Lee Woo Ri Passes Away: फिल्म इंडस्ट्री से एक दुखद खबर सामने आ रही है। कोरियन फिल्मों के मशहूर वॉयस एक्टर और सिंगर ली वू री (Lee Woo Ri) ने महज 24 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया है। इतनी कम उम्र में उनके निधन से फिल्म इंडस्ट्री में शोक के बादल छा गए हैं। लोग सोशल मीडिया पर उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं। आपको बता दें कि ली वू री का निधन 15 मार्च को हुआ था। इस बात की जानकारी उनके दोस्त ली डाल ला ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के जरिए दी। आइए जानते हैं कि कौन थे ली वू री?
कौन थे ली वू री?
आपको बता दें कि कोरियन सिंगर ली वू री एक उभरते हुए सिंगर थे जिनका जन्म 8 फरवरी, साल 2000 में हुआ था। सिंगर को असली पहचान जेनशिन इम्पैक्ट से मिली थी। 24 साल की उम्र में उनके निधन से इंडस्ट्री में हर कोई हैरान रह गया है।
दोस्त ने की मौत की पुष्टि
सिंगर ली वू री के निधन की दुखद भरी जानकारी उनके करीबी दोस्त ने सोशल मीडिया के जरिए दी। उन्होंने बताया कि एक दिन पहले ही री हमें छोड़कर चले गए हैं। करीबी सूत्रों के हवाले से पता चला है कि सिंगर का अंतिम संस्कार निजी रखा जाएगा, उनके परिवार वाले और बहुत करीबी ही श्रद्धांजलि देंगे। हालांकि सिंगर के निधन पर हर कोई यकीन नहीं कर पा रहा है।
सिंगर ली वू री के निधन की जानकारी देते हुए उनके दोस्त ने सोशल मीडिया पर इमोशनल पोस्ट शेयर किया जिसमें उन्होंने लिखा, ‘बहुत ही भारी मन से कहना पड़ रहा है कि हमारे साथी ली वू री हमारे बीच नहीं रहे हैं। इस दुखद खबर को उनके परिवार की इच्छा के अनुरूप उनके फैंस तक पहुंचाया जा रहा है।’ उन्होंने आगे लिखा, ‘ली वू री को जो पसंद करते थे, उनके काम को याद करते हैं, उनसे रिक्वेस्ट है कि वू री को शाश्वत शांति प्रदान करने के लिए प्रार्थना करें।’
मौत की वजह का खुलासा नहीं
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सिंगर ली वू री की मौत का खुलास अब तक नहीं हो सका है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, सिंगर के निधन का अंतिम संस्कार बेहद ही प्राइवेट रखा जाएगा। इस दौरान सिर्फ परिवार वाले और उनके करीबी ही शामिल हो सकेंगे।
संबंधित खबरें
गोवा पुलिस ने नाना पाटेकर मौत मामले में दर्ज किया अननैचुरल डेथ का केस
4 days agoनाना पाटेकर के निधन पर भावुक हुए विराट-सचिन समेत कई दिग्गज क्रिकेटर
4 days ago'आ गए मेरी मौत का तमाशा देखने', नाना पाटेकर के वो 25 डायलॉग्स जो बने एपिक
4 days agoजब 'दिलेर' नाना पाटेकर ने किसानों में बांटे थे डेढ़ करोड़ की गाड़ी के पैसे
5 days agoपत्नी और बेटे का भी सिनेमा से रहा नाता, जानिए नाना पाटेकर की फैमिली डिटेल्स
5 days agoअविनाश मिश्रा बने खतरों के खिलाड़ी सीजन 15 के विनर, ट्रॉफी संग जीते 20 लाख
8 days agoजुर्म कबूलना चाहता है सैफ अली खान का हमलावर, आरोपी ने कोर्ट में जताई इच्छा
45 days agoएक्शन हीरो से प्रोफेशनल फुटबॉलर बने टाइगर श्रॉफ! डूरंड कप में कर सकते हैं डेब्यू
76 days agoSonam Kapoor बनीं दूसरी बार मां, बेबी बॉय को दिया जन्म, शेयर की खुशखबरी
197 days agoतलाक की अफवाहों के बीच Vijay ने तोड़ी चुप्पी, फैंस को दिया ये जवाब
219 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines