उत्तराखंड सरकार ने मदरसों के छात्रों को देशभक्ति और सेना के शौर्य से जोड़ने के लिए एक अहम कदम उठाया है। अब राज्य के मदरसों में पढ़ने वाले बच्चों को भारतीय सेना के बहादुरी भरे अभियान ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बारे में पढ़ाया जाएगा। यह फैसला उत्तराखंड मदरसा बोर्ड ने लिया है, ताकि छात्र-छात्राएं सेना के अद्वितीय पराक्रम और बलिदान की कहानियों से प्रेरित हो सकें। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह नया विषय आलिया (इंटरमीडिएट) लेवल की कक्षाओं तक पढ़ाया जाएगा।
पहल का उद्देश्य – भारतीय सेना की वीरता से अवगत कराना
इस फैसले की जानकारी उत्तराखंड मदरसा बोर्ड के अध्यक्ष मुफ्ती शमून कासमी ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात के बाद दी। उन्होंने बताया कि इस पहल का उद्देश्य मदरसों के छात्रों को भी भारतीय सेना की वीरता और देशभक्ति से अवगत कराना है। उल्लेखनीय है कि उत्तराखंड को वीरभूमि कहा जाता है, जहां से बड़ी संख्या में सैनिक देश की सेवा करते हैं। ‘ऑपरेशन सिंदूर’ इसी धरती के शौर्य का प्रतीक बना है।
मुलाकात के दौरान कई शिक्षाविद रहे मौजूद
मुफ्ती शमून कासमी ने दिल्ली में रक्षा मंत्री से भेंट के दौरान उन्हें ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की सफलता के लिए बधाई दी। इस मुलाकात में उनके साथ कई प्रतिष्ठित शिक्षाविद और बुद्धिजीवी भी मौजूद थे, जिनमें रक्षा विशेषज्ञ कमर आगा, इस्लामिक सेंटर के पूर्व अध्यक्ष सिराज कुरैशी, और आईसीएफए के अध्यक्ष एम. जे. खान शामिल थे।
पाठ्यक्रम में जल्द जुड़ेगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’ का अध्याय
कासमी ने बताया कि राज्य के 451 मान्यता प्राप्त मदरसों में करीब 50,000 छात्र-छात्राएं पढ़ते हैं। इन सभी संस्थानों के पाठ्यक्रम में जल्द ही ‘ऑपरेशन सिंदूर’ से जुड़ा एक अध्याय जोड़ा जाएगा। इसके लिए मदरसा बोर्ड की पाठ्यक्रम समिति की बैठक शीघ्र ही बुलाई जाएगी, जिसमें पाठ्य सामग्री और प्रस्तुति को अंतिम रूप दिया जाएगा।
छात्रों को सैनिकों के योगदान का चलेगा पता
उन्होंने कहा कि ‘ऑपरेशन सिंदूर’ केवल एक सैन्य मिशन नहीं, बल्कि भारतीय सेना के शौर्य और राष्ट्रभक्ति का प्रतीक है। जब बच्चे इसे पढ़ेंगे, तो उन्हें न केवल भारत की रक्षा ताकत का अंदाजा होगा, बल्कि देश के लिए जीने और मरने वाले सैनिकों के योगदान की भी सराहना होगी।
बढ़ेगी राष्ट्रीय एकता और देशभक्ति की भावना
इस फैसले से साफ है कि उत्तराखंड सरकार और मदरसा बोर्ड देश की नई पीढ़ी को एक समावेशी और राष्ट्रप्रेम से प्रेरित शिक्षा देने की दिशा में कदम बढ़ा रहे हैं। यह पहल राष्ट्रीय एकता और देशभक्ति की भावना को सभी वर्गों तक पहुंचाने का महत्वपूर्ण प्रयास है।
संबंधित खबरें
NEET पेपर लीक: नंदन नीलेकणि ने सिंगल क्वेश्चन पेपर पर उठाए सवाल
1 day agoआज जारी हो सकती है CBSE 10वीं 12वीं की डेटशीट, ऐसे करें डाउनलोड
1 day ago5 फरवरी से शुरू होंगे UP Board एग्जाम, देखें टाइमटेबल
1 day agoअमेरिका में एक साल में 12000 किताबें बैन, AI कर रहा फैसला
6 days agoCBSE Private Exam 2027 के लिए आवेदन शुरू, जानें फीस और आखिर तारीख
6 days agoइस दिन तक आ सकता है UP Board 10वीं-12वीं का टाइम टेबल, कर लो तैयारी टाइट
6 days agoविदेश से MBBS करने वाले इंटर्न डॉक्टरों को बड़ी राहत
8 days agoDU स्टूडेंट्स के लिए गुड न्यूज! अब एग्जाम पास करने के लिए आसान हुए नियम
11 days agoका बड़ा फैसला! कम क्रेडिट पर भी अगली क्लास में प्रमोट होंगे छात्र
11 days agoCBSE बोर्ड में क्लास 10th के छात्रों को पास होने के लिए चाहिए कितने मार्क्स
12 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines