---विज्ञापन---

Allu Arjun और Prabhas के फैंस में हुई भिड़ंत, पीट-पीटकर फैन को कर दिया अधमरा

Allu Arjun Prabhas Fans Fight: अल्लू अर्जुन और प्रभास के फैंस के बीच हाल ही में एक बड़ा झगड़ा हो गया। इन दोनों एक्टर्स के फैंस के बीच की झड़प इतनी सीरियस हो गई कि एक फैन को कुछ लोगों ने घेर लिया और उसको इतना पीटा कि वो अधमरा हो गया।

Allu Arjun Prabhas Fans Fight: साउथ इंडस्ट्री के दो सबसे बड़े सुपरस्टार्स के फैंस आपस में भीड़ गए हैं। अब ‘पुष्पा’ (Pushpa) एक्टर अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) और प्रभास (Prabhas) के फैंस के बीच हुई लड़ाई का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में कुछ ऐसा दिख रहा है जिसे कमजोर दिल वाले लोग नहीं देख सकते। अब अल्लू अर्जुन और प्रभास के फैंस के बीच हुई एक खौफनाक घटना का वीडियो सामने आया है। ये किस्सा है बेंगलुरु का जहां एक ग्रुप मिलकर एक शख्स को बेरहमी से पीटता दिख रहा है।

फैन की पीट-पीटकर हालत कर दी खराब

अब ये वीडियो ट्विटर (X) पर वायरल हो रहा है। इसमें अल्लू अर्जुन के फैंस प्रभास के फैंस को मारते हुए दिखाई दे रहे हैं। जो वीडियो सामने आया है उसमें आप देख सकते हैं कि एक शख्स को कितनी बुरी तरह से मारा जा रहा है। उस शख्स को लोगों ने घेर कर इतने लात-मुक्के चलाए कि वो खून से लथपथ हो गया। उसके मुंह से खून बहता हुआ नजर आ रहा है। उस शख्स को देख आपका भी दिल पसीज जाएगा और आपकी रूह कांप जाएगी। लेकिन जो लोग हाथ चला रहे हैं उनकी आत्मा ये करते हुए नहीं कांपी। अब पुलिस भी इस मामले में पड़ चुकी है।

---विज्ञापन---

क्यों हुई लड़ाई?

अब इस मामले पर पुलिस ने कार्रवाई भी शुरू कर दी है। इस वीडियो में मार खा रहे आदमी से कहा जाता है कि ‘जय अल्लू अर्जुन’ बोल जब वो नहीं बोलता तो उसकी हालत ऐसी कर दी जाती है। अब ऐसा दावा किया जा रहा है कि जिस शख्स को मारा जा रहा है वो प्रभास का फैन और जो लोग उसे पिट रहे हैं वो अल्लू अर्जुन के फैन हैं। हालांकि, अभी तक सिर्फ कयास ही लगाए जा रहे हैं किसी भी बात की पुष्टि नहीं हुई है।

---विज्ञापन---

स्टार्स की दीवानगी में फैंस ने कर दी हदें पार

अब इस वीडियो पर सोशल मीडिया यूजर्स भी जमकर रिएक्ट कर रहे हैं। सभी लोगों का गुस्सा ये वीडियो देखने के बाद फुट पड़ा है। अब लोग इस पर सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। ये वीडियो वाकई चौंका देने वाला है। जिस तरह से स्टार्स के लिए दीवानगी फैंस के सिर पर चढ़कर बोल रही है वो देख पूरी दुनिया हिल गई है। कोई सेलिब्रिटीज के लिए इस हद तक भी जा सकता है ये वाकई डरा देने वाला है।

First published on: Mar 11, 2024 05:35 PM

End of Article
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola