Nagaland HSLC, HSSLC Result 2023: नागालैंड बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (NBSE) ने बुधवार को 10वीं और 12वीं परीक्षा 2023 के परिणाम जारी किए है। छात्र आधिकारिक वेबसाइट nbsenl.edu.in पर मार्क्स चेक कर सकते है। नागालैंड बोर्ड कक्षा 10 और 12 का परिणाम देखने के लिए, छात्रों को आधिकारिक पोर्टल पर अपना रोल नंबर दर्ज करना होगा।
NBSE HSLC 10th Result 2023 Direct Link
BSE HSSLC 12th Result 2023 Direct Link
इस साल, कक्षा 10 की बोर्ड परीक्षा में कुल 24,361 परीक्षार्थी उपस्थित हुए, जबकि 12 वीं कक्षा की परीक्षा में 16,082 परीक्षार्थी उपस्थित हुए। जिनमें से एनबीएसई एचएसएलसी परिणाम 2023 में 17,130 और एनबीएसई एचएसएसएलसी परिणाम 2023 में 13,428 उत्तीर्ण घोषित किए गए हैं। एनबीएसई कक्षा 10वीं और 12वीं की मूल मार्कशीट 29 और 30 मई को परिणाम की घोषणा के 5 दिन बाद वितरित की जाएगी।
नागालैंड 10वीं रिजल्ट 2023 के टॉपर्स
- क्रिस्टी पॉल ने 99% के साथ टॉप किया है।
- आरती कुमारी ने 98.50% के साथ दूसरा स्थान हासिल किया है।
- स्नेहा दास 98.33% के साथ तीसरी पोजिशन पर है।
नागालैंड 12वीं रिजल्ट 2023 के टॉपर्स
- जाहिद अहमद लस्कर (वाणिज्य) 99.20% के साथ पहली रैंक पर है।
- दूसरी रैंक पर 486 अंकों यानी कि 97.20% के साथ मोनोला लोंगचर (कला) है।
- तीसरी स्थान पर 97% के साथ अवांग पी यिनम्पुशु है।
डिजीलॉकर ऐप से ऐसे डाउनलोड कर सकेंगे मार्कशीट
आप डिजीलॉकर ऐप पर भी एनबीएसई 10वीं, 12वीं परिणाम और मार्कशीट डाउनलोड कर सकते हैं।यहां जानें डिजीलॉकर ऐप के जरिए कैसे आप अपना रिजल्ट चेक और डाउनलोड कर सकते हैं।
NBSE HSLC, HSSLC Result 2023: ऐसे करें डाउनलोड
- सबसे पहले एनबीएसई की वेबसाइट nbsenl.edu.in पर जाएं।
- एनबीएसई एचएसएलसी और एचएसएसएलसी नागालैंड बोर्ड परिणाम 2023 के लिए लिंक चुनें।
- छात्र का नाम या रोल नंबर दर्ज करें।
- नागालैंड बोर्ड परिणाम 2023 स्क्रीन पर दिखेगा।
- अब “परिणाम प्राप्त करें” बटन पर क्लिक करें।
- रिजल्ट डाउनलोड करें।
संबंधित खबरें
अमेरिका में एक साल में 12000 किताबें बैन, AI कर रहा फैसला
2 days agoCBSE Private Exam 2027 के लिए आवेदन शुरू, जानें फीस और आखिर तारीख
2 days agoइस दिन तक आ सकता है UP Board 10वीं-12वीं का टाइम टेबल, कर लो तैयारी टाइट
2 days agoविदेश से MBBS करने वाले इंटर्न डॉक्टरों को बड़ी राहत
4 days agoDU स्टूडेंट्स के लिए गुड न्यूज! अब एग्जाम पास करने के लिए आसान हुए नियम
7 days agoका बड़ा फैसला! कम क्रेडिट पर भी अगली क्लास में प्रमोट होंगे छात्र
7 days agoCBSE बोर्ड में क्लास 10th के छात्रों को पास होने के लिए चाहिए कितने मार्क्स
8 days ago10वीं, 12वीं के टाइम टेबल को लेकर आया अपडेट, इस लिंक से करें डाउनलोड
9 days agoसैन्य कॉलेज में एडमिशन के लिए फॉर्म भरने की आज लास्ट डेट, जानें डिटेल
10 days agoIBPS PO Prelims का स्कोर कार्ड जारी, इस Direct Link से करें डाउनलोड
11 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines