Niharika Gupta
Read More
SAMS Odisha + 2 Admission 2023 second merit list: स्टूडेंट एकेडमिक मैनेजमेंट सिस्टम, ओडिशा ने 19 जुलाई, 2023 को एसएएमएस ओडिशा + 2 प्रवेश 2023 की दूसरी मेरिट लिस्ट जारी की है। जो उम्मीदवार परिणाम की जांच करना चाहते हैं, वे एसएएमएस ओडिशा की आधिकारिक साइट samsodish.gov.in के माध्यम से कर सकते हैं।
आधिकारिक कार्यक्रम के अनुसार, जिन उम्मीदवारों को सीट अलॉटेड की गई है, वे 20 जुलाई से 22 जुलाई, 2023 तक हायर सेकेंडरी स्कूलों में रिपोर्ट कर सकते हैं। दूसरे चयन के उम्मीदवारों का प्रवेश डेटा अपडेशन और एसएएमएस ई-स्पेस में हायर सेकेंडरी स्कूलों द्वारा त्रुटि सुधार 20 जुलाई से 22 जुलाई 2023 तक किया जाएगा। च्वाइस लॉकिंग सुविधा 21 जुलाई को खुलेगी और 23 जुलाई 2023 को बंद हो जाएगी। SPOT चयन मेरिट लिस्ट 27 जुलाई 2023 को किया जाएगा।
दूसरी मेरिट लिस्ट चेक के लिए सीधा लिंक
न्यूज 24 पर पढ़ें शिक्षा, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।