बॉलीवुड एक्टर आमिर खान इन दिनों अपकमिंग फिल्म ‘सितारे जमीन पर’ को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। ये फिल्म 20 जून, 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। इस बीच सुपरस्टार एक कार्यक्रम में शामिल हुए जहां उन्होंने अपने ड्रीम प्रोजेक्ट ‘महाभारत’ को लेकर बात की। इसके अलावा उन्होंने यह भी बताया कि वह इसमें किस किरदार को पर्दे पर निभाना चाहेंगे। जाहिर है कि पिछले काफी वक्त से चर्चा चल रही है कि आमिर खान ‘महाभारत’ पर एक फिल्म बनाना चाहते हैं।
महाभारत पर क्या बोले आमिर?
एबीपी के एक इवेंट में हिस्सा बने सुपरस्टार आमिर खान से जब फिल्म ‘महाभारत’ को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा, ‘मेरा सपना है कि मैं महाभारत पर फिल्म बनाऊं। ये एक मुश्किल सपना है। हालांकि महाभारत आपको कभी भी निराश नहीं कर सकती है लेकिन आप महाभारत को निराश कर सकते हैं।’
यह भी पढ़ें: ऑपरेशन सिंदूर पर फवाद-माहिरा के ‘भारत विरोधी’ बयान से भड़का AICWA, पाक स्टार्स पर लगाया बैन
किस किरदार को चाहेंगे निभाना?
आमिर खान ने फिल्म पर और ज्यादा अपडेट देते हुए बताया कि वह ‘सितारे जमीन पर’ के बाद ‘महाभारत’ पर काम शुरू करेंगे। उन्होंने कहा, ‘मैं कोशिश कर रहा हूं। ये एक बड़ा प्रोजेक्ट है। इस वजह से मैं ज्यादा कुछ नहीं कहना चाहता हूं।’ जब उनसे सवाल किया गया कि वह इस फिल्म में कौन सा किरदार प्ले करना चाहेंगे? इस पर आमिर खान कहते हैं, ‘मुझे भगवान कृष्ण का किरदार पसंद है। मैं उनसे प्रेरित हूं। इसलिए ये किरदार मुझे पसंद है।’
कई पार्ट में रिलीज होगी फिल्म
आमिर खान की ‘महाभारत’ का जिक्र पहले भी कई बार हो चुका है। एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने कहा था कि वह इस फिल्म को कई पार्ट में रिलीज करेंगे लेकिन सभी की शूटिंग एक साथ की जाएगी। गौरतलब है कि फिल्म ‘लाल सिंह चड्ढा’ के बाद आमिर खान को लंबे वक्त के बाद ‘सितारे जमीन पर’ के जरिए सिल्वर स्क्रीन पर देखा जाएगा।
संबंधित खबरें
'रात में दरवाजा खटखटाया…', नशे में धुत डायरेक्टर की डिमांड से डर गई थीं स्वरा भास्कर; एक्ट्रेस ने सुनाया किस्सा
7 mins agoPrem Keetanu Movie Review: वीर पहाड़िया की सादगी और आफिया का ठहराव; दिल को छू लेती है ये मॉडर्न प्रेम कहानी
27 mins agoमाही विज या उदिति सिंह… कौन बना Bigg Boss 20 का अगला कैप्टन? नाम आया सामने
57 mins agoBox Office Collection: 'द वन' की कमाई में 7वें दिन आया उछाल, नानी की 'द पैराडाइज' का भी कैसा हाल?
3 hrs agoचप्पल उतारकर The Vvaan देखने थिएटर पहुंचे लोग, बाहर बांटा गया ‘ठेकुआ’; इमोशनल हुए दर्शक
10 hrs ago'दृश्यम 3' की रिलीज से पहले OTT पर छाई अजय देवगन की ये पुरानी फिल्म, ट्रेंडिग लिस्ट में बनाई जगह
12 hrs agoDrishyam: The Conclusion Movie Review: अजय देवगन और Jaideep Ahlawat की दमदार अदाकारी, अभिषेक पाठक का शानदार निर्देशन
12 hrs agoKhatron Ke Khiladi 15: फिनाले से पहले क्यों फूट-फूटकर रोईं फरहाना भट्ट? रोहित शेट्टी ने लगाया गले
13 hrs agoनवजोत सिंह सिद्धू बने दादा, घर आई नन्ही परी; खास अंदाज में बताया नाम
15 hrs agoNushrratt Bharuccha के साथ शूटिंग के दौरान हुआ हादसा, अस्पताल में भर्ती हुईं एक्ट्रेस?
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines