Rashmika Mandanna Austraila Photo: साउथ एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) अपनी प्रोफेशनल लाइफ के साथ ही पसर्नल लाइफ को लेकर लाइमलाइट में बनी हुई हैं। एक्टर विजय देवरकोंडा संग कथित रिलेशनशिप को लेकर एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं। वहीं फैंस भी दोनों के सीक्रेट रिलेशनशिप के हिंट को ढूंढ ही लेते हैं। एक बार फिर कुछ ऐसा ही देखने को मिला है। दरअसल, रश्मिका ने हाल ही में अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर की है। इस पोस्ट ने आते ही इंटरनेट पर हलचल मचा दी। वहीं फैंस भी विजय देवरकोंडा (Vijay Deverakonda) का नाम लेकर रश्मिका मंदाना से कई सवाल पूछ रहे हैं।
ऑस्ट्रेलिया से शेयर की पोस्ट
जाहिर है कि रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा के अफेयर की अफवाह आए दिन सुर्खियां बटोरती हैं। दोनों भले ही अपने प्यार को एक्सेप्ट नहीं करें लेकिन सोशल मीडिया पर दोनों के प्यार के हिंट मिल ही जाते हैं। फिलहाल इन दिनों रश्मिका ऑस्ट्रेलिया ट्रिप पर हैं। यहां से उन्होंने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी एक तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर ने सोशल मीडिया पर आते ही दोनों के डेटिंग रूमर्स को हवा देनी शुरू कर दी है।
यूजर्स ने पोस्ट पर लिए मजे
आपको बता दें कि रश्मिका मंदाना तस्वीर में एक टेडी बियर के साथ क्यूट पोज देते हुए दिखाई दे रही हैं। तस्वीर में एक्ट्रेस हमेशा की तरह काफी खूबसूरत लग रही हैं। जैसे ही उनका पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो यूजर्स ने विजय देवरकोंडा का नाम लेकर एक्ट्रेस पर सवाल की बौछार कर दी। दरअसल, यूजर्स ने रश्मिका की पोस्ट में कुछ ऐसा देख लिया जिसके बाद तय हो गया कि यह क्यूट कपल अपने प्यार को कितना भी छिपा ले लेकिन इनका प्यार सामने आ ही जाता है।
यह भी पढ़ें: कभी मां पहनती थीं फटी साड़ी, आज इतना पैसा घर बैठकर खाएंगी 7 पीढ़ियां, पहचानें कौन?
तस्वीर से मिला हिंट
दरअसल, तस्वीर में रश्मिका मंदाना एक ग्लास विंडो के सामने खड़ी हैं। इस ग्लास में फोटो क्लिक करने वाले की हल्की शैडो दिखाई दे रही है। बस फिर क्या लोगों ने कयास लगाने शुरू कर दिए कि एक्ट्रेस की इस तस्वीर को विजय देवरकोंडा ने क्लिक किया है। इस बीच एक यूजर ने तस्वीर पर कमेंट करते हुए सवाल किया, ‘मैम आपकी पिक्चर किसने क्लिक की है? मुझे लगता है विजय सर ने।’ वहीं दूसरे यूजर ने लिखा, ‘रश्मिका की हर एक फोटो विजय सर ही क्लिक करते हैं।’ इस तरह से यूजर्स ने एक्ट्रेस पर सवालों की बौछार कर दी।
टोक्यो ट्रिप ने बटोरी थी चर्चा
गौरतलब है कि रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा पहले भी साथ में विदेश ट्रिप पर जा चुके हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इससे पहले दोनों टोक्यो गए थे। हालांकि ट्रिप के दौरान दोनों ने एक साथ कोई फोटो शेयर नहीं की लेकिन फैंस कपल की। बता दें कि पिछले काफी समय से कपल की डेटिंग रूमर्स से लेकर सीक्रेट सगाई तक की खबरें सोशल मीडिया पर आ चुकी हैं। हालांकि इन खबरों पर दोनों में से किसी ने आज तक अपनी चुप्पी नहीं तोड़ी है।
संबंधित खबरें
Drishyam 3 OTT Release: ओटीटी पर कब और कहां देख सकेंगे दृश्यम 3? यहां जानिए
11 days agoमोहब्बत, दोस्ती और पंचलाइन का तड़का, कैसी है फिल्म पहला प्यार दूसरी बार
11 days agoUdta Teer Review: कैसी है फिल्म उड़ता तीर, यहां पढ़ें रिव्यू
12 days agoरजनीकांत की फिल्म जेलर 2 ने दुनियाभर में 600 करोड़ का आंकड़ा कर लिया पार
12 days agoTiger Shroff की कार पर चलीं गोलियां, क्या बुलेटप्रूफ BMW ने बचाई उनकी जान?
16 days agoगोवा पुलिस ने नाना पाटेकर मौत मामले में दर्ज किया अननैचुरल डेथ का केस
26 days agoनाना पाटेकर के निधन पर भावुक हुए विराट-सचिन समेत कई दिग्गज क्रिकेटर
26 days ago'आ गए मेरी मौत का तमाशा देखने', नाना पाटेकर के वो 25 डायलॉग्स जो बने एपिक
27 days agoजब 'दिलेर' नाना पाटेकर ने किसानों में बांटे थे डेढ़ करोड़ की गाड़ी के पैसे
27 days agoपत्नी और बेटे का भी सिनेमा से रहा नाता, जानिए नाना पाटेकर की फैमिली डिटेल्स
27 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines