The Great Indian Kapil Show: सभी को हंसाने गुदगुदाने वाला शो 'द कपिल शर्मा शो' (The Kapil Sharma Show) जैसे ही ऑफ एयर हुआ तो कई सारे लोगों का दिल टूट गया। हालांकि ये तो तय था कि इस शो की फिर से वापसी होगी वो भी धमाकेदार लेकिन किसी ने ये नहीं सोचा था की पुरानी जोड़ी फिर लौट आएगी। जी हां, हम बात कर रहे हैं सुनिल ग्रोवर (Sunil Grover) की जो फिर से कपिल शर्मा (Kapil Sharma) के साथ आपको हंसाने के लिए आने वाले हैं। जहां पहले ये शो टीवी पर आता था अब ओटीटी पर इसे आप ओटीटी प्लेटफॉर्म पर देख सकते हैं। शो में कई सारे बदलाव हुए हैं। आइए जानते हैं कि आप कब और कहां इसे देख सकते हैं, साथ ही और क्या बदलाव हुए हैं।
शो में होगी सुनील ग्रोवर की एंट्री
कपिल शर्मा का मोस्ट पॉपुलर शो 'द कपिल शर्मा शो' बंद हो गया जिससे लोगों को बड़ा झटका लगा। अब एक नहीं कई और झटके लगने बाकी हैं। जी हां, एक बार फिर से ये शो नए नाम, और कई अन्य बदलावों के साथ आने वाला है। सुनील ग्रोवर (Sunil Grover) और कपिल की जोड़ी फिर से धमाल मचाने के लिए आ रही है। क्या पढ़कर यकीन नहीं हुआ, हां, थोड़ा आश्चर्य होना तो लाजमी है ही। लेकिन हम आपको जो बता रहे हैं वो एक दम सही है।
https://www.instagram.com/reel/C37WnrbLAFj/?utm_source=ig_embed&ig_rid=070e742c-26f6-4238-8e8c-3e8ccaea3be8
ओटीटी पर स्ट्रीम होगा शो
जहां पहले ये शो टीवी चैनल सोनी पर प्रसारित होता था अब ओटीटी पर उसने अपनी जगह पक्की कर ली है। शो का फर्स्ट लुक शो सामने आ गया है। कपिल शर्मा ने खुद बताया है कि अब आप इस शो को नेटफ्लिक्स पर देखेंगे। इस बात से ये कयास लगाए जा सकते हैं कि अब कंटेंट थोड़ा एडल्ट होगा, क्योंकि ओटीटी प्लेटफॉर्म पर तो कंटेंट को लेकर कोई बंधन है नहीं। हालांकि इस बात के सिर्फ कयास लगाए जा रहे हैं। असली मजा तो शो को देखने के बाद ही आएगा।
https://www.youtube.com/watch?v=IAnTtVGunhM
शो में दिखे ये नए कलाकार
शो का सिर्फ नाम ही नहीं बदला है बल्कि उसके कलाकार भी बदल गए हैं। 'द कपिल शर्मा शो' अब 'द ग्रेट इंडियन कपिल शर्मा शो' बन गया है। साथ ही इसमें सुनील ग्रोवर, कृष्णा अभिषेक और कीकू शारदा, के अलावा अर्चना पूरन सिंह और चंदन प्रभाकर दिखेंगे। इन सबके साथ ये शो कॉमेडी का कौन सा लेवल पार करेगा इसका अंदाजा लगाकर ही गुदगुदी हो रही है।
https://www.youtube.com/watch?v=3bSxhg-MEAs
कब से देख पाएंगे शो?
अब आपकी बेसब्री को खत्म करते हुए बता दें कि आप 'द ग्रेट इंडियन कपिल शर्मा शो' को 30 मार्च रात 8 बजे ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं। इस शो का लेटेस्ट वीडियो सामने आया है जिसमें कपिल शर्मा के साथ बाकि कलाकारों ने फर्स्ट वीडियो जारी कर इस बात की जानकारी दी है।
यह भी पढ़ें: Anant Ambani ने Radhika Merchant को बताया सपनों की रानी
The Great Indian Kapil Show: सभी को हंसाने गुदगुदाने वाला शो ‘द कपिल शर्मा शो’ (The Kapil Sharma Show) जैसे ही ऑफ एयर हुआ तो कई सारे लोगों का दिल टूट गया। हालांकि ये तो तय था कि इस शो की फिर से वापसी होगी वो भी धमाकेदार लेकिन किसी ने ये नहीं सोचा था की पुरानी जोड़ी फिर लौट आएगी। जी हां, हम बात कर रहे हैं सुनिल ग्रोवर (Sunil Grover) की जो फिर से कपिल शर्मा (Kapil Sharma) के साथ आपको हंसाने के लिए आने वाले हैं। जहां पहले ये शो टीवी पर आता था अब ओटीटी पर इसे आप ओटीटी प्लेटफॉर्म पर देख सकते हैं। शो में कई सारे बदलाव हुए हैं। आइए जानते हैं कि आप कब और कहां इसे देख सकते हैं, साथ ही और क्या बदलाव हुए हैं।
शो में होगी सुनील ग्रोवर की एंट्री
कपिल शर्मा का मोस्ट पॉपुलर शो ‘द कपिल शर्मा शो’ बंद हो गया जिससे लोगों को बड़ा झटका लगा। अब एक नहीं कई और झटके लगने बाकी हैं। जी हां, एक बार फिर से ये शो नए नाम, और कई अन्य बदलावों के साथ आने वाला है। सुनील ग्रोवर (Sunil Grover) और कपिल की जोड़ी फिर से धमाल मचाने के लिए आ रही है। क्या पढ़कर यकीन नहीं हुआ, हां, थोड़ा आश्चर्य होना तो लाजमी है ही। लेकिन हम आपको जो बता रहे हैं वो एक दम सही है।
ओटीटी पर स्ट्रीम होगा शो
जहां पहले ये शो टीवी चैनल सोनी पर प्रसारित होता था अब ओटीटी पर उसने अपनी जगह पक्की कर ली है। शो का फर्स्ट लुक शो सामने आ गया है। कपिल शर्मा ने खुद बताया है कि अब आप इस शो को नेटफ्लिक्स पर देखेंगे। इस बात से ये कयास लगाए जा सकते हैं कि अब कंटेंट थोड़ा एडल्ट होगा, क्योंकि ओटीटी प्लेटफॉर्म पर तो कंटेंट को लेकर कोई बंधन है नहीं। हालांकि इस बात के सिर्फ कयास लगाए जा रहे हैं। असली मजा तो शो को देखने के बाद ही आएगा।
शो में दिखे ये नए कलाकार
शो का सिर्फ नाम ही नहीं बदला है बल्कि उसके कलाकार भी बदल गए हैं। ‘द कपिल शर्मा शो’ अब ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शर्मा शो’ बन गया है। साथ ही इसमें सुनील ग्रोवर, कृष्णा अभिषेक और कीकू शारदा, के अलावा अर्चना पूरन सिंह और चंदन प्रभाकर दिखेंगे। इन सबके साथ ये शो कॉमेडी का कौन सा लेवल पार करेगा इसका अंदाजा लगाकर ही गुदगुदी हो रही है।
कब से देख पाएंगे शो?
अब आपकी बेसब्री को खत्म करते हुए बता दें कि आप ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शर्मा शो’ को 30 मार्च रात 8 बजे ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं। इस शो का लेटेस्ट वीडियो सामने आया है जिसमें कपिल शर्मा के साथ बाकि कलाकारों ने फर्स्ट वीडियो जारी कर इस बात की जानकारी दी है।
यह भी पढ़ें: Anant Ambani ने Radhika Merchant को बताया सपनों की रानी