूवी में साथ नजर आए. वहीं साल 2006 में दोनों की लव लाइफ शुरू हुई, इस दौरान दोनों सितारों ने गुरु मूवी में काम किया था और इसी फिल्म से दोनों ने डेट भी करना शुरू कर दिया था. इसके बाद साल 2007 में दोनों ने परिवार की मौजदूगी में शादी कर ली.

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: ‘धुरंधर’ में ‘हमजा’ 1 और वैनिटी वैन 3, Netflix पर फिल्म के क्रेडिट सीन ने रणवीर सिंह का खोला राज!

अभिषेक बच्चन का फिल्मी करियर

अभिषेक बच्चन ने अपने करियर की शुरुआत साल 2000 में आई फिल्म ‘रिफ्यूजी’ से की थी. इस फिल्म में एक्टर के साथ करीना कपूर भी लीड रोल में नजर आई थीं. करीना कपूर और अभिषेक बच्चन की ये फिल्म ज्यादा चल नहीं पाई थी, लेकिन इस फिल्म से अभिषेक बच्चन ने बॉलीवुड में अपनी पहचान बना ली थी. इसके बाद उन्होंने साल 2001 में बस इतना सा ख्वाब और साल 2002 में शरारत मूवी में काम किया था. हालांकि ये दोनों ही फिल्में बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुईं. वहीं बाद में एक्टर ने बंटी और बबली में काम किया और ये साल 2005 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों की लिस्ट में शामिल हो गई थी.

First published on: Feb 04, 2026 11:56 AM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.