Sara Ali Khan Controversies: बॉलीवुड एक्ट्रेस सारा अली खान (Sara Ali Khan) अपनी फिल्म ‘ऐ वतन मेरे वतन’ (Ae Watan Mere Watan) को लेकर खबरों में बनी हुई हैं। इस बीच एक्ट्रेस एक बार फिर ट्रोलर्स के निशाने पर आ गई हैं। बता दें कि सारा धर्मनिरपेक्ष परिवार से ताल्लुक रखती हैं। उनके पिता सैफ अली खान मुस्लिम हैं तो वहीं मां अमृता सिंह हिंदू हैं। कई बार सारा अपने सरनेम और मंदिर-मस्जिद जाने पर उठे सवालों को लेकर सोशल मीडिया पर ट्रोल हो जाती हैं। वैसे ये पहली बार नहीं है, जब उन्हें ट्रोलिंग का शिकार होना पड़ा है। इससे पहले भी उन्हें कई बार विवादों में घेरा जा चुका है।
सारा अली खान ने दिया जवाब
सारा अली खान ने हाल ही में धार्मिक मान्यताओं को लेकर बात की। एक्ट्रेस ने कहा कि उनका जन्म एक धर्मनिरपेक्ष और लोकतांत्रिक गणराज्य में हुआ है। उन्हें बेवजह बातों में बोलने की आदत नहीं हैं। सारा ने कहा कि उन्हें फर्क नहीं पड़ता है। उनकी पर्सनल चीजों पर सिर्फ उनका हक है। एक्ट्रेस ने कहा, ‘मेरी फूड चॉइस, कैसे एयरपोर्ट पर जाना है, ये मेरा फैसला है।’
यह भी पढ़ें: गोविंदा ने फिर की शादी, तस्वीरों ने सोशल मीडिया पर मचाया तहलका, फैंस बोले- ये कब हुआ?
पहले भी कई बार हुईं ट्रोल
आपको बता दें कि सारा अली खान कई बार धार्मिक स्थलों से अपनी तस्वीरें शेयर करती हैं। साल 2020 में उन्होंने काशी विश्वनाथ मंदिर से एक तस्वीर शेयर की थी जिसके चलते उन्हें ट्रोलिंग का शिकार होना पड़ा था। काशी के कुछ पुरोहितों ने इसे परंपरा के खिलाफ बताया था। हालांकि इन विवादों से एक्ट्रेस को कभी कोई फर्क नहीं पड़ता है।
कामाख्या मंदिर जाने पर हुआ विवाद
कुछ साल पहले सारा अली खान कामाख्या देवी मंदिर के दर्शन करने पहुंची थी। जैसे ही तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुईं तो लोगों ने एक्ट्रेस के धर्म पर सवाल खड़े कर दिए। लोगों ने सारा से उनके धर्म को लेकर भी सवाल पूछने खड़े कर दिए थे।
भाई के साथ पहनी थी बिकिनी
सारा अली खान की बिकिनी तस्वीरों ने सोशल मीडिया पर काफी हंगामा मचाया था। दरअसल, एक्ट्रेस अपने परिवार के साथ मालदीव गईं थी। इस दौरान उन्होंने कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की जिसमें वो भाई इब्राहिम अली खान के साथ बिकिनी में दिखी थीं।
आपको बता दें कि सारा अली खान का यह अंदाज कई लोगों को रास नहीं आया था। सोशल मीडिया पर कई लोगों ने एक्ट्रेस पर बेशर्मी की हद पार करने का आरोप भी लगाया था।
संबंधित खबरें
Drishyam 3 OTT Release: ओटीटी पर कब और कहां देख सकेंगे दृश्यम 3? यहां जानिए
11 days agoमोहब्बत, दोस्ती और पंचलाइन का तड़का, कैसी है फिल्म पहला प्यार दूसरी बार
12 days agoUdta Teer Review: कैसी है फिल्म उड़ता तीर, यहां पढ़ें रिव्यू
12 days agoरजनीकांत की फिल्म जेलर 2 ने दुनियाभर में 600 करोड़ का आंकड़ा कर लिया पार
12 days agoTiger Shroff की कार पर चलीं गोलियां, क्या बुलेटप्रूफ BMW ने बचाई उनकी जान?
16 days agoगोवा पुलिस ने नाना पाटेकर मौत मामले में दर्ज किया अननैचुरल डेथ का केस
26 days agoनाना पाटेकर के निधन पर भावुक हुए विराट-सचिन समेत कई दिग्गज क्रिकेटर
27 days ago'आ गए मेरी मौत का तमाशा देखने', नाना पाटेकर के वो 25 डायलॉग्स जो बने एपिक
27 days agoजब 'दिलेर' नाना पाटेकर ने किसानों में बांटे थे डेढ़ करोड़ की गाड़ी के पैसे
27 days agoपत्नी और बेटे का भी सिनेमा से रहा नाता, जानिए नाना पाटेकर की फैमिली डिटेल्स
27 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines