हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

क्या है अरहान खान की Dumb Biryani? जिसके लिए साथ आए मलाइका अरोड़ा और अरबाज खान

Arhaan Khan Dumb Biryani: मलाइका अरोड़ा और अरबाज खान के लाडले बेटे अरहान खान ने ‘डंब बिरयानी’ को लॉन्च किया है, जिसे सेलेब्स भी सपोर्ट कर रहे हैं। बेटे को सपोर्ट करने के लिए मलाइका और अरबाज भी साथ आ गए हैं। आइए जानते हैं कि आखिर क्या है ये डंब बिरयानी?

विज्ञापन
Arhaan Khan Dumb Biryani

Arhaan Khan Dumb Biryani: बॉलीवुड एक्टर अरबाज खान (Arbaaz Khan) और मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) साल 2017 में अलग हो गए थे। जहां अरबाज ने पिछले साल दिसंबर में मेकअप आर्टिस्ट शूरा खान के साथ दूसरा निकाह कर लिया तो वहीं मलाइका भी अर्जुन कपूर के साथ रिलेशनशिप में हैं। हालांकि दोनों ही बेटे अरहान खान (Arhaan Khan) की परवरिश साथ मिलकर कर रहे हैं। एक बार फिर कपल अपने बेटे के लिए साथ आ गया है।

दरअसल, हाल ही में अरहान के पहले पॉडकास्ट ‘डंब बिरयानी’ (Dumb Biryani) का ट्रेलर लॉन्च हुआ है। आइए जानते हैं कि आखिर यह क्या है, जिसके लिए मलाइका और अरबाज साथ आ गए हैं।

क्या है डंब बिरयानी?

आपको बता दें कि अन्य स्टार किड्स की तरह मलाइका अरोड़ा और अरबाज खान के लाडले अरहान भी इंडस्ट्री में कदम रख रहे हैं। हाल ही में उनके पॉडकास्ट ‘डंब बिरयानी’ का ट्रेलर लॉन्च हुआ है, जिसे लोग पसंद कर रहे हैं। ट्रेलर में उनके पेरेंट्स के अलावा सलमान खान भी ग्रैंड एंट्री करते दिखाई दे रहे हैं। बता दें कि इस पॉडकास्ट में अरहान खान, देव रैयानी और आरुष वर्मा के इर्द-गिर्द की कहानी दिखाई गई है।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: जब Emraan Hashmi के साथ इंटीमेट सीन करते हुए बेकाबू हो गई एक्ट्रेस, कट बोलने के बाद भी नहीं रुकी

ये स्टार्स भी आए नजर

सलमान खान, मलाइका अरोड़ा और अरबाज खान के अलावा वीडियो में भावना पांडे, नीलम कोठारी सोनी, महीप कपूर और सोहेल खान भी गेस्ट अपीयरेंस करते हुए दिखाई दे रहे हैं। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। आपको बता दें कि फिलहाल अरहान खान के इस पॉडकास्ट की रिलीज डेट सामने नहीं आई है, लेकिन इसे यूट्यूब पर 6 पार्ट्स में स्ट्रीम किया जाएगा। इस वीडियो को कैटरीना कैफ, करीना कपूर खान समेत तमाम सेलेब्स सपोर्ट कर रहे हैं।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola