---विज्ञापन---

शिक्षा angle-right

NEET UG Counselling 2022: एमसीसी ने 22 एमबीबीएस सीटें वापस लीं, पढ़ें ऑफिसियल नोटिस और वजह

MCC Withdraws 22 MBBS Seats: मेडिकल काउंसलिंग कमेटी, (MCC) ने नीट- यूजी काउंसलिंग 2022 को वापस ले लिया है। आधिकारिक नोटिस एमसीसी की आधिकारिक साइट mcc.nic.in पर उम्मीदवारों के लिए उपलब्ध है। बता दें कि, चंदूलाल चंद्राकर मेमोरियल सरकारी मेडिकल कॉलेज, दुर्ग के लिए NEET UG सीट मैट्रिक्स से कुल 22 एमबीबीएस सीटें वापस ले […]

---विज्ञापन---

MCC Withdraws 22 MBBS Seats: मेडिकल काउंसलिंग कमेटी, (MCC) ने नीट- यूजी काउंसलिंग 2022 को वापस ले लिया है। आधिकारिक नोटिस एमसीसी की आधिकारिक साइट mcc.nic.in पर उम्मीदवारों के लिए उपलब्ध है।

बता दें कि, चंदूलाल चंद्राकर मेमोरियल सरकारी मेडिकल कॉलेज, दुर्ग के लिए NEET UG सीट मैट्रिक्स से कुल 22 एमबीबीएस सीटें वापस ले ली गई हैं। एनएमसी द्वारा कॉलेज की मान्यता रद्द किए जाने के बाद सीटों को वापस ले लिया गया है।

---विज्ञापन---

जानें क्या है वजह

आधिकारिक नोटिस में लिखा है, “यह सभी उम्मीदवारों की जानकारी के लिए है कि निम्नलिखित संस्थान को यूजी काउंसलिंग 2022 से हटा दिया गया है क्योंकि कॉलेज की मान्यता एनएमसी द्वारा रद्द कर दी गई है। इसलिए, कॉलेज ने सीट मैट्रिक्स से अपनी सीटों को वापस लेने का अनुरोध किया है क्योंकि वे अब डीजीएचएस के एमसीसी द्वारा आयोजित अखिल भारतीय यूजी काउंसलिंग 2022 में भाग नहीं ले रहे हैं।”

यहां पढ़ें Official Notice

---विज्ञापन---

इस बीच, विकल्प भरने की अंतिम तिथि 8 नवंबर, 2022 तक है। आंतरिक उम्मीदवारों का सत्यापन 7 नवंबर से 8 नवंबर, 2022 तक किया जा सकता है और सीट अलॉटमेंट 9 नवंबर से 10 नवंबर, 2022 तक प्रोसेस किया जा सकता है। परिणाम 11 नवंबर, 2022 को घोषित किया जाएगा।

First published on: Nov 08, 2022 03:06 PM
End of Article

About the Author

---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola