Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

शिक्षा

UGC NET Result 2022: NTA कुछ देर में जारी करेगा यूजीसी नेट का रिजल्ट, उम्मीदवार चेक करते समय इन चीजों का रखें ध्यान

UGC NET Result 2022: राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) आज 5 नवंबर, 2022 को यूजीसी नेट रिजल्ट 2022 जारी करेगी। जो उम्मीदवार यूजीसी राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा के लिए उपस्थित हुए हैं, वे यूजीसी नेट की आधिकारिक साइट ugcnet.nta.nic.in के माध्यम से परिणाम देख सकते हैं। UGC NET के नतीजे nta.ac.in और ntaresults.nic.in पर भी चेक किए […]

Author
Edited By : Niharika Gupta Updated: Nov 5, 2022 12:07
AP ICET Counselling 2022
AP ICET Counselling 2022

UGC NET Result 2022: राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) आज 5 नवंबर, 2022 को यूजीसी नेट रिजल्ट 2022 जारी करेगी। जो उम्मीदवार यूजीसी राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा के लिए उपस्थित हुए हैं, वे यूजीसी नेट की आधिकारिक साइट ugcnet.nta.nic.in के माध्यम से परिणाम देख सकते हैं।

UGC NET के नतीजे nta.ac.in और ntaresults.nic.in पर भी चेक किए जा सकते हैं। तारीख की घोषणा यूजीसी के अध्यक्ष एम जगदीश कुमार ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर की है। उम्मीदवारों को रिजल्ट के लिए अपना एप्लीकेशन नंबर और डेट ऑफ बर्थ दर्ज करना होगा। क्रेडेंशियल दर्ज करने के बाद लॉगिन करना होगा।

---विज्ञापन---

परीक्षा देश भर में विभिन्न तिथियों- 9 जुलाई, 11, 12, 20 सितंबर, 21, 22, 23, 29, 30, अक्टूबर 1, 8, 10, 11, 12, 13, 14 और 22 पर आयोजित की गई थी। अनंतिम आंसर-की 24 अक्टूबर, 2022 को जारी की गई थी। फाइनल आंसर-की 1 नवंबर, 2022 को जारी की गई थी।

UGC NET Results 2022: ऐसे करें चेक

  • यूजीसी नेट की आधिकारिक साइट ugcnet.nta.nic.in पर जाएं।
  • होम पेज पर उपलब्ध यूजीसी नेट रिजल्ट 2022 लिंक पर क्लिक करें।
  • लॉगिन विवरण दर्ज करें और सबमिट पर क्लिक करें।
  • आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर जारी होगा।
  • एडमिट कार्ड की जांच करें और पेज डाउनलोड करें।
  • आगे की जरूरत के लिए उसी की एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें।

इस बार एनटीए ने नेट परीक्षा (UGC NET Exam 2022) चार फेज में आयोजित की थी। जहां पहले फेज की परीक्षा 9 से 12 जुलाई तक आयोजित की गई थी वहीं दूसरे फेज की परीक्षा 20 से 23 सितंबर तक, तीसरे फेज की परीक्षा 29 सितंबर से 4 अक्टूबर तक और फाइनल और चौथे फेज की परीक्षा 8 से 14 अक्टूबर तक आयोजित की गई थी। आपको जानकारी दे दें कि 2021 नेट परीक्षा में भाग लेने के लिए कुल 12,66,509 उम्मीदवारों ने अपना पंजीकरण कराया था लेकिन परीक्षा में केवल 6,71,288 उम्मीदवारों ने ही अपनी उपस्थिति दर्ज कराई थी। नेट परीक्षा में पास होने वाले उम्मीदवारों की संख्या 43,730 थी।

---विज्ञापन---
First published on: Nov 05, 2022 12:07 PM
संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.