---विज्ञापन---

मनोरंजन angle-right

‘Bhabhi 2’ की Bad Newz से हिला सोशल मीडिया, रिलीज से पहले ही हिट हुई Vicky-Ammy की फिल्म!

Bad Newz Announcement Reaction: विक्की कौशल, तृप्ति डिमरी और एम्मी विर्क की अपकमिंग फिल्म 'बैड न्यूज' के पोस्टर्स पर फैंस के दमदार रिएक्शंस सामने आ रहे हैं। ये फिल्म आने से पहले ही ऑडियंस ने इसे हिट बता दिया है और सोशल मीडिया पर इसका हैशटैग भी वायरल हो चला है। चलिए देखते हैं लोगों का इस पर क्या कहना है।

---विज्ञापन---

Bad Newz Announcement Reaction: आज सुबह से ही विक्की कौशल (Vicky Kaushal) ने सोशल मीडिया पर ‘बैड न्यूज’ को लेकर बज्ज बनाया हुआ है। उन्होंने जब अपने सोशल मीडिया हैंडल से वीडियो पोस्ट कर ऐलान किया कि वो एक गुड और एक बैड न्यूज देंगे, तो लोगों को यकीन हो गया था कि एक्टर अपनी नई फिल्म की अनाउंसमेंट करने वाले हैं। कुछ देर पहले विक्की कौशल ने तृप्ति डिमरी (Triptii Dimri) और एम्मी विर्क (Ammy Virk) संग अपनी नई फिल्म की अनाउंसमेंट भी कर दी है। इतना ही नहीं अब ‘बैड न्यूज’ (Bad Newz) के कई शानदार पोस्टर्स भी रिलीज हो चुके हैं।

बैड न्यूज आते ही हुई ट्रेंड

फिल्म के पोस्टर्स ने फैंस की बेताबी बढ़ा दी है। इन तीनों की तिगड़ी देख फैंस भी कंफ्यूज हो गए हैं कि आखिर फिल्म की स्टोरी क्या होगी। पोस्टर्स काफी कलरफुल हैं और इन तीनों के मूड काफी फ्रेश दिख रहे हैं। ये पोस्टर्स देखकर ऐसा लग रहा है जैसे जल्द ही सिनेमाघरों में हंसी और ठहाकों की गूंज सुनाई देगी। इन यंगस्टर्स की जोड़ी देख अब फैंस फिल्म को लेकर इतने एक्साइटेड हो गए हैं कि कुछ ही घंटों में अब Bad Newz सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा है। पोस्टर्स देखने के बाद ऑडियंस ने इस फिल्म को रिलीज से पहले ही हरी झंडी दिखा दी है।

---विज्ञापन---

पोस्टर देख फैंस हुए खुश

लोगों के काफी पॉजिटिव रिएक्शन फिल्म  को लेकर सामने आ रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट किया है, ‘ये काफी अस्तव्यस्त लग रही है।’ एक यूजर बोला, ‘पहले ही हिट है दोस्त।’ एक कमेंट आया, ‘बहुत मजेदार दिख रही है।’ एक फैन बोला, ‘ऐसी बुरी खबर हमेशा आती रहे।’ एक शख्स ने लिखा है, ‘मुझे यकीन है कि यह ड्रामेटिक स्टोरी फुल टाइम एंटरटेनर साबित होगी।’ तो किसी ने स्टोरी गेस करना शुरू कर दिया और कहा, ‘हो सकता है कि लड़के कपल हों और वह बच्चे को लाने वाली सरोगेट हों, हा हा हा, इसके बारे में सोचो। ब्लॉकबस्टर अद्भुत कलाकार।’

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: Tiger Shroff मुंबई छोड़ कर रहे पुणे शिफ्ट होने की तैयारी? खरीद लिया करोड़ों का नया घर

---विज्ञापन---

बैड न्यूज को मिला गुड रिस्पांस

एक और फैन ने अंदाजा लगाते हुए लिखा, ‘तो वह प्रेग्नेंट हो जाती है और नहीं जानती कि बच्चे का पिता कौन है? मुझे आशा है कि मैं इस अनुमान में गलत हूं। आपसे सिनेमाघरों में मिलने का इंतजार नहीं कर सकता।’ एक और फैन ने लिखा, ‘पोस्टर शानदार हैं! मुझे उम्मीद है कि फिल्म बहुत अच्छी होगी… इंतजार नहीं कर सकता।’ अब फिल्म का पोस्टर देख ही लोगों का ये हाल है तो जब ट्रेलर आएगा तो क्या होगा ये देखना मजेदार होगा।

First published on: Mar 18, 2024 08:29 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola