Anant Ambani ने Radhika Merchant को बताया सपनों की रानी, हर मुश्किल वक्त में रहीं उनके साथ

Anant Ambani: हाल ही में अनंत अंबानी ने एक इंटरव्यू में राधिका मर्चेंट से शादी करने की ऐसी वजह बताई की सुनने और पढ़ने वालों के दिल में उनके प्रति प्यार और भी बढ़ गया। दोनों को जानवरों से प्यार है, यही नहीं मुश्किल वक्त में उनकी होने वाली पत्नी ने उका बहुत साथ भी दिया।

Anant Ambani-Radhika Merchant

इमेज क्रेडिट: न्यूज 24

विज्ञापन

Anant Ambani: इंडिया के फेमस बिजनेसमैन मुकेश-नीता अंबानी (Mukesh Ambani-Nita Ambani) के छोटे बेटे अनंत अंबानी (Anant Ambani) की शादी राधिका मर्चेंट (Radhika Merchant) के साथ होने वाली है। अनंत ने राधिका और राधिका का आज का प्यार नहीं है बल्कि वो बीते कई सालों से एक दूसरे को पसंद करते हैं। हाल ही में आज तक को दिए एक इंटरव्यू में मुकेश अंबानी के छोटे बेटे ने होने वाली पत्नी राधिका को लेकर कुछ ऐसा कहा कि सभी को उनके प्यार पर गर्व हुआ। इस कपल का  प्री-वेडिंग फंक्शन 1 मार्च 2024 से 3 मार्च 2024 यानी (Anant Ambani-Radhika Merchant Pre Wedding Function) आज से शुरू होने वाला है। इस फंक्शन में देश-विदेश के कई फेमस लोगों ने शिरकत की है। प्री-वेडिंग फंक्शन की सारी तैयारी गुजरात के जामनगर में हो रही हैं। पूरा शहर दुल्हन की तरह सजा है।

राधिका को क्यों बताया लकी

अनंत अंबानी और राधिका अंबानी की शादी को लेकर देश ही नहीं विदेश में भी बज बना हुआ है। हालांकि अभी शादी को टाइम है लेकिन इससे पहले इस कपल के प्री-वेडिंग फंक्शन हो रहे हैं जिसमें तमाम जानी-मानी हस्तियां शिरकत कर रही हैं। हाल ही में अनंत अंबानी ने आज तक की टीम को इंटरव्यू दिया जिसमें उनसे राधिका को लेकर भी सवाल पूछे गए। जब अनंत से पूछा कि वो राधिका से उनकी शादी हो रही है, ऐसे में वो किसे लकी मानते हैं। इस पर अनंत ने दिल छू लेने वाला रिप्लाई किया और बोले कि निसंदेह वो लकी हैं।

विज्ञापन

सपनों की रानी हैं राधिका

अनंत ने राधिका के बारे में खूब बातें की और उन्हें अपने लिए लकी बताते हुए कहा कि वो कभी शादी ही नहीं करना चाहते थे। वो चाहते थे की सारी उम्र जानवरों की सेवा करें। लेकिन जब उन्हें राधिका मिली तो उन्हें लगा की सपनों की रानी मिल गई, क्योंकि वो बिल्कुल उन्हीं की तरह है। दरअसल राधिका भी एनिमल लवर हैं जो उन्हें बहुत प्यार करती हैं और वो दयालु भी हैं।

मुश्किल वक्त में दिया साथ

अनंत अंबानी को कुछ हेल्थ ईशू हैं, ऐसे में उन्होंने राधिका को अपने लिए एक मजबूत ताकत बताया जो हर मुश्किल वक्त में उनके साथ खड़ा था। अनंत ने कहा कि जब वो बीमार हो गए थे, और परेशान थे, तो राधिका ने उनका साथ दिया और उन्हें उस कठिन वक्त में उनका साथ दिया।

पेरेंट्स को बताया प्रेरणा

अनंत ने अपने इंटरव्यू में बताया कि जब वो अपनी स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों से लड़ रहे थे तो उस वक्त उनके पेरेंट्स ने उनका बहुत साथ दिया और कभी ये महसूस नहीं होने दिया कि वो बीमार हैं। जहां राधिका ने एक मजबूत पिलर की तरह उनका साथ दिया वहीं उनके पेरेंट्स भी उनकी प्रेरणा बने।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ