Miss world collab with shark tank india judges: भारत 27 साल बाद दूसरी बार मिस वर्ल्ड की मेजबानी कर रहा है और अब फाइनल्स में कुछ ही घंटे बचे हैं, जिसके बाद दुनिया मिस वर्ल्ड के ताज की नई हकदार मिल जाएगी। मुंबई का जियो वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर इस इवेंट के लिए तैयार है और तैयार हैं ‘शार्क टैंक इंडिया’ के तीनों जजेस मिस वर्ल्ड की टॉप 4 कंटेस्टेंट्स से उनका मिस वर्ल्ड बनने का पर्पस पूछने के लिए।
इस बार शॉर्क टैंक मिस वर्ल्ड बनने वाली ब्यूटी के साथ कोलैब करेंगे और उनके साथ मिलकर उनके पर्पस को पूरा करने में सपोर्ट करेंगे। ये मिस वर्ल्ड के इतिहास में पहली बार होगा, जब भारत के 3 बड़े बिजनेस पर्सन इस ब्यूटी कॉन्टेस्ट में सवाल पूछेंगे और उनका सवाल फाइनलिस्ट बनी चारों कंटेस्टेंट के लिए मायने रखेगा। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार ये चारों बिजनेस पर्सन जजेस पैनल्स में भी शामिल रहेंगे।
कौन होंगे वो शार्क्स जो टॉप 4 फाइनलिस्ट से पूछेंगे सवाल
सोनी टेलिविजन के शो ‘शार्क टैंक ऑफ इंडिया’ के तीन जजेस मिस वर्ल्ड बनने वाली कंटेस्टेंट के काउज को सपोर्ट करेंगे। मिस वर्ल्ड की टॉप 4 फाइनलिस्ट एमक्योर फार्मास्यूटिकल्स लिमिटेड के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर नमिता थापर, शादी.कॉम के फाउंडर और सीईओ अनुपम मित्तल और ओयो रूम्स के संस्थापक और सीईओ रितेश अग्रवाल के सामने अपना ब्यूटी विद पर्पस का आइडिया पिच करेंगी।
समझिए ब्यूटी विद पर्पस का मतलब
किसी भी ब्यूटी पेजेंट के फॉर्मेट के अनुसार इसमें पार्टिसिपेट करने वाली ब्यूटी क्वीन को प्रतियोगिता जीतने का उद्देश्य बताना पड़ता है। इसके लिए जरूरी है कि वो उद्देश्य सोसाइटी से जुड़ा हो। मिस वर्ल्ड की टॉप 4 फाइनलिस्ट को ऐसा ही कोई पर्पस बताना होगा। आने वाले दिनों में 3 शार्क्स अपनी एक्सपर्टीज का इस्तेमाल कर के ‘ब्यूटी विद ए पर्पस’ के उद्देश्य को सपोर्ट करेंगे, ताकि वो आसानी से पूरा हो सके।
वही मिस वर्ल्ड के चेयरमैन और सीईओ जुलिया मोरे का भी कहना है कि इस तरह के कोलैब से समाज में मिस वर्ल्ड के कमिटमेंट को पूरा करने में मदद मिलेगी और पॉजिटिव चेंज लाएगी।
भारत की उम्मीद सिनी शेट्टी से जुड़ी
इस बार मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता में भारत की उम्मीद मिस इंडिया 2022 की विनर सिनी शेट्टी से जुड़ी है। आज अगर सिनी जीतती हैं तो भारत में पहली बार और मिस वर्ल्ड के इतिहास में तीसरी बार होगा जब कोई कंटेस्टेंट अपने ही देश में ये टाइटल जीतेंगी।
संबंधित खबरें
Drishyam 3 OTT Release: ओटीटी पर कब और कहां देख सकेंगे दृश्यम 3? यहां जानिए
11 days agoमोहब्बत, दोस्ती और पंचलाइन का तड़का, कैसी है फिल्म पहला प्यार दूसरी बार
12 days agoUdta Teer Review: कैसी है फिल्म उड़ता तीर, यहां पढ़ें रिव्यू
12 days agoरजनीकांत की फिल्म जेलर 2 ने दुनियाभर में 600 करोड़ का आंकड़ा कर लिया पार
12 days agoTiger Shroff की कार पर चलीं गोलियां, क्या बुलेटप्रूफ BMW ने बचाई उनकी जान?
16 days agoगोवा पुलिस ने नाना पाटेकर मौत मामले में दर्ज किया अननैचुरल डेथ का केस
26 days agoनाना पाटेकर के निधन पर भावुक हुए विराट-सचिन समेत कई दिग्गज क्रिकेटर
26 days ago'आ गए मेरी मौत का तमाशा देखने', नाना पाटेकर के वो 25 डायलॉग्स जो बने एपिक
27 days agoजब 'दिलेर' नाना पाटेकर ने किसानों में बांटे थे डेढ़ करोड़ की गाड़ी के पैसे
27 days agoपत्नी और बेटे का भी सिनेमा से रहा नाता, जानिए नाना पाटेकर की फैमिली डिटेल्स
27 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines