Bigg Boss Contestant Surya Kiran Death: एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। टीवी के पॉपुलर रियलिटी शो बिग बॉस (Bigg Boss) के मशहूर कंटेस्टेंट का निधन हो गया है। बिग बॉस के इस कंटेस्टेंट के निधन से अब फैंस भी सदमे में हैं। किसी ने नहीं सोचा था कि अचानक ऐसा कुछ भी हो सकता है। ये खबर वाकई काफी शॉकिंग है। इससे पहले बिग बॉस के विजेता सिद्धार्थ शुक्ला (Sidharth Shukla) का निधन हुआ था तब इंडस्ट्री में कोहराम मच गया था। अब बिग बॉस तेलुगु सीजन 4 के कंटेस्टेंट सूर्य किरण (Surya Kiran) ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया है।
बिग बॉस तेलुगु के कंटेस्टेंट का निधन
बता दें, सूर्य किरण बिग बॉस में हिस्सा लेने के अलावा तेलुगु फिल्मों का निर्देशन करने के लिए भी जाने जाते थे। लेकिन अब 48 साल की उम्र में उनकी मृत्यु हो गई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, 11 मार्च को यानी आज उन्होंने अपने घर में ही अंतिम सांस ली। जॉन्डिस होने के चलते चेन्नई में सूर्य किरण ने दम तोड़ दिया। कहा जा रहा है कि वो काफी दिनों से बीमार थे। उनका चेन्नई के ही एक अस्पताल में इलाज चल रहा था। लेकिन आज उन्होंने जिंदगी का साथ छोड़ दिया।
पीलिया के कारण गई जान
अब सूर्य किरण के निधन से उनके चाहने वाले तो दुख में डूबे हुए है हीं। लेकिन इस वक्त एक्टर के परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। बता दें, सूर्य ने एक्ट्रेस कल्याणी से शादी रचाई थी। हालांकि, इन दोनों का कुछ साल बाद ही तलाक हो गया था। इसके बाद सूर्य किरण करियर पर फोकस कर रहे थे और जल्द ही अपनी फिल्म की शूटिंग भी शुरू करने वाले थे लेकिन फिल्म शुरू होने से पहले ही उनकी जान चली गई। अब उनके स्पोकपर्सन ने इस खबर पर मुहर लगा दी है। सुरेश नाम के एक शख्स ने ट्विटर पर सूर्य किरण की तस्वीर शेयर कर लिखा, ‘डायरेक्टर सूर्य किरण का पीलिया के कारण निधन हो गया है। उन्होंने सत्यम, राजू भाई जैसी कुछ और तेलुगु फिल्मों का निर्देशन किया था। वो बिग बॉस तेलुगु के एक्स कंटेस्टेंट भी थे। ॐ शांति।’
यह भी पढ़ें: Allu Arjun और Prabhas के फैंस में हुई भिड़ंत, पीट-पीटकर फैन को कर दिया अधमरा
साउथ इंडस्ट्री में पसरा मातम
अब ये ट्वीट देख सभी लोग शोक व्यक्त कर रहे हैं। इस खबर पर किसी के लिए भी विश्वास कर पाना मुश्किल है कि महज 48 साल के मशहूर डायरेक्टर सूर्य किरण अब हमारे बीच नहीं रहे। इस खबर से पूरी साउथ इंडस्ट्री पर मातम का साया छा गया है। सोशल मीडिया यूजर्स भी संवेदनाएं व्यक्त कर रहे हैं। ये पोस्ट सोशल मीडिया पर कोहराम मचा रहा है। ये खबर लोगों का दिल तोड़ गई है। अब सभी लोग दुखी दिखाई दे रहे हैं।
संबंधित खबरें
अविनाश मिश्रा बने खतरों के खिलाड़ी सीजन 15 के विनर, ट्रॉफी संग जीते 20 लाख
16 hrs agoजुर्म कबूलना चाहता है सैफ अली खान का हमलावर, आरोपी ने कोर्ट में जताई इच्छा
37 days agoएक्शन हीरो से प्रोफेशनल फुटबॉलर बने टाइगर श्रॉफ! डूरंड कप में कर सकते हैं डेब्यू
69 days agoSonam Kapoor बनीं दूसरी बार मां, बेबी बॉय को दिया जन्म, शेयर की खुशखबरी
189 days agoतलाक की अफवाहों के बीच Vijay ने तोड़ी चुप्पी, फैंस को दिया ये जवाब
211 days agoकौन है शादाब खान, जिसकी डॉक्यूमेंट्री 'I Am No Queen' पहुंची ऑस्कर की रेस में
309 days agoग्लोबल पीस ऑनर्स: 'देश के असली नायकों को सलाम', नीता अंबानी ने 26/11 और पहलगाम आतंकी हमले के पीड़ितों को दी श्रद्धांजलि
315 days agoमशहूर एक्ट्रेस के भाई रिटा. मेजर एक साल से UAE की हिरासत में, दिल्ली HC ने केंद्र सरकार से मांगा अपडेट
335 days agoOperation Safed Sagar क्या है? दुनिया का सबसे ऊंचा हवाई ऑपरेशन, नेटफ्लिक्स पर आएगी सीरीज
337 days agoपवन सिंह की पत्नी ने बताया बंद कमरे का सच! पति के आरोपों पर ज्योति सिंह ने किया पलटवार
361 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines