Niharika Gupta
Read More
---विज्ञापन---
NEET UG 2022 Answer Key: राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी, (NTA) आज 2 सितंबर, 2022 को NEET 2022 आंसर-की और OMR शीट के लिए आपत्ति विंडो बंद कर देगी। आपत्ति विंडो 2 सितंबर, 2022 को रात 11.50 बजे तक खुली रहेगी। उम्मीदवार NEET की आधिकारिक साइट neet.nta.nic.in के माध्यम से आपत्तियां उठा सकते हैं।
जो उम्मीदवार आपत्तियां उठाना चाहते हैं, उन्हें प्रत्येक आंसर-की चुनौती के लिए ₹200/- और प्रत्येक प्रश्न के लिए ₹200 का भुगतान करना होगा। प्रोसेसिंग शुल्क का भुगतान डेबिट कार्ड/क्रेडिट कार्ड/नेट बैंकिंग/पेटीएम के माध्यम से किया जा सकता है।
NEET 2022 Answer Key: ऐसे दर्ज करें आपत्ति
– सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in पर जाएं।
– उसके बाद नए पेज पर लॉग इन करें।
– उसके बाद नए पेज पर आंसर की आ जाएगी।
– अब जिस सवाल पर अपको आपत्ति है उस पर क्लिक करें।
– अब आपनी आपत्ति दर्ज करें और 200 रुपए शुल्क भरें।
– इसके बाद एप्लीकेशन फॉर्म को डाउनलोड कर लें या फिर इसका प्रिंट आउट निकाल लें।
NEET Answer Key 2022 Direct Link
आपत्ति विंडो बंद होने के बाद, फाइनल आंसर-की जारी की जाएगी। एनटीए ने पहले सूचित किया था कि नीट यूजी 2022 का परिणाम 7 सितंबर तक घोषित किया जाएगा।
अभी पढ़ें – शिक्षा से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
न्यूज 24 पर पढ़ें शिक्षा, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।