हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

Kangana Ranaut को चुनाव लड़ना चाहिए या नहीं? क्या कहते हैं Manoj Bajpayee, वजह भी बताई

Manoj Bajpayee Praised Kangana Ranaut: न्यूज24 चैनल के साथ एक्सक्लूसिव इंटरव्यू में बॉलीवुड एक्टर मनोज बाजपेयी ने अपने पसंदीदा एक्टर और एक्ट्रेस के बारे में जिक्र किया। इस दौरान एक्टर ने कंगना रनौत की तारीफ करते हुए उन्हें कमाल की एक्ट्रेस बताया। आइए जानते हैं कि मनोज बाजपेयी ने आगे क्या कहा?

विज्ञापन
Manoj Bajpayee On Kangana Ranaut.

Manoj Bajpayee On Kangana Ranaut: बॉलीवुड एक्टर मनोज बाजपेयी (Manoj Bajpayee) आज News 24 चैनल के स्पेशल संवाद और विश्लेषण कार्यक्रम ‘मंथन’ में पहुंचे। यहां एक्टर ने अपनी प्रोफेशनल और पर्सनल लाइफ के बारे में बात की। न्यूज एंकर मानक गुप्ता के साथ बातचीत करते हुए मनोज बाजपेयी ने बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत (Kangana Ranaut) के बारे में बात की। उनकी एक्टिंग की तारीफों के पुल बांधे। उन्होंने एक्ट्रेस के चुनाव लड़ने की खबरों पर भी अपनी प्रतिक्रिया दी।

एक्टर ने की कंगना रनौत की तारीफ

रैपिड फायर सेशन के दौरान न्यूज एंकर मानक गुप्ता ने जब मनोज बाजपेयी से पूछा कि क्या आप कंगना रनौत को फॉलो करते हैं? तो जवाब देते हुए एक्टर ने कहा, ‘मैं मानता हूं कि कंगना रनौत एक सुपरलेटिव एक्ट्रेस हैं। वे बहुत ही कमाल की अभिनेत्री हैं। मैंने जब उनकी पहली फिल्म गैंगस्टर और वो लम्हे देखी तो मैं पागल हो गया था कि इतनी कम उम्र में कोई इतनी कमाल की एक्टिंग कैसे कर सकता है?

विज्ञापन

कंगना के चुनाव लड़ने पर दी प्रतिक्रिया

बातचीत के दौरान मनोज बाजपेयी ने कंगना रनौत की चुनाव लड़ने की खबरों पर भी अपनी प्रतिक्रिया दी और बताया कि इस बात से उन्हें दुख भी हुआ। एक्टर ने कहा, ‘मैंने कहीं पढ़ा था कि कंगना रनौत चुनाव लड़ सकती हैं। वह इतनी कमाल की एक्ट्रेस हैं। इसलिए चुनाव की खबरों से मुझे दुख हुआ।’

इन स्टार्स के बारे में किया जिक्र

मनोज बाजपेयी ने रैपिड फायर सेशन के दौरान बॉलीवुड के पसंदीदा स्टार्स के बारे में बात की। एक्टर से जब पूछा गया कि वह बॉलीवुड के किस एक्टर को बेस्ट मानते हैं। इसका जवाब देते हुए मनोज बाजपेयी ने कहा,’ वह इंडस्ट्री में नसीरुद्दीन शाह से ज्यादा बेस्ट किसी एक्टर को नहीं मानते हैं। बेस्ट एक्ट्रेस के सवाल पर उन्होंने कहा कि आजकल अभिनेत्रियां खूब कमाल कर रही हैं। एक्टर ने कोंकणा सेन शर्मा, कंगना रनौत, रसिका दुग्गल और तब्बू को अपनी पसंदीदा एक्ट्रेस बताया।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola