UPSC सिविल सेवा परीक्षा को पास करने के लिए सही रणनीति के साथ-साथ सही ऑप्शनल सब्जेक्ट का चुनाव भी बेहद जरूरी होता है। UPSC की मेंस परीक्षा में ऑप्शनल सब्जेक्ट दो पेपरों में आता है और कुल 500 अंकों का होता है। इसलिए आज आज हम आपको उन 5 सबसे लोकप्रिय और सफल ऑप्शनल सब्जेक्ट्स के बारे में बताएंगे, जिनके जरिए सबसे ज्यादा उम्मीदवार IAS और IPS बने हैं।
1. पॉलिटिकल साइंस एंड इंटरनेशनल रिलेशंस (PSIR)
यह विषय सबसे ज्यादा चुने जाने वाले ऑप्शनल में से एक है। इसमें थ्योरी और करंट अफेयर्स दोनों का संतुलन होता है। इसके कई टॉपिक्स GS पेपर 2 और निबंध में भी काम आते हैं। टॉपर्स जैसे टीना डाबी और इशिता किशोर ने भी यही ऑप्शनल चुना था।
2. सोशियोलॉजी (Sociology)
सोशियोलॉजी एक ऐसा विषय है जो साइंस, आर्ट्स या कॉमर्स किसी भी बैकग्राउंड के छात्र के लिए आसान होता है। इसकी भाषा सरल है और अवधारणाएं समाज से जुड़ी होती हैं, जिससे इसे समझना आसान होता है। यह निबंध और इंटरव्यू में भी काफी मदद करता है।
3. एंथ्रोपोलॉजी (Anthropology)
हाल के वर्षों में यह विषय तेजी से लोकप्रिय हुआ है। यह मानव विकास, शरीर रचना और सांस्कृतिक विविधता पर आधारित होता है। इसका सिलेबस सीमित और स्कोरिंग माना जाता है। कई इंजीनियरिंग और मेडिकल बैकग्राउंड के छात्र इसे चुनते हैं।
4. भूगोल (Geography)
भूगोल एक पारंपरिक और स्कोरिंग सब्जेक्ट है। इसमें मैप्स और डायग्राम्स का काफी उपयोग होता है, जो उत्तर को प्रभावी बनाता है। यह विषय GS पेपर 1 और इंटरव्यू में भी लाभकारी साबित होता है।
5. पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन (Public Administration)
यह विषय प्रशासन से संबंधित है, इसलिए IAS बनने की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए यह काफी प्रासंगिक है। इसका सिलेबस कम है और केस स्टडी आधारित प्रश्नों की वजह से उत्तर बेहतर बनाना आसान होता है।
इन 5 ऑप्शनल विषयों का चुनाव कर कई उम्मीदवारों ने UPSC में टॉप रैंक हासिल की है। सही ऑप्शनल चुनने के लिए आपकी रुचि, बैकग्राउंड और सिलेबस की समझ महत्वपूर्ण है। याद रखें, कोई भी विषय कठिन नहीं होता अगर तैयारी रणनीतिक रूप से की जाए।
संबंधित खबरें
अमेरिका में एक साल में 12000 किताबें बैन, AI कर रहा फैसला
3 days agoCBSE Private Exam 2027 के लिए आवेदन शुरू, जानें फीस और आखिर तारीख
3 days agoइस दिन तक आ सकता है UP Board 10वीं-12वीं का टाइम टेबल, कर लो तैयारी टाइट
3 days agoविदेश से MBBS करने वाले इंटर्न डॉक्टरों को बड़ी राहत
5 days agoDU स्टूडेंट्स के लिए गुड न्यूज! अब एग्जाम पास करने के लिए आसान हुए नियम
8 days agoका बड़ा फैसला! कम क्रेडिट पर भी अगली क्लास में प्रमोट होंगे छात्र
8 days agoCBSE बोर्ड में क्लास 10th के छात्रों को पास होने के लिए चाहिए कितने मार्क्स
8 days ago10वीं, 12वीं के टाइम टेबल को लेकर आया अपडेट, इस लिंक से करें डाउनलोड
10 days agoसैन्य कॉलेज में एडमिशन के लिए फॉर्म भरने की आज लास्ट डेट, जानें डिटेल
11 days agoIBPS PO Prelims का स्कोर कार्ड जारी, इस Direct Link से करें डाउनलोड
12 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines