भारत में अगर छात्र को डॉक्टर बनना है, तो उसे मेडिकल की पढ़ाई करनी होती है। इसके लिए उन्हें देश की सबसे कठिन परीक्षाओं में से एक नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट (NEET) क्लियर करना होता है। हालांकि, यह परीक्षा इतनी आसान नहीं है। हर साल करीब 20 लाख से अधिक छात्र इस परीक्षा में शामिल होते हैं, लेकिन मात्र कुछ ही इस परीक्षा में सफलता हासिल कर पाते हैं। लेकिन कुछ छात्र ऐसे होते हैं, जो अपने सपनों को पूरा करने के लिए जबरदस्त मेहनत और लगन दिखाते हैं। ऐसी ही एक कहानी है तुम्माला स्निकिता की है, जिन्होंने NEET में 99.99 पर्सेंटाइल हासिल किए हैं।
कैसे की परीक्षा की तैयारी?
तुम्माला तेलंगाना की रहने वाली हैं और उन्होंने NEET UG 2020 परीक्षा में 720 में से 715 अंक हासिल किए थे। उनके माता-पिता दोनों डॉक्टर हैं – उनके पिता एक कार्डियोलॉजिस्ट (हृदय रोग विशेषज्ञ) हैं और माता एक गायनेकोलॉजिस्ट (स्त्री रोग विशेषज्ञ) हैं। तुम्माला ने NEET की तैयारी 10वीं कक्षा से ही शुरू कर दी थी। उन्होंने एक प्राइवेट कोचिंग इंस्टीट्यूट से पढ़ाई की, जिससे उनके बेसिक मजबूत हुए।
AIIMS दिल्ली में मिला ए़डमिशन
NEET पास करने के बाद तुम्माला ने दिल्ली के AIIMS (ऑल इंडिया इंस्टिट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज़) में एडमिशन लिया, जो देश के सबसे बेहतरीन मेडिकल कॉलेजों में से एक है।
तैयारी की रणनीति और टिप्स
तुम्माला ने बताया कि उन्होंने परीक्षा से पहले ही पूरा सिलेबस खत्म कर लिया था, जिससे उन्हें रिवीजन और मॉक टेस्ट करने का अच्छा समय मिला। उन्होंने कोरोना लॉकडाउन के दौरान भी ऑनलाइन क्लासेस के जरिए अपनी पढ़ाई जारी रखी। उनका मानना है कि सही गाइडेंस और रोजाना की प्रैक्टिस ही सफलता की कुंजी होती है। परीक्षा में उन्होंने सबसे पहले बायोलॉजी, फिर केमिस्ट्री, और अंत में फिजिक्स से सवाल सॉल्व किए थे।
संबंधित खबरें
विदेश से MBBS करने वाले इंटर्न डॉक्टरों को बड़ी राहत
1 day agoDU स्टूडेंट्स के लिए गुड न्यूज! अब एग्जाम पास करने के लिए आसान हुए नियम
4 days agoका बड़ा फैसला! कम क्रेडिट पर भी अगली क्लास में प्रमोट होंगे छात्र
4 days agoCBSE बोर्ड में क्लास 10th के छात्रों को पास होने के लिए चाहिए कितने मार्क्स
4 days ago10वीं, 12वीं के टाइम टेबल को लेकर आया अपडेट, इस लिंक से करें डाउनलोड
6 days agoसैन्य कॉलेज में एडमिशन के लिए फॉर्म भरने की आज लास्ट डेट, जानें डिटेल
7 days agoIBPS PO Prelims का स्कोर कार्ड जारी, इस Direct Link से करें डाउनलोड
7 days agoCBSE के थ्री लैंग्वेज फॉर्मूले को लेकर SC का फैसला, छठी में अभी लागू नहीं
9 days agoअक्टूबर में छुट्टियों की भरमार, जानिए किस राज्य में कब बंद रहेंगे स्कूल
11 days agoजल्द जारी होगी CBSE Board Exam 2027 की डेटशीट, जानिए कैसे करें डाउनलोड
11 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines