कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद सुरक्षा को लेकर जम्मू-कश्मीर के नागरिकों, खासकर छात्रों में चिंता बढ़ गई है। ऐसी घटनाओं को ध्यान में रखते हुए रेजिडेंट कमीशन, नई दिल्ली ने एक अहम कदम उठाया है। देशभर में पढ़ रहे जम्मू-कश्मीर के छात्रों के लिए दिल्ली में हेल्पलाइन नंबर शुरू किए गए हैं, ताकि किसी भी आपात स्थिति में छात्रों को फौरन सहायता मिल सके और वे खुद को अकेला न महसूस करें।
जम्मू-कश्मीर सरकार के रेजिडेंट कमीशन, नई दिल्ली ने देशभर में पढ़ाई कर रहे जम्मू-कश्मीर के छात्रों के लिए एक 24×7 विशेष हेल्पलाइन सेवा शुरू की है। यह पहल उन छात्रों को किसी भी आपात स्थिति या सहायता की आवश्यकता होने पर तुरंत मदद पहुंचाने के लिए की गई है।
इमरजेंसी हेल्पलाइन नंबर
रेजिडेंट कमीशन से प्राप्त सूचना के अनुसार, जम्मू-कश्मीर के वे छात्र जो देश के अलग-अलग राज्यों में पढ़ाई कर रहे हैं, किसी भी प्रकार की सहायता के लिए निम्नलिखित नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं:
– Hello JK मोबाइल नंबर: 7303620090
– JK हाउस, चाणक्यपुरी के मैनेजर: 9682389265
– JK हाउस, 5 पृथ्वीराज रोड के मैनेजर: 9419158581
– रेजिडेंट कमीशन, जम्मू-कश्मीर सरकार, नई दिल्ली: 01124611108, 01124615475, 01124611157, 01126112021, 01126112022
इन सभी नंबरों पर 24×7 सहायता उपलब्ध रहेगी।
सरकार की सराहनीय पहल
इस हेल्पलाइन सेवा का उद्देश्य छात्रों की सुरक्षा सुनिश्चित करना और उनकी समस्याओं का तुरंत समाधान करना है। यह कदम राज्य सरकार के उन प्रयासों का हिस्सा है जिनका उद्देश्य अपने नागरिकों की भलाई सुनिश्चित करना है, भले ही वे राज्य से बाहर क्यों न हों।
छात्रों से अपील
रेजिडेंट कमीशन ने सभी छात्रों से अपील की है कि वे इन नंबरों को सुरक्षित रखें और किसी भी परेशानी या चिंता की स्थिति में बेझिझक संपर्क करें।
संबंधित खबरें
DU स्टूडेंट्स के लिए गुड न्यूज! अब एग्जाम पास करने के लिए आसान हुए नियम, जानिए पूरी डिटेल
10 hrs agoDU ने खत्म की 28 क्रेडिट की अनिवार्यता, कम क्रेडिट पर भी अगली क्लास में प्रमोट होंगे छात्र
14 hrs agoCBSE Board Exam: क्या बदल गए पासिंग मार्क्स के नियम? क्लास 10th के छात्रों को पास होने के लिए अब चाहिए कितने नंबर
1 day agoCBSE Datesheet 2027: 10वीं, 12वीं के टाइम टेबल को लेकर आया अपडेट, इस डायरेक्ट लिंक से करें डाउनलोड
2 days agoRIMC Entrance Exam 2026: आज शाम 5 बजे तक ही है फॉर्म भरने का मौका! जानिए एज लिमिट, फीस और अप्लाई करने का तरीका
3 days agoIBPS PO Prelims Score Card 2026: 7565 पदों के लिए प्रीलिम्स स्कोर कार्ड जारी, इस Direct Link से करें डाउनलोड
4 days agoCBSE के थ्री लैंग्वेज फॉर्मूले को लेकर सुप्रीम कोर्ट का अहम फैसला, कक्षा 6 में अभी नहीं होगा लागू
5 days agoSchool Holidays October 2026: अक्टूबर में छुट्टियों की भरमार, जानिए किस राज्य में कब बंद रहेंगे स्कूल
7 days ago10वीं-12वीं के छात्र हो जाएं सावधान! जल्द जारी होगी CBSE Board Exam 2027 की डेटशीट, जानिए कैसे करें डाउनलोड
7 days agoCBSE Warning: सीबीएसई की सख्त चेतावनी! नाम या DOB की गलती में सुधार के लिए देने होंगे पूरे सबूत, वरना रद्द होगा आवेदन
9 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines