Deeksha Priyadarshi
Deeksha
Read More---विज्ञापन---
Munmun dutta engaged with raj anadkat: एकतरफ तारक मेहता का उल्टा चश्मा सीरियल में बबीता जी का किरदार निभाने वालीं अभिनेत्री मुनमुन दत्ता के रियल लाइफ में टप्पू का किरदार निभाने वाले राज अनादकट से डेटिंग की खबरें वायरल होती रहती हैं। 2021 से चर्चा है कि मुनमुन दत्ता और राज अनादकट एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। हालांकि दोनों ने अब तक इसका खंडन ही किया है। अब कई मीडिया रिपोर्ट्स में इस बात का दावा किया जा रहा है कि तारक मेहता का उल्टा चश्मा में बबीता जी का किरदार निभाने वाली मुनमुन दत्ता (Munmun dutta) ने टप्पू का किरदार निभाने वाले राज अनादकट (Raj anadkat) से सगाई कर ली है। हालांकि अभी दोनों की ओर से आधिकारिक जानकारी नहीं मिल पाई है। राज ने दिसंबर 2022 में TMKOC छोड़ दिया था। सीरियल में राज जेठालाल के बेटे टप्पू का किरदार निभा रहे थे, जबकि बबीता जी जेठालाल की क्रश हैं।
मीडिया रिपोर्ट्स में इस बात का दावा किया जा रहा है कि कपल ने वडोदरा, गुजरात के एक प्राइवेट फंक्शन में सगाई कर ली है। दावे के मुताबिक दोनों परिवारों ने इस रिश्ते को मंजूरी दे दी है। खबरों में यह भी कहा गया कि सेरेमनी में पूरा परिवार मौजूद था, न्यूज 24 इस दावे की पुष्टि नहीं करता।
View this post on Instagram---विज्ञापन---
राज अनादकट मुनमुन से 9 साल छोटे हैं। मुनमुन जहां 36 साल की हैं, तो वहीं राज 27 साल के हैं। बता दें कि दावा किया जा रहा है कि दोनों एक दूसरे को तब से डेट कर रहे थे जब राज की शो में एंट्री हुई थी। दोनों को साथ देखकर शो के ज्यादातर लोगों का मानना था कि एक दिन दोनों शादी कर लेंगे।
View this post on Instagram---विज्ञापन---
मुनमुन दत्ता और राज के रिलेशनशिप की खबर आते ही मुनमुन और राज ट्रोलिंग का शिकार हो गए। मुनमुन ने ट्रोलर्स को जवाब देते हुए कहा कि उन्हें आप लोग से बेहतर की उम्मीद थी, लेकिन जिस तरह कमेंट्स बॉक्स आप जैसे पढ़े-लिखे लोग कमेंट्स कर रहे हैं, ये बताता है कि हम कितने प्रोग्रेसिव हैं।
न्यूज 24 पर पढ़ें मनोरंजन, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।