Elvish Yadav Case: बिग बॉस ओटीटी 2 के विनर और यूट्यूबर एल्विश यादव (Elvish Yadav) को जेल से कुछ ही दिन हुए हैं। एक बार फिर उनपर FIR की तलवार लटक गई है। पहले रेव पार्टी के दौरान सांपों का जहर सप्लाई करने के मामले में उन्हें जेल की हवा खानी पड़ी थी। नोएडा पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार करते हुए 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा था। हालांकि एल्विश 6 दिन में जेल से बाहर आ गए लेकिन अब फिर से उनकी मुश्किलें बढ़ सकती हैं। गुरुग्राम की अदालत ने ‘राव साहब’ के खिलाफ एक और मामले में मामला दर्ज करने के आदेश जारी कर दिए हैं।
क्या है पूरा मामला?
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, एल्विश यादव पर 32 बोर गाने की शूटिंग के दौरान सांपों का इस्तेमाल करने का मामला है। शूटिंग के दौरान यूट्यूबर ने गले में सांप को डाला था। इस मामले में एनजीओ पीपल फॉर एनिमल की ओर से एल्विश के खिलाफ कोर्ट में याचिका दायर की गई थी। याचिकाकर्ता सौरभ गुप्ता ने नवंबर 2023 में वन्यजीव संरक्षण अधिनियम और पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मामला दर्ज करने की मांग की थी।
यह भी पढ़ें: भाभी मिसिंग है… Elvish Yadav की नई पोस्ट ने खींचा यूजर्स का ध्यान, लोगों ने पूछे मजेदार सवाल
इस मामले पर सुनवाई करते हुए 28 मार्च को गुरुग्राम कोर्ट ने बादशाहपुर थाना पुलिस को आदेश दिया है कि वह एल्विश यादव के खिलाफ मामला दर्ज करे। इस मामले में हरियाणवी सिंगर राहुल यादव फाजिलपुरिया का नाम भी सामने आया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, जब इस गाने की शूटिंग हो रही थी, उस वक्त राहुल फाजिलपुरिया भी वहां मौजूद थे। पुलिस उनके खिलाफ भी FIR दर्ज करेगी।
इस मामले में दर्ज होगी FIR
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मामले की सुनवाई एडिशनल चीफ ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट मनोज राणा ने की है। उन्होंने बादशाहपुर थाने में एल्विश यादव और राहुल यादव फाजिलपुरिया के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम, वन्य जीव अधिनियम, गैंबलिंग एक्ट और आपराधिक षड्यंत्र की धारा के तहत मामला दर्ज करने के आदेश जारी किए हैं।
नोएडा जेल से मिली थी जमानत
आपको बता दें कि पिछले दिनों ही एल्विश यादव को रेव पार्टी में सांपों का जहर सप्लाई करने के मामले में गिरफ्तार किया गया था। जेल से बाहर आने के बाद यूट्यूबर अपनी नॉर्मल लाइफ में वापस आ गए हैं। वह फिर से सोशल मीडिया पर एक्टिव भी हो गए हैं। हाल ही में एल्विश सिद्धिविनायक मंदिर दर्शन करने पहुंचे थे, जहां से उन्होंने अपनी फोटो भी इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर की थी। इसके अलावा पहली ब्लॉगिंग भी सामने आई, जिसमें वो अपने फैंस के साथ होली सेलिब्रेट करने सूरत पहुंचे थे।
संबंधित खबरें
गोवा पुलिस ने नाना पाटेकर मौत मामले में दर्ज किया अननैचुरल डेथ का केस
2 days agoनाना पाटेकर के निधन पर भावुक हुए विराट-सचिन समेत कई दिग्गज क्रिकेटर
3 days ago'आ गए मेरी मौत का तमाशा देखने', नाना पाटेकर के वो 25 डायलॉग्स जो बने एपिक
3 days agoजब 'दिलेर' नाना पाटेकर ने किसानों में बांटे थे डेढ़ करोड़ की गाड़ी के पैसे
3 days agoपत्नी और बेटे का भी सिनेमा से रहा नाता, जानिए नाना पाटेकर की फैमिली डिटेल्स
3 days agoअविनाश मिश्रा बने खतरों के खिलाड़ी सीजन 15 के विनर, ट्रॉफी संग जीते 20 लाख
7 days agoजुर्म कबूलना चाहता है सैफ अली खान का हमलावर, आरोपी ने कोर्ट में जताई इच्छा
44 days agoएक्शन हीरो से प्रोफेशनल फुटबॉलर बने टाइगर श्रॉफ! डूरंड कप में कर सकते हैं डेब्यू
75 days agoSonam Kapoor बनीं दूसरी बार मां, बेबी बॉय को दिया जन्म, शेयर की खुशखबरी
196 days agoतलाक की अफवाहों के बीच Vijay ने तोड़ी चुप्पी, फैंस को दिया ये जवाब
218 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines