Best UG Course to Become an IAS: भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) देश की सबसे प्रतिष्ठित और चुनौतीपूर्ण नौकरियों में से एक है। हर साल लाखों छात्र UPSC सिविल सेवा परीक्षा में शामिल होते हैं, लेकिन सफलता केवल उन्हीं को मिलती है जो सही रणनीति, दृढ़ निश्चय और सही एजुकेशनल बैकग्राउंड के साथ तैयारी करते हैं। अगर आपका सपना है पहली बार में ही UPSC क्रैक करना, तो ग्रेजुएशन लेवर पर ही सही कोर्स का चुनाव बेहद जरूरी है।
1. पॉलिटिकल साइंस (Political Science)
यह विषय UPSC परीक्षा के लिए सबसे लोकप्रिय विकल्पों में से एक है। इसमें संविधान, राजनीति, सरकारी ढांचे और अंतरराष्ट्रीय संबंधों का गहन अध्ययन किया जाता है, जो UPSC के प्रीलिम्स, मेंस (GS-2) और ऑप्शनल सब्जेक्ट सभी में काम आता है। इसके साथ-साथ इंटरव्यू में भी यह विषय आपकी समझ और एनालिसिस स्किल्स को दर्शाता है।
2. इतिहास (History)
इतिहास न केवल UPSC के GS पेपर में आता है, बल्कि यह ऑप्शनल सब्जेक्ट के तौर पर भी बहुत स्कोरिंग माना जाता है। अगर आप इतिहास में ग्रेजुएशन करते हैं, तो प्राचीन, मध्यकालीन और आधुनिक भारत का व्यापक अध्ययन आपको मेंस परीक्षा की तैयारी में बढ़त दिलाता है।
3. समाजशास्त्र (Sociology)
समाज की संरचना, वर्ग, जाति और सामाजिक बदलावों की समझ देने वाला यह विषय सिविल सेवा की तैयारी के लिए बेहद उपयोगी है। इसके ऑप्शनल सब्जेक्ट के रूप में लोकप्रिय होने के साथ-साथ GS-1 और निबंध पेपर में भी इसकी बड़ी भूमिका होती है।
4. भूगोल (Geography)
भूगोल विषय न केवल तथ्यों पर आधारित होता है बल्कि इसमें मैप आधारित प्रश्न भी शामिल होते हैं, जो अंक अर्जित करने में सहायक होते हैं। ग्रेजुएशन में भूगोल लेने से ऑप्शनल सब्जेक्ट के रूप में इसकी डीप नॉलेज मिल जाती है, साथ ही पर्यावरण और आपदा प्रबंधन जैसे GS विषयों की भी तैयारी हो जाती है।
5. अर्थशास्त्र (Economics)
UPSC की तैयारी में अर्थशास्त्र का महत्वपूर्ण स्थान है, खासकर करेंट अफेयर्स और GS-3 पेपर में। अगर आप ग्रेजुएशन में अर्थशास्त्र लेते हैं तो भारत की अर्थव्यवस्था, बजट, बैंकिंग और नीतियों की बेहतर समझ डेवलप होती है।
संबंधित खबरें
विदेश से MBBS करने वाले इंटर्न डॉक्टरों को बड़ी राहत
1 day agoDU स्टूडेंट्स के लिए गुड न्यूज! अब एग्जाम पास करने के लिए आसान हुए नियम
4 days agoका बड़ा फैसला! कम क्रेडिट पर भी अगली क्लास में प्रमोट होंगे छात्र
4 days agoCBSE बोर्ड में क्लास 10th के छात्रों को पास होने के लिए चाहिए कितने मार्क्स
5 days ago10वीं, 12वीं के टाइम टेबल को लेकर आया अपडेट, इस लिंक से करें डाउनलोड
6 days agoसैन्य कॉलेज में एडमिशन के लिए फॉर्म भरने की आज लास्ट डेट, जानें डिटेल
7 days agoIBPS PO Prelims का स्कोर कार्ड जारी, इस Direct Link से करें डाउनलोड
8 days agoCBSE के थ्री लैंग्वेज फॉर्मूले को लेकर SC का फैसला, छठी में अभी लागू नहीं
9 days agoअक्टूबर में छुट्टियों की भरमार, जानिए किस राज्य में कब बंद रहेंगे स्कूल
11 days agoजल्द जारी होगी CBSE Board Exam 2027 की डेटशीट, जानिए कैसे करें डाउनलोड
11 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines