Nirmal Pareek
Read More
UPSC NDA 2 Admit Card 2022: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने यूपीएससी एनडीए 2 परीक्षा 2022 में उपस्थित होने वाले सभी उम्मीदवारों के लिए प्रवेश पत्र जारी कर दिए हैं। उम्मीदवार यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट यानी upsc.gov.in और upsconline.nic.in से यूपीएससी प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।
बता दें कि यूपीएससी सीडीएस परीक्षा 2022 का आयोजन 4 सितंबर 2022 को आयोजित की जाएगी। उम्मीदवारों को सीडीएस-2 एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए रजिस्ट्रेशन नंबर या रोल नंबर और जन्मतिथि की आवश्यकता होगी।
छात्र ध्यान दें कि सीडीएस 2 के लिए ई-प्रवेश पत्र 10 अगस्त से 4 सितंबर, 2022 तक आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध होगा। परीक्षा 4 सितंबर, 2022 को आयोजित की जाएगी। परीक्षा में बैठने वाले उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र में अपने ई-प्रवेश पत्र का प्रिंटआउट प्रस्तुत करना होगा। इसके अलावा परीक्षार्थियों को वैध पहचान पत्र के साथ परीक्षा में बैठने दिया जाएगा।
Direct link to download admit card
एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवार नीचे दिए गए इन आसान स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं।
उम्मीदवारों से पास इस परीक्षा में गणित और सामान्य योग्यता से प्रश्न पूछे जाएंगे। गणित में 300 अंकों के 120 प्रश्न होंगे जबकि जीए में 600 अंकों के 150 प्रश्न होंगे। परीक्षा को पूरा करने के लिए प्रत्येक खंड को 2 घंटे 30 मिनट का समय दिया जाएगा। उम्मीदवार अधिक संबंधित विवरणों के लिए आधिकारिक वेबसाइट देख सकते हैं।
न्यूज 24 पर पढ़ें शिक्षा, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।