Anant-Radhika की Pre-Wedding में चमके तीनों 'खान', देखें Bollywood Night के इनसाइड वीडियो

Anant Ambani-Radhika Merchant Pre-Wedding Day 2: अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की प्री-वेडिंग पार्टी के दूसरे दिन सितारों ने महफिल सजाई। बी-टाउ स्टार्स ने बेहद कमाल का डांस किया और हर किसी का दिल जीता। सोशल मीडिया पर अब इसके वीडियो वायरल हो रहे हैं।

Anant Radhika Pre Wedding

Anant Radhika Pre Wedding

Anant Ambani-Radhika Merchant Pre-Wedding Day 2: गुजरात के जामनगर में इन दिनों जश्न का माहौल बना है, हो भी क्यों ना भई मशहूर बिजनेस टाइकून मुकेश अंबानी और नीता अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की प्री-वेडिंग जो है। बीते दिन यानी 2 मार्च को इस ग्रैंड प्री-वेडिंग का दूसरा दिन था, जिसमें बॉलीवुड सितारों ने अपनी-अपनी धमाकेदार परफॉर्मेंस दी, जिसके वीडियोज अब सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Varinder Chawla (@varindertchawla)

विज्ञापन

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Varinder Chawla (@varindertchawla)

विज्ञापन

शाहरुख, सलमान और आमिर खान

अनंत और राधिका की प्री-वेडिंग सेरेमनी के दूसरे दिन स्टेज पर तीनों ‘खान’ यानी शाहरुख, सलमान और आमिर खान खूब थिरके। सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि शाहरुख, सलमान और आमिर बेहद कमाल का डांस कर रहे हैं। जहां तीनों ने फिल्म ‘आरआरआर’ के मशहूर गाने ‘नाटू-नाटू’ पर धमाकेदार डांस किया तो वहीं सलमान के स्टेप को शाहरुख और आमिर ने भी फॉलो किया। तीनों खान इस दौरान स्टेज पर खूब मस्ती करते नजर आए। वहीं, अब ये वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Varinder Chawla (@varindertchawla)

विज्ञापन

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह

अंबानी फैमिली के इस ग्रैंड इवेंट में दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने भी अपनी धमाकेदार परफॉर्मेंस दी। कपल ने इस दौरान स्टेज पर धूम मचाई और ‘गल्लां गुडियां’ पर बेहद कमाल का डांस किया। इतना ही नहीं बल्कि होने वाली मां दीपिका और पिता रणवीर ने अनंत और राधिका की प्री-वेडिंग सेरेमनी में गरबा भी किया, जिस पर यूजर्स दिल हार गए।

विज्ञापन

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Varinder Chawla (@varindertchawla)

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Varinder Chawla (@varindertchawla)

विज्ञापन

जान्हवी कपूर, सारा अली खान, अनन्या पांडे, खुशी कपूर और मनीष मल्होत्रा

बात जब अंबानी फैमिली के किसी इवेंट की हो, तो उसमें बी-टाउन की हसीनाओं का जलवा ना हो, ऐसा तो हो ही नहीं सकता। अनंत और राधिका की प्री-वेडिंग सेरेमनी में जान्हवी कपूर, सारा अली खान, अनन्या पांडे, खुशी कपूर और मनीष मल्होत्रा ने ‘बोले चुड़ियां’ पर एक साथ डांस किया। सभी के डांस को खूब तारीफें मिली।

विज्ञापन

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Varinder Chawla (@varindertchawla)

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Varinder Chawla (@varindertchawla)

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ